होम / टेक / फोल्डेबल IPhone में मिलेगी क्रीज-फ्री डिस्प्ले, जानिए किस खास तकनीक का होगा इस्तेमाल?

फोल्डेबल iPhone में मिलेगी क्रीज-फ्री डिस्प्ले, जानिए किस खास तकनीक का होगा इस्तेमाल?

Apple का फोल्डेबल iPhone एक गेम चेंजर साबित हो सकता है. इसमें लिक्विड मेटल हिंज टेक्नोलॉजी के जरिए कंपनी ने फोल्डेबल स्मार्टफोन की डिस्प्ले क्रीज समस्या को दूर करने का दावा किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

एप्पल (Apple) अपने फोल्डेबल iPhone पर काम कर रहा है, और इस बार कंपनी ने इस अपकमिंग डिवाइस में कुछ खास और इनोवेटिव फीचर्स शामिल किए हैं. Apple के नए फोल्डेबल फोन में लिक्विड कूल मेटल हिंज का इस्तेमाल किया जाएगा, जो न केवल इसकी ड्यूरेबिलिटी बढ़ाएगा बल्कि डिजाइन को भी आकर्षक बनाएगा. इस फोन की विशेषताएं और कीमत के बारे में अब तक जो जानकारी मिली है, वह काफी दिलचस्प है. तो आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

लिक्विड कूल हिंज के बेनेफिट्स
Apple इन दिनों अपने फोल्डेबल iPhone पर काम कर रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोल्डेबल आईफोन में क्रीज फ्री डिस्प्ले मिलेगी. इसके लिए कंपनी खास इनोवेटिव हिंज मैकेनिज्म पेश करेगी. इसमें लिक्विड मेटल टेक्नोलॉजी का यूज किया जाएगा, जो मौजूदा फोल्डेबल फोन के कई गुना बेहतर है.

क्यों खास लिक्विड मेटल?
Apple के लिए लिक्विड मेटल टेक्नोलॉजी नई नहीं है. कंपनी पहले SIM इजेक्टर टूल्स जैसे छोटे कंपोनेंट्स में लिक्विड मेटल का यूज करेगी. यह पहली बार है जब कंपनी लिक्विड मेटल का यूज इतने महत्वपूर्ण कंपोनेंट और बड़े स्तर पर यूज करने जा रही है. लिक्विड मेटल हिंज टेक्नोलॉजी को लेकर दावे किए जा रहे हैं कि इससे डिवाइस की ड्यूरेबिलिटी बढ़ेगी. इसके साथ ही यह फोल्डेबल फोन की डिस्प्ले में दिखने वाली क्रीज की प्रॉब्लम को काफी हद तक कम कर सकती है. डिस्प्ले में क्रीज कम होने से इसका विजुअल एक्सपीरियंस दूसरे फोल्डेबल फोन से बेहतर होगा. लिक्विड मेटल हिंज के इस्तेमाल से यह अपकमिंग डिवाइस मजबूत होने के साथ-साथ शानदार डिजाइन वाला भी होगा.

मौजूदा फोल्डेबल फोन में क्रीज की दिक्कत
मार्केट में मौजूद फोल्डेबल स्मार्टफोन की बात करें तो कंपनियों ने ड्यूरेबिलिटी में तो काफी इंप्रूवमेंट कर लिया है. लेकिन, वे अब तक डिस्प्ले क्रीज वाली प्रॉब्लम सॉल्व नहीं कर पाए हैं. अब जब एप्पल अपने फोल्डेबल आईफोन में लिक्विड कूल मेटल का यूज कर इस प्रॉब्लम को दूर करने का दावा कर रहा है, तो देखना दिलचस्प होगा कि कंपनी इसमें कितनी सफल रहती है.

फोल्डेबल iPhone की कीमत
एप्पल के फोल्डेबल iPhone को की लॉन्च की बात करें तो इसे 2026 के अंत तक किया जा सकता है. फोल्डेबल iPhone अभी न्यू प्रोडक्ट इंट्रोडक्शन (NPI) फेज में पहुंच चुका है. इसका मास प्रोडक्शन 2026 की दूसरी छमाही में शुरू होने की संभावना है. इसकी मार्केट में सीधी टक्कर Samsung, Google और Huawei के फोल्डेबल फोन से होगा. Apple के अपकमिंग फोल्डेबल डिवाइस की कीमत सैमसंग के मुकाबले 20% तक महंगा हो सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोल्डेबल iPhone की कीमत 2 हजार डॉलर (करीब 1.70 लाख रुपये) से 2.5 हजार डॉलर (करीब 2.14 लाख रुपये) के बीच हो सकती है. यह कंपनी का अब तक का सबसे महंगा आईफोन मॉडल होगा.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

1 week ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

1 week ago

सैमसंग की Galaxy Z Series लॉन्च: AI फीचर्स, दमदार कैमरा और कीमत, जानिए क्या है खास

नई सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बेहतर मल्टीटास्किंग, उन्नत कैमरा तकनीक और मजबूत प्राइवेसी फीचर्स पर खास जोर दिया गया है.

1 week ago

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

14-June-2026

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026


बड़ी खबरें

मिडिल ईस्ट संकट का भारत को बड़ा फायदा! 1 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा फ्यूल एक्सपोर्ट

बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और वैश्विक बाजार में सप्लाई गैप का फायदा उठाते हुए भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली.

8 minutes ago

नोएडा-गुरुग्राम बने रियल एस्टेट निवेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट, 7 साल में घरों की कीमतें 125% तक बढ़ीं: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च एंड एडवाइजरी के विश्लेषण के अनुसार, देश के 11 प्रमुख आवासीय बाजारों में 2019 से Q2 2026 के बीच पूंजीगत मूल्य और रेंटल यील्ड, दोनों में लगभग समान गति से वृद्धि हुई है.

1 hour ago

महंगाई और वैश्विक चुनौतियों के बीच इमामी का दमदार प्रदर्शन, Q1 में राजस्व 15% बढ़ा

इमामी लिमिटेड के निदेशक मंडल ने 30 जून 2026 को समाप्त पहली तिमाही के गैर-ऑडिटेड वित्तीय नतीजों को मंजूरी दे दी है. कंपनी ने बताया कि Q1 FY27 में समेकित परिचालन राजस्व 15 फीसदी बढ़कर 1,039 करोड़ रुपये रहा.

1 hour ago

बुढ़ापे की रफ्तार धीमी करने का विज्ञान

बेहतर नींद और पर्याप्त पानी से लेकर संतुलित आहार और नियमित व्यायाम तक, जीवनशैली की नौ आदतें सूजन (इन्फ्लेमेशन) को कम कर सकती हैं, बुढ़ापे की रफ्तार धीमी कर सकती हैं और बीमारियों के खतरे को घटा सकती हैं.

4 hours ago

अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स में मितुल ठक्कर को बड़ी जिम्मेदारी, बने हेड ऑफ कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस

नई भूमिका में मितुल ठक्कर अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स के आंतरिक और बाहरी संचार की जिम्मेदारी संभालेंगे.

1 hour ago