होम / टेक / OnePlus 13R की पहली सेल आज से शुरू, ऐसे उठाएं 5 हजार तक की छूट का लाभ

OnePlus 13R की पहली सेल आज से शुरू, ऐसे उठाएं 5 हजार तक की छूट का लाभ

OnePlus 13R पिछले सप्ताह ही भारतीय मार्किट में लॉन्च हुआ है और आज यानी 13 जनवरी, 2025 से इसकी सेल शुरू हो गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप कोई बेहतर फीचर्स और हाई क्वालिटी वाले स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं, तो ये खबक आपके काम की है. दरअसल, चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी वनप्लस (Oneplus) ने पिछले सप्ताह अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 13 लॉन्च किया. इसके साथ ही कंपनी ने अफॉर्डेबल प्राइस पॉइंट पर OnePlus 13R को भी भारतीय मार्केट में पेश कर दिया है, जिसकी सेल आज यानी 13 जनवरी, 2025 से शुरू हो गई है. OnePlus 13R को फ्लैगशिप डिवाइस के डाउनग्रेडेड वर्जन के तौर पर कम कीमत पर पेश किया गया है और यह मिड-प्रीमियम सेगमेंट में दमदार विकल्प है. यह दमदार कैमरा सेटअप और बिल्ड-क्वॉलिटी के साथ आया है. फ्लैगशिप मॉडल के मुकाबले सस्ते इस फोन को खास डिस्काउंट के चलते 40 हजार रुपये से कम में खरीदा जा सकता है. ग्राहक OnePlus 13R को कंपनी वेबसाइट और वनप्लस स्टोर्स के अलावा Amazon से खरीद सकते हैं. 

पहली सेल में मिलेगा ये फायदा
वनप्लस स्मार्टफोन की पहली सेल आज 13 जनवरी को दोपहर 12 बजे से शुरू हो रही है. इस डिवाइस को ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon से 39,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकेगा और इसके लिए ऑफर्स का फायदा उठाना होगा. चुनिंदा बैंक कार्ड्स से भुगतान करने पर ग्राहकों को 3000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है. साथ ही पुराना फोन एक्सचेंज करने वालों को 12,000 रुपये तक की अधिकतम एक्सचेंज वैल्यू मिल सकती है. कई मॉडल्स पर 4000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है. इन बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स के साथ डिवाइस आसानी से 40 हजार रुपये से कम कीमत पर खरीदा जा सकेगा. कंपनी 180 दिनों के लिए फोन रिप्लेसमेंट प्लान का फायदा भी दे रही है. यह दो कलर ऑप्शंस- नेब्युला नॉयर और एस्ट्रल ट्रेल में उपलब्ध है.

OnePlus 13R में मिलेंगे ये फीचर्स
1. नए OnePlus 13R स्मार्टफोन में 6.78 इंच का LTPO 4.1 AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+, Dolby Vision और HDR Vivid सपोर्ट के साथ दिया गया है, जो 4500nits की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है. 

2. स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ 16GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज दिया जा रहा है. 

3. इसमें Android 15 पर बेस्ड OxygenOS 15 सॉफ्टवेयर स्किन मिलती है और इसे चार साल तक बड़े अपग्रेड्स दिए जाएंगे. 

4. कैमरा की बात करें तो OnePlus 13R के बैक पैनल पर 50MP OIS प्राइमरी सेंसर के साथ 50MP टेलीफोटो लेंस और 8MP अल्ट्रावाइड लेंस वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. वहीं, 16MP सेल्फी कैमरा भी दिया गया है.

5. इस फोन की 6000mAh क्षमता वाली बैटरी को 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है. 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

11 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

9 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

9 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

15 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

13 hours ago