होम / टेक / AI के इस्तेमाल पर सख्त वित्त मंत्रालय, ChatGPT और DeepSeek के इस्तेमाल पर लगाई रोक

AI के इस्तेमाल पर सख्त वित्त मंत्रालय, ChatGPT और DeepSeek के इस्तेमाल पर लगाई रोक

विदेश मंत्रालय ने सभी विभागों को भेजे एक संदेश में कहा है कि कार्यालय के कंप्यूटर एवं फोन उपकरणों में एआई टूल और एआई एप के इस्तेमाल से सख्ती से परहेज किया जाना चाहिए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए ChatGPT, DeepSeek और दूसरे AI टूल्स के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है. फाइनेंस मिनिस्ट्री ने 5 फरवरी को एक आदेश जारी किया. इसके तहत सरकारी कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारियों को इन टूल्स से दूर रहने की सख्त चेतावनी दी गई है. 

क्या कहा वित्त मंत्रालय?

वित्त मंत्रालय के आदेश में बताया कि ChatGPT और DeepSeek जैसे AI टूल्स और एप्स के इस्तेमाल से ऑफिस के कंप्यूटर में स्टोर डाटा(सरकारी डेटा और डॉक्यूमेंट्स) की गोपनीयता को खतरा पहुंचने का अंदेशा है. इसलिए ऑफिस के डिवाइसेज में इन AI टूल्स और एप्स के इस्तेमाल से बचने की सलाह दी जाती है.

भारत में AI ऐप्स का हो रहा ज्यादा इस्तेमाल

भारत में AI एप्स का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है. ChatGPT, DeepSeek और Google Gemini जैसे विदेशी AI टूल्स को लोग अपने कामकाज के लिए इस्तेमाल करते हैं. ये एप्स यूजर्स से उसके डिवाइस में मौजूद डेटा और जरूरी परमिशन की डिमांड करते हैं. इससे प्राइवेट और गोपनीय जानकारी लीक होने का खतरा बढ़ जाता है. सरकार को चिंता है कि सरकारी कर्मचारियों के सरकारी नेटवर्क से जुड़े कंप्यूटर्स पर इनका इस्तेमाल करने से सीक्रेट फाइल्स और सेंसेटिव डेटा असुरक्षित हो सकता है.

केंद्र सरकार ने सभी मंत्रालयों और विभागों को अपने कर्मचारियों को ChatGPT और  DeepSeek जैसे AI टूल्स के इस्तेमाल से रोकने के निर्देश जारी किए हैं. लेकिन कर्मचारी चाहें तो अपने पर्सनल डिवाइस पर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. सरकार जल्दी ही सरकारी कामकाज में AI टूल्स के इस्तेमाल से जुड़ी एक व्यापक नीति लाने की तैयारी में है. इस नीति में डेटा सुरक्षा के स्टैंडर्ड्स के बारे में स्पष्ट तौर पर बताया जाएगा.

कई देशों ने लगाया DeepSeek पर बैन

ऑस्ट्रेलिया ने चीन के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रोग्राम डीपसीक को सभी सरकारी डिवाइसेज पर बैन कर दिया है. ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने सिक्योरिटी रिस्क का हवाला देते हुए इस डीपसीक को बैन किया है. गृह मंत्री टोनी बर्क ने एक बयान जारी कर बताया, राष्ट्रीय सुरक्षा के आधार पर डीपसीक प्रोडक्ट्स, एपलिकेशंस और सर्विसेज को सभी गवर्नमेंट सिस्टम्स से तुरंत हटा दिया जाएगा. ऑस्ट्रेलिया से पहले इटली, ताइवान और अमेरिका ने अपने सरकारी विभागों में इस AI प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल पर रोक लगा चुके हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

11 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

9 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

9 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

15 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

13 hours ago