होम / टेक / अब Twitter के CEO नहीं रहेंगे Elon Musk, इनके हाथों में आएगी कमान 

अब Twitter के CEO नहीं रहेंगे Elon Musk, इनके हाथों में आएगी कमान 

Elon Musk ने एक ट्वीट कर बताया है कि वो ट्विटर के सीईओ के पद से इस्तीफा दे रहे हैं और उन्होंने कंपनी का नया सीईओ भी चुन लिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

सोशल मीडिया की चिड़िया यानी Twitter को नया सीईओ मिलने वाला है. Elon Musk ट्विटर का सीईओ पद छोड़ रहे हैं. उन्होंने ट्वीट करके खुद इसकी जानकारी दी है. Musk ने बताया है कि उन्होंने कंपनी के लिए नए सीईओ की खोज पूरी कर ली है. हालांकि, उन्होंने इसका खुलासा नहीं किया कि CEO किसे बनाया जाएगा, लेकिन इतना जरूर साफ कर दिया है कि Twitter की कमान अब किसी महिला के हाथ होगी.

ये नाम आया सामने   
Elon Musk ने अपने Tweet में लिखा है, 'मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि मैंने ट्विटर के नए सीईओ का चयन कर लिया है. वह 6 सप्ताह में अपनी जिम्मेदारी संभालेंगी. अब मेरी भूमिका ट्विटर के कार्यकारी अध्यक्ष और सीटीओ के रूप में परिवर्तित होगी'. वैसे Musk ने नई सीईओ के नाम से पर्दा नहीं उठाया है, लेकिन वॉल स्ट्रीट जर्नल का कहना है कि Comcast NBCUniversal की कार्यकारी लिंडा याकारिनो को यह जिम्मेदारी सौंपी जाएगी. उनकी Musk के साथ कुछ दिनों से बातचीत चल रही थी.

पहले ही किया था ऐलान  
Musk ने ट्विटर को पिछले साल अक्टूबर में 44 अरब डॉलर में खरीदा था. तब उन्होंने कहा था कि जैसे ही कोई नया शख्‍स मिल जाता है, वह सीईओ का पद छोड़ देंगे. अब उन्होंने यह फैसला ले लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इस पद के लिए याकारिनो Musk की पहली पसंद हैं.  एनबीसीयूनिवर्सल में शीर्ष विज्ञापन बिक्री कार्यकारी याकारिनो ने पिछले महीने मियामी में एक विज्ञापन सम्मेलन में Musk का इंटरव्‍यू लिया था. वहीं, माना जा रहा है कि याकारिनो का NBCUniversal को छोड़ना कंपनी के लिए बड़ा झटका होगा. 

होती रही है आलोचना
Elon Musk के ट्विटर की कमान संभालने के बाद से कंपनी को काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है. Musk के पुराने बयान और नीतियों से नाराज कई कंपनियों ने इस टेकओवर के बाद स्पष्ट किया था कि वो Twitter पर अब विज्ञापन नहीं देंगी. बड़े पैमाने पर ट्विटर कर्मचारियों की छंटनी और मौजूदा कर्मचारियों की सुविधाओं में कटौती को लेकर भी Musk की आलोचना होती रही है. अब देखने वाली बात ये होगी कि नए CEO के नेतृत्व में कंपनी कैसे काम करती है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

6 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

3 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

2 hours ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर से लागू, 100% भारतीय निर्यात को मिलेगी शुल्क-मुक्त पहुंच

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर को दशहरा के दिन प्रभावी होगा. समझौते के तहत न्यूजीलैंड भारतीय उत्पादों के लिए अपने बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच उपलब्ध कराएगा.

2 hours ago

मझगांव डॉक बनाएगी आंध्र प्रदेश में नया ग्रीनफील्ड शिपयार्ड, ₹15,000 करोड़ निवेश की तैयारी

दुगराजपट्टनम में प्रस्तावित शिपयार्ड की सालाना क्षमता 1.2 मिलियन ग्रॉस टनेज होगी. कंपनी अगले 5 से 7 वर्षों में इस परियोजना पर करीब ₹15,000 करोड़ खर्च करेगी, जिससे करीब 45,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

4 hours ago

टाटा ग्रुप में LIC की हिस्सेदारी ₹1 लाख करोड़ के पार, चंद्रशेखरन के दूसरे कार्यकाल में इन शेयरों में बढ़ा निवेश

प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के मुताबिक, जून 2022 के बाद टाटा ग्रुप की 14 लिस्टेड कंपनियों में से 10 में LIC की हिस्सेदारी बढ़ी है.

3 hours ago