होम / टेक / एलन मस्क ने ट्विटर के पूर्व CEO पराग अग्रवाल पर ली चुटकी, जानिए क्या कहा?

एलन मस्क ने ट्विटर के पूर्व CEO पराग अग्रवाल पर ली चुटकी, जानिए क्या कहा?

एक एक्स यूजर ने एक पोस्ट किया, जिसमें उसने पूर्व सीईओ पराग अग्रवाल को जिक्र किया था. इस पोस्ट पर एलन मस्क का कमेंट वायरल हो गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क और ट्विटर (नया नाम X) के पूर्व सीईओ पराग अग्रवाल के बीच का विवाद एक बार फिर से चर्चाओं में आ गया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के मालिक और अरबपति एलन मस्क ने एक एक्स पोस्ट पर कमेंट किया, जो कुछ ही समय में काफी वायरल हो गया. दरअसल, @amuse नाम के एक यूजर ने एक पोस्ट किया, जिसमें उसने पराग अग्रवाल को नौकरी वाली बात मेंशन की गई. इसके बाद एलन मस्क ने उस पोस्ट पर एक कमेंट किया.

एक्स पोस्ट पर एलन मस्क ने किया कमेंट

एक्स प्लेटफॉर्म पर @amuse नाम हैंडल ने एक पोस्ट किया. यूजर ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “DOGE: करीब तीन साल पहले एलन मस्क ने पराग अग्रवाल से पूछा कि तुमने पिछले एक सप्ताह में क्या किया. अब वे यह सवाल सभी फेडरल कर्मचारियों से पूछ रहे हैं.” इस पोस्ट पर एलन मस्क ने कमेंट कर लिखा, “पराग ने कुछ नहीं किया, इसलिए पराग को निकाला गया.”

एलन मस्क और पराग अग्रवाल के बीच विवाद

टेस्ला और स्पेसएक्स के मालिक ने साल 2022 में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (नया नाम एक्स) को खरीद लिया था और उसके बाद इस प्लेटफॉर्म में बदलाव करने लगे. एलन मस्क के अधिकार में आते ही ट्विटर से कई कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया, इसमें ट्विटर के भारतीय मूल के तत्कालीन सीईओ पराग अग्रवाल भी शामिल थे. पराग के अलावा कई अन्य बड़े अधिकारियों को भी कंपनी ने बर्खास्त कर दिया था.

अधिकारियों ने एलन मस्क पर लगाए आरोप

ट्विटर से बर्खास्त किए जाने के बाद प्लेटफॉर्म के पूर्व सीईओ पराग अग्रवाल और अन्य तीन बड़े अधिकारियों ने प्लेटफॉर्म के मालिक एलन मस्क पर केस कर दिया. तीनों अधिकारियों ने मस्क पर आरोप लगाया कि उन्होंने उनके 128 मिलियन अमेरिकी डॉलर की पेमेंट नहीं किया. वहीं, इस बात पर एग्जीक्यूटिव ने बताया कि मस्क ने ट्विटर को एक्वायर करते ही उन सभी को नौकरी से बर्खास्त कर दिया था.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

6 days ago

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026

HP ने भारत में 20 से अधिक नए डिवाइस लॉन्च किए, Snapdragon-संचालित OmniPad 12 की शुरुआत

HP का यह बड़ा लॉन्च भारत में AI-संचालित कंप्यूटिंग और नए डिवाइस फॉर्म फैक्टर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में काम करने और सीखने के तरीके को बदल सकता है.

12-May-2026

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026


बड़ी खबरें

IPO बाजार में हलचल: AGS Health समेत 4 कंपनियों को SEBI की मंजूरी

AGS Health और PGP Glass मिलकर करीब ₹8,600 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं. वहीं, Jio Platforms के संभावित मेगा IPO ने भी बाजार की उत्सुकता बढ़ा दी है.

30 minutes ago

IPL सट्टेबाजी से Nasdaq तक: महादेव के पैसे का वैश्विक सफर

महादेव के काले अरबों रुपये वैश्विक वित्तीय प्रणाली के हर प्रहरी को चकमा देने में सफल रहे.

59 minutes ago

RBI के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी कमी, एक हफ्ते में निकले 10 अरब डॉलर

एक सप्ताह में करीब 10 अरब डॉलर घटा भारत का फॉरेक्स रिजर्व, गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 10.75 अरब डॉलर की कमी; विदेशी मुद्रा आस्तियों में हालांकि बढ़ोतरी दर्ज

4 hours ago

इनोवेशन का मूल्यांकन उसके प्रभाव से होना चाहिए, वैल्यूएशन से नहीं: डॉ. प्रफुल आर. नाइक

आविष्कारक, उद्यमी और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ डॉ. प्रफुल रामचंद्र नाइक ने BW Businessworld से विशेष बातचीत में पेटेंट, भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और भविष्य में स्थिरता व मानव कल्याण की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार साझा किए.

1 hour ago

Gen Z और छोटे शहरों ने बदली ब्यूटी मार्केट की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की बिक्री 50% बढ़ी

रिपोर्ट के अनुसार भारतीय उपभोक्ता अब वैज्ञानिक रूप से विकसित स्किनकेयर उत्पादों, प्रीमियम ब्यूटी ब्रांड्स और वैश्विक ट्रेंड्स से प्रेरित उत्पादों पर अधिक खर्च कर रहे हैं.

3 hours ago