होम / टेक / Elon Musk ने किया बड़ा ऐलान! AI के साथ होगी Vine की वापसी, जानें पूरी डिटेल

Elon Musk ने किया बड़ा ऐलान! AI के साथ होगी Vine की वापसी, जानें पूरी डिटेल

Elon Musk लगातार तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में बड़े बदलाव कर रहे हैं. Vine को AI के साथ वापस लाकर वे डिजिटल कंटेंट के भविष्य को नया आयाम देना चाहते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

एलन मस्क ने वीडियो शेयरिंग ऐप Vine को फिर से लॉन्च करने की घोषणा कर दी है. इस बार Vine में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के फीचर भी होंगे, जो इसे पहले से कहीं बेहतर बनाएंगे. Vine को 2016 में बंद कर दिया गया था, लेकिन मस्क का दावा है कि वे इसे नई तकनीक के साथ वापस लाएंगे. 

Vine की वापसी: Elon Musk का बड़ा ऐलान

एलन मस्क ने अपने आधिकारिक X (पहले Twitter) अकाउंट पर ट्वीट कर Vine के रीलॉन्च की जानकारी दी. Vine एक लोकप्रिय वीडियो शेयरिंग ऐप था, जिसमें यूजर्स छोटे-छोटे वीडियो पोस्ट करते थे. अब इसे AI के साथ नए अंदाज में पेश किया जाएगा. मस्क ने कहा है कि वे Vine को AI फॉर्म में वापस ला रहे हैं, जिससे छोटे वीडियो बनाने और शेयर करने का अनुभव और बेहतर होगा.

Vine का इतिहास और लोकप्रियता

Vine को जनवरी 2013 में लॉन्च किया गया था और यह जल्दी ही वीडियो ब्लॉगर्स और कंटेंट क्रिएटर्स के बीच काफी लोकप्रिय हो गया. इसमें यूजर्स छह सेकंड के छोटे वीडियो शेयर करते थे, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते थे. हालांकि, Twitter ने 2016 में Vine को बंद कर दिया क्योंकि यह आर्थिक रूप से सफल नहीं हो पाया था और नए प्रतिस्पर्धी ऐप्स ने इसकी जगह ले ली थी.

इस बार Vine में क्या खास होगा?

इस बार Vine AI टेक्नोलॉजी के साथ वापसी करेगा, जो वीडियो क्रिएशन को और आसान और मजेदार बनाएगा. AI की मदद से छोटे वीडियो जल्दी, कम लागत में और अधिक क्रिएटिव तरीके से बनाए जा सकेंगे. मस्क की यह पहल X प्लेटफॉर्म पर नई टेक्नोलॉजी को शामिल करने और डिजिटल कंटेंट को AI के जमाने के अनुरूप बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है. Vine की वापसी से सोशल मीडिया में छोटे वीडियो का ट्रेंड बदल सकता है.

Elon Musk का Tesla Diner and Drive-In भी हुआ खुला

Vine के साथ ही एलन मस्क का Tesla Diner and Drive-In भी हाल ही में लॉस एंजिल्स के सांता मोनिका बुलेवार्ड पर खुल गया है. यह रेस्टोरेंट पुरानी Shakey’s Pizza की जगह बना है और भविष्य के जमाने जैसा अनुभव देता है. इसके मेनू को मशहूर शेफ एरिक ग्रीनस्पैन ने डिजाइन किया है, जिसमें ग्रिल्ड चीज, फ्राइड चिकन, वफल और खास Tesla थीम वाले आइटम शामिल हैं. यहां के खाने की कीमत 4 डॉलर से 15 डॉलर तक है. लोग इस नए रेस्टोरेंट का अनुभव लेने के लिए पहले दिन से ही लंबी लाइन में खड़े थे.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

6 days ago

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026

HP ने भारत में 20 से अधिक नए डिवाइस लॉन्च किए, Snapdragon-संचालित OmniPad 12 की शुरुआत

HP का यह बड़ा लॉन्च भारत में AI-संचालित कंप्यूटिंग और नए डिवाइस फॉर्म फैक्टर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में काम करने और सीखने के तरीके को बदल सकता है.

12-May-2026

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026


बड़ी खबरें

RBI के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी कमी, एक हफ्ते में निकले 10 अरब डॉलर

एक सप्ताह में करीब 10 अरब डॉलर घटा भारत का फॉरेक्स रिजर्व, गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 10.75 अरब डॉलर की कमी; विदेशी मुद्रा आस्तियों में हालांकि बढ़ोतरी दर्ज

2 hours ago

इनोवेशन का मूल्यांकन उसके प्रभाव से होना चाहिए, वैल्यूएशन से नहीं: डॉ. प्रफुल आर. नाइक

आविष्कारक, उद्यमी और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ डॉ. प्रफुल रामचंद्र नाइक ने BW Businessworld से विशेष बातचीत में पेटेंट, भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और भविष्य में स्थिरता व मानव कल्याण की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार साझा किए.

11 minutes ago

Gen Z और छोटे शहरों ने बदली ब्यूटी मार्केट की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की बिक्री 50% बढ़ी

रिपोर्ट के अनुसार भारतीय उपभोक्ता अब वैज्ञानिक रूप से विकसित स्किनकेयर उत्पादों, प्रीमियम ब्यूटी ब्रांड्स और वैश्विक ट्रेंड्स से प्रेरित उत्पादों पर अधिक खर्च कर रहे हैं.

1 hour ago

BRICS देशों में यूपी का जलवा, ₹50,000 करोड़ के निर्यात से बनाया नया रिकॉर्ड

BRICS और सहयोगी देशों को उत्तर प्रदेश से 5.36 अरब डॉलर का निर्यात, राज्य के MSME, हस्तशिल्प और चमड़ा उद्योग ने बनाया नया रिकॉर्ड

2 hours ago

₹1 लाख करोड़ राजस्व का लक्ष्य, FMCG में बड़ा दांव; ईशा अंबानी ने RCPL के विस्तार का रोडमैप रखा

फूड पार्क नेटवर्क में 30,000 करोड़ रुपये के निवेश की तैयारी, कैंपा और इंडिपेंडेंस ब्रांड की तेज बढ़त के दम पर रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की बड़ी महत्वाकांक्षा

6 hours ago