होम / टेक / मोबाइल, लैपटॉप, ईयरफोन के लिए अलग-अलग चार्जर की जरूरत नहीं! जानिए क्या है सरकार की तैयारी

मोबाइल, लैपटॉप, ईयरफोन के लिए अलग-अलग चार्जर की जरूरत नहीं! जानिए क्या है सरकार की तैयारी

इसका फायदा उपभोक्ताओं को तो होगा ही, पर्यावरण को भी होगा. उपभोक्ताओं को हर डिवाइस के लिए अलग अलग चार्जर रखने की बाध्यता खत्म हो जाएगी

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: कैसा हो अगर आप एक ही चार्जर से अपना मोबाइल फोन, लैपटॉप, टैबलेट, हेडफोन और स्पीकर को चार्ज कर सकें. अभी आपको ये सभी डिवाइस चार्ज करने के लिए अलग अलग टाइप के चार्जर का इस्तेमाल करना होता है. लेकिन बहुत जल्द आप सिर्फ एक ही चार्जर से सभी डिवाइस चार्ज कर पाएंगे. सरकार ने इसकी संभावनाओं को तलाशना शुरू कर दिया है. 

कॉमन चार्जर पर 17 अगस्त को बैठक
केंद्र सरकार के उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने 17 अगस्त को एक बैठक बुलाई है, इसमें सभी प्रमुख इंडस्ट्री एसोसिएशन और सेक्टर स्पेशलिस्ट संगठनों को आमंत्रित किया गया है. बैठक में इस बात पर विचार किया जाएगा कि कैसे अलग-अलग चार्जर रखने की जरूरत को खत्म करके सिर्फ दो तरह के चार्जर ही मार्केट में रखे जाएं. 

सिर्फ दो तरह के चार्जर होंगे 
उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने इससे जुड़ी इंडस्ट्रीज के प्रमुखों को चिट्ठी लिखी है जिसमें उन्होंने कहा है कि ‘अब समय आ गया कि हमें केवल 2 दो तरह के चार्जिंग पॉइंट्स को अपनाने के लिए आधारभूत ढांचा बनाने की संभावनाओं की खोज करनी चाहिए. इसमें एक चार्जर छोटे और मध्यम आकार के डिवाइसेज जैसे स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट, ईयरबड्स को चार्ज करने के लिए होगा, जबकि दूसरे चार्जर से फीचर या बेसिक फोन चार्ज होंगे.’

यूरोप ने की पहल
दरअसल, सिंगल चार्जर को लेकर यूरोपियन यूनियन पहल कर चुका है. सितंबर से नवंबर 2024 तक यूरोपियन यूनियन में छोटे और मध्यम आकार के डिवाइसेज जैसे मोबाइलफोन, लैपटॉप, टैबलेट और कैमरा को चार्ज करने के लिए USB टाइप-C पोर्ट कॉमन चार्जिंग पोर्ट बन जाएगा. यूरोप की तर्ज पर अमेरिका में भी अब इसकी मांग उठने लगी है. इसलिए भारत में ये होना जरूरी है, क्योंकि अगर ऐसा नहीं किया गया तो दुनिया भर का इलेक्ट्रॉनिक कचरा भारत में पहुंचा दिया जाएगा. 

क्या होगा फायदा
दरअसल, इसका फायदा उपभोक्ताओं को तो होगा ही, पर्यावरण को भी होगा. उपभोक्ताओं को हर डिवाइस के लिए अलग अलग चार्जर रखने की बाध्यता खत्म हो जाएगी, उनके पैसे भी बचेंगे. हर डिवाइस के लिए अलग अलग चार्जर होने से इलेक्ट्रॉनिक कचरा बढ़ रहा है. अगर सिर्फ एक या दो ही चार्जर होंगे तो इलेक्ट्रॉनिक कचरे में कमी आएगी, इससे पर्यावरण को पहुंचने वाला नुकसान कुछ कम होगा. सरकार के अनुमानों के मुताबिक वित्त वर्ष 2019 और वित्त वर्ष 2020 के बीच 32 परसेंट इलेक्ट्रॉनिक कचरा पैदा हुआ, जिसमें से 25 परसेंट से भी कम कचरे का उचित ढंग से निपटारा किया गया. 

पहल काबिले तारीफ

एक्सप्लोर लाइफस्टाइल के सीईओ और फाउंडर श्री पंकज बलवानी ने कहा, "सरकार ने इंडस्ट्री से कहा है कि फोन और टैबलेट जैसी छोटे डिवाइस के लिए कॉमन चार्जिंग स्टैण्डर्ड होना चाहिए. सरकार की यह पहल काबिले तारीफ है. हमारे प्रोडक्ट कार्डिएकसेन्स मेडिकल वॉच की बात करें तो यह इस तरह से डिजाइन की गई है कि इसे यूएसबी C  केबल्स के माध्यम से चार्ज किया जा सकता है. इस प्रोडक्ट की चार्जिंग क्रेडल्स ऐसी है कि इसे किसी भी चार्जर या लैपटॉप के जरिए भी चार्ज किया जा सकता है.

VIDEO: किस दिशा में होना चाहिए घर, वास्तु के अनुसार जानें कहां हो बेडरूम, बाथरूम और पूजा रूम


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

3 days ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

1 week ago

सैमसंग की Galaxy Z Series लॉन्च: AI फीचर्स, दमदार कैमरा और कीमत, जानिए क्या है खास

नई सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बेहतर मल्टीटास्किंग, उन्नत कैमरा तकनीक और मजबूत प्राइवेसी फीचर्स पर खास जोर दिया गया है.

1 week ago

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

14-June-2026

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026


बड़ी खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

3 hours ago

NCR में प्रीमियम ऑफिस स्पेस पर M3M का बड़ा दांव, 600 करोड़ रुपये से बनेगा प्रीमियम बिजनेस हब

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), बहुराष्ट्रीय कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और बड़े कॉरपोरेट्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

10 minutes ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

5 hours ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

5 hours ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

5 hours ago