होम / टेक / फ्री मोबाइल रिचार्ज के नाम पर हो रही ठगी, सरकारी एजेंसी ने X पर जारी की चेतावनी

फ्री मोबाइल रिचार्ज के नाम पर हो रही ठगी, सरकारी एजेंसी ने x पर जारी की चेतावनी

आजकल व्हाट्सऐप पर एक और फर्जी मैसेज बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. इस मैसेज में लोगों को TRAI की फर्जी वेबसाइट पर 3 मबीने का फ्री रिचार्ज ऑफर किया जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इंटरनेट की इस दुनिया में कोई भी संदेश बहुत तेजी से वायरल हो जाता है. खासकर जब कोई गलत संदेश वायरवल होता है, तो इससे काफी लोगों को नुकसान पहुंचता है. लोग बिना कुछ सोचे-समझे किसी भी मैसेज पर यकीन कर लेते हैं और उसे फॉरवर्ड भी कर देते हैं. इसी तरह ये फर्जी मैसेज हजारों से लाखों और फिर करोड़ों लोगों तक पहुंच जाते हैं. इन दिनों ऐसा ही एक फर्जी मैसेज व्हाट्सऐप (WhatsApp) पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें फ्री मोबाइल रिचार्ज का लालच देकर लोगों के साथ ऑनलाइन ठगी की जा रही है. इसे लेकर सरकारी एजेंसी प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरौ (PIB) ने एक्स पर एक पोस्ट शेयकर की है. तो आइए जानते हैं ये कैसा फ्रॉड है और आप कैसे इससे बच सकते हैं? 

TRAI के नाम से भेजा जा रहा फर्जी मैसेज
आजकल व्हाट्सऐप पर एक और फर्जी मैसेज बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. इस मैसेज में द टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) की फर्जी वेबसाइट पर भारतीय यूजर्स को 3 महीने का मोबाइल रिचार्ज फ्री देने का मैसेज वायरल किया जा रहा है. इस मैसेज के साथ एक लिंक भी दिया गया है. इसमें लोगों को 3 महीने के लिए ट्राई की ओर से 200 जीबी सुपर फास्ट 4जी/5जी इंटरनेट और अनलिमिटिड कॉल्स ऑफर की जा रही हैं और मैसेज में ऑफर की अंतिम तारीख 31 जुलाई बताई जा रही है. जबकि ये एक फेक मैसेज है, जोकि तेजी से वायरल हो रहा है.

पीआईबी ने एक्स पर जारी की चेतावनी
बता दें, प्रेस इंफॉर्मेशन ब्‍यूरो (PIB) समय-समय पर अलर्ट जारी कर लोगों को सचेत करता रहता है और एक बार फिर PIB (#PIBFactCheck)  ने बुधवार को X पर पोस्ट करके इस दावे को फर्जी बताया है. पोस्ट में लिखा है, ‘ये दावा फेक है और ट्राई किसी भी तरह का फ्री रिचार्ज ऑफर नहीं करता है. इस तरह के मैसेज से सावधान रहें और किसी तरह के भी लिंक पर क्लिक न करें.

खतरे में पड़ सकता है डेटा
इस लिंक पर क्लिक करने पर यूजर्स को किसी स्पैम वेबसाइट पर रिडायरेक्ट कर सकता है और इससे यूजर्स का डेटा खतरे में पड़ सकता है. साथ ही साइबर ठग आपके फोन का एक्सेस भी हासिल कर सकते हैं और आपके बैंक अकाउंट तक को खाली कर सकते हैं. 

लिंक पर भूलकर भी न करें क्लिक
फिलहाल पीआईबी ने इस बात की जानकारी तो नहीं दी है कि ये स्पैम कैसे काम करता है लेकिन ऐसा अक्सर होता आया है. इससे ये साफ हो जाता है कि जालसाज हैंकिंग का तरीका निकालते हैं और यूज़र का डेटा चुराने के साथ-साथ उनकी सेंसिटिव बैंकिंग डिटेल निकालने के फिराक में भी रहते हैं. तो अगर आपको भी ऐसा कोई मैसेज आया है तो सावधान रहने की सख्त जरूरत है. ऐसे किसी भी मैसेज पर यकीन न करें और न ही किसी को फॉरवर्ड करने की गलती करें.

इसे भी पढ़ें-Microsoft ने कहा दोबारा हो सकता है CrowdStrike जैसा अटैक! इस नियम को ठहराया जिम्मेदार

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

2 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

1 week ago

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

14 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

14 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

15 hours ago