होम / टेक / ChatGPT ने लॉन्च किया AI Shopping टूल, अब प्रोडक्ट सिलेक्शन हुआ और स्मार्ट

ChatGPT ने लॉन्च किया AI Shopping टूल, अब प्रोडक्ट सिलेक्शन हुआ और स्मार्ट

ChatGPT का नया Shopping Research टूल ऑनलाइन खरीदारी को पहले से कहीं अधिक स्मार्ट, तेज और पर्सनलाइज्ड बनाने की दिशा में बड़ा कदम है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 6 months ago

ऑनलाइन शॉपिंग अनुभव को और आसान बनाने की दिशा में OpenAI ने ChatGPT में नया AI आधारित Shopping Research Tool लॉन्च कर दिया है. यह टूल यूजर्स को उनकी पसंद, बजट और जरूरत के अनुसार परफेक्ट प्रोडक्ट का चयन कराने में मदद करता है. फीचर के लॉन्च के साथ ही Google के AI प्लेटफॉर्म Gemini के बीच सीधी प्रतिस्पर्धा भी तेज होने की उम्मीद है, क्योंकि गूगल पहले ही अपना AI शॉपिंग सिस्टम पेश कर चुका है.

ChatGPT में मिला नया AI शॉपिंग एक्सपीरियंस

OpenAI के अनुसार, Shopping Research फीचर अब मोबाइल, डेस्कटॉप और वेब तीनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है. इसे फ्री, Go, Plus और Pro सभी प्लान्स के लॉग-इन यूजर्स इस्तेमाल कर सकते हैं. कंपनी ने छुट्टियों के सीजन को देखते हुए इसके इस्तेमाल की लिमिट भी लगभग अनलिमिटेड रखी है. यह फीचर खासतौर पर उन कैटेगरी के लिए उपयोगी है जहाँ इलेक्ट्रॉनिक्स, ब्यूटी, किचन और स्पोर्ट्स उत्पाद जैसे ढेर सारे ऑप्शन्स में सही प्रोडक्ट चुनना मुश्किल होता है. 

कैसे काम करता है नया फीचर

Shopping Research टूल को यूजर दो तरीकों से ऑन कर सकते हैं.

1. ChatGPT में प्रॉम्प्ट बॉक्स के नीचे दिए + आइकन पर क्लिक करके.
2. या किसी भी शॉपिंग से जुड़े सवाल पूछने पर टूल ऑटोमैटिकली सक्रिय हो जाता है.

इसके बाद एक विजुअल इंटरफेस खुलता है, जिसमें यूजर अलग-अलग ऑप्शन्स पर क्लिक करके अपनी पसंद बताते हैं. इसके आधार पर AI एक कस्टमाइज्ड प्रोडक्ट लिस्ट तैयार करता है.

कस्टम लिस्ट ऐसे बनती है

टूल की टेस्टिंग में सामने आया कि

1. यूजर पहले एक बेसिक क्वेरी दर्ज करते हैं.
2. ChatGPT कुछ प्रश्न पूछकर आपकी जरूरत समझता है.
3. फिर आपकी पसंद के आधार पर प्रोडक्ट्स की पहली लिस्ट तैयार होती है.
4. हर प्रोडक्ट पर आप Interested या Not Interested चुन सकते हैं.

5. अगर कोई प्रोडक्ट पसंद नहीं है, तो AI उसे हटाकर और बेहतर विकल्प दिखाता है.

6. अंत में एक विजुअल लिस्ट मिलती है, जिसमें प्रोडक्ट इमेज, शॉर्ट डिटेल और ई-कॉमर्स खरीद लिंक
  शामिल होते हैं.

ChatGPT पर खरीदारी नहीं होगी, सिर्फ सर्च और रिसर्च की सुविधा

एक महत्वपूर्ण बात यह है कि यह टूल ChatGPT के अंदर खरीदारी (पेमेंट या चेकआउट) की अनुमति नहीं देता. यूजर्स सिर्फ प्रोडक्ट ढूंढकर लिंक पर क्लिक कर सकते हैं और खरीदारी ई-कॉमर्स वेबसाइट पर ही होगी. OpenAI ने कहा कि यह फीचर कठोर सुरक्षा मानकों का पालन करता है और प्लेटफॉर्म उन चैट्स की समीक्षा भी कर सकता है जो नीतियों का उल्लंघन करती हैं.

शॉपिंग AI में नई जंग शुरू

कुछ ही समय पहले Google ने Gemini में शॉपिंग-केंद्रित AI फीचर रोल आउट किया था. अब OpenAI की एंट्री के बाद इस सेगमेंट में सीधी प्रतियोगिता बढ़ गई है. इसमें बड़े पैमाने पर यूजर डेटा, AI रिकमेंडेशन और ई-कॉमर्स इंटीग्रेशन से मुकाबला दिलचस्प हो सकता है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

1 week ago

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026

HP ने भारत में 20 से अधिक नए डिवाइस लॉन्च किए, Snapdragon-संचालित OmniPad 12 की शुरुआत

HP का यह बड़ा लॉन्च भारत में AI-संचालित कंप्यूटिंग और नए डिवाइस फॉर्म फैक्टर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में काम करने और सीखने के तरीके को बदल सकता है.

12-May-2026

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026


बड़ी खबरें

₹860 करोड़ का कोहिनूर सौदा, राज ठाकरे की चुप्पी

एक राजनेता एक रियल एस्टेट सौदे में प्रवेश करता है. एक सरकारी संस्था से जुड़ी वित्तीय कंपनी ₹225 करोड़ का निवेश करती है. फिर वही संस्था ₹135 करोड़ के नुकसान के साथ उस सौदे से बाहर निकलती है.

6 minutes ago

GDP से आगे: क्यों भारत की प्रगति का पैमाना सिर्फ आर्थिक वृद्धि नहीं, बल्कि खुशहाली और जीवन गुणवत्ता भी होना चाहिए

पूर्व उत्तर प्रदेश मुख्य सचिव और लेखक आलोक रंजन का मानना है कि भारत की विकास यात्रा को केवल आर्थिक उत्पादन तक सीमित नहीं रहना चाहिए. उनके अनुसार, खुशहाली, जीवन की गुणवत्ता, शिक्षा, स्वास्थ्य और समावेशी विकास को भी प्रगति का महत्वपूर्ण पैमाना बनाया जाना चाहिए.

5 hours ago

Truhome Finance को 3,000 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

कंपनी के कुल एयूएम में 57.37 प्रतिशत हिस्सा हाउसिंग लोन का है, जबकि 39.22 प्रतिशत हिस्सा लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी का है. अन्य ऋण उत्पादों की हिस्सेदारी 3.41 प्रतिशत है.

41 minutes ago

दुनिया ने बनाया युवा संस्कृति का संग्रहालय, भारत को चाहिए ऐसे दर्जनों संग्रहालय

इस संग्रहालय को अलग बनाने वाली बात इसकी वस्तुओं को संग्रहित करने की सोच है. टीम अपने दृष्टिकोण को "बॉटम-अप क्यूरेशन" कहती है, जिसे जानबूझकर हस्तनिर्मित रखा गया है.

54 minutes ago

सीएम विजय का बड़ा दांव, ₹1 लाख करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में 93 हजार नौकरियां

विजय सरकार ने वर्ष 2035 तक तमिलनाडु को 1.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा है. इसी दिशा में शुरुआती महीनों में कई बड़े निवेश समझौते किए गए हैं.

1 hour ago