✕

होम / टेक / अब डिजिटली सेलिब्रेट करें क्रिसमस-न्यू ईयर, WhatsApp ने लॉन्च के किए कमाल के फीचर्स

अब डिजिटली सेलिब्रेट करें क्रिसमस-न्यू ईयर, WhatsApp ने लॉन्च के किए कमाल के फीचर्स

WhatsApp ने अपने यूजर्स को न्यू ईयर और क्रिसमस का गिफ्ट दिया है. कंपनी ने यूजर्स के एक्सपीरियंस को शानदार बनाने के लिए नए इमोजी फीचर्स के अपडेट जारी किए है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

व्हाट्सऐप (WhatsApp) यूज़ के लिए एक अच्छी खबर है. दरअसल, देश के सबसे पॉप्युलर मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप ने यूजर्स को क्रिसमस और न्यू ईयर पर बढ़िया तोहफा दिया है. व्हाट्सएप पर यूजर्स के लिए एक नया अपडेट आया है, जिसकी मदद से यूजर्स अपने फैमिली और फ्रेंड्स को एक अलग अंदाज में क्रिसमस और न्यू ईयर विश कर सकते हैं. इसके साथ ही यूजर्स इमोजी के जरिए अपने चैट के एक्सपीरियंस को शानदार बना सकेंगे. तो आइए आपको विस्तार से जानकारी देते हैं.

चैट के साथ मिलेगा एनिमेशन का एक्सपीरियंस

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार व्हाट्सऐप पर जो अपडेट जारी किया जा रहा है, वह यूजर्स को कुछ इमोजी के साथ रियेक्ट करने की अनुमति देता है, जिन्हें एनिमेटेड किया जा सकता है. इसके साथ, यूजर्स प्लेटफॉर्म पर लोगों के साथ अधिक जुड़ता है और उनके एक्सपीरियंस को पहले बेहतर बना देता है. कंपनी ने अभी तक इन एनीमेशन को पूरी तरह से शुरू नहीं किया है. हालांकि, आने वाले एक दो दिन में ये अपडेट पूरे हो जाएंगे.

इन यूजर्स को मिल रहा फायदा

फिलहाल ये फीचर Android और iOS दोनों पर कुछ बीटा टेस्टर के लिए उपलब्ध है. iOS के लिए, इसके लिए टेस्टफ्लाइट के माध्यम से WhatsApp बीटा 24.25.10.78 की आवश्यकता होती है, जबकि Android उपयोगकर्ताओं को 2.24.24.17 अपडेट से ये फीचर मिल जाएगा. इसके अलावा जो लोग बीटा प्रोग्राम में नहीं हैं, उन्हें चिंता करने की आवश्यकता नहीं है यह फेस्टिव अपडेट धीरे-धीरे जारी किया जा रहा है और उम्मीद है कि दिसंबर के अंत तक यह सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध हो जाएगा.

3 जनवरी तक मिलेगा फीचर्स का लाभ

फेस्टिव सीजन में इमोजी अपडेट के अलावा यूजर्स को और भी कई सारे बेहतरीन फीचर्स मिल रहे हैं, जिनमें NYE कॉलिंग इफेक्ट, स्टिकर इफेक्ट और शानदार कॉलिंग के फीचर मिल रहे हैं. हालांकि ये अपडेट सीमित समय के लिए, 20 दिसंबर से 3 जनवरी, 2025 तक उपलब्ध रहेंगे, इसलिए जब तक ये उपलब्ध हैं, इनका ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

15-September-2026

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

10-September-2026

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,233 अंक उछला; निवेशकों की दौलत में ₹8 लाख करोड़ का इजाफा

सोमवार, 2 नवंबर को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 75,692 और निफ्टी 23,440 के स्तर को पार कर गए. दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए.

13 hours ago

कैंसर की 543 दवाएं होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें; मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

इस व्यवस्था के तहत कई प्रमुख कैंसर दवाओं की कीमतों में कमी की गई है. इनमें 20 से अधिक प्रकार के कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इम्यूनोथेरेपी दवाएं शामिल हैं.

14 hours ago

विदेशी और MF निवेशकों को मिल सकती है टैक्स राहत, सेबी ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

इस प्रस्ताव का उद्देश्य निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. मौजूदा व्यवस्था में एक स्कीम से दूसरी स्कीम में स्विच करने को यूनिट्स की बिक्री माना जाता है और इस पर लागू नियमों के अनुसार कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ता है.

16 hours ago

AAAI ने बनाई मीडिया काउंसिल, WPP, ओमनीकॉम, पब्लिसिस, हवास और मैडिसन के वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

भारतीय विज्ञापन एजेंसियों का संगठन AAAI मीडिया इंडस्ट्री के सामने उभरती चुनौतियों पर चर्चा और आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए नई मीडिया काउंसिल बनाएगा. ओमनीकॉम मीडिया के कार्तिक शर्मा को काउंसिल का अध्यक्ष बनाया गया है.

18 hours ago

मार्च 2027 तक 6.75-7% तक आ सकती है 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड: SBI रिसर्च

SBI रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, अगर RBI रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर इसे 6 फीसदी तक पहुंचा देता है, तब भी 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.75 से 7 फीसदी के दायरे में रह सकती है.

19 hours ago