होम / टेक / Budget 2025: सरकार ने खोला AI के लिए खुला पिटारा, 500 करोड़ रुपये का ऐलान, जानें और क्या मिला

Budget 2025: सरकार ने खोला AI के लिए खुला पिटारा, 500 करोड़ रुपये का ऐलान, जानें और क्या मिला

सरकार का उद्देश्य देश में AI शिक्षा, प्रशिक्षण और नवाचार के केंद्र के रूप में भारत को वैश्विक मानचित्र पर स्थापित करना है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किये गए आम बजट 2025 में कई अहम सेक्टरों के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं, जिनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में भी बड़े बदलावों की घोषणा की गई है. बजट भाषण में उन्होंने AI के लिए एक्सीलेंस फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के तहत 500 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की. यह कदम भारत को AI के क्षेत्र में एक वैश्विक लीडर बनाने के प्रयास का हिस्सा है, जिससे देश में इस तकनीकी क्षेत्र में अनुसंधान, विकास और नवाचार को बढ़ावा मिल सके.

AI सेंटर के लिए 500 करोड़ रुपये का ऐलान

वित्त मंत्री के अनुसार, 500 करोड़ रुपये की यह राशि AI केंद्रों के निर्माण के लिए दी जाएगी. इसका मुख्य उद्देश्य भारत में AI की रिसर्च और डेवलपमेंट में इन्फ्रास्ट्रक्चर की मजबूत नींव रखना है, ताकि भारतीय शोधकर्ता और उद्यमी AI तकनीकी क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल कर सकें. AI की ताकत का पूरा उपयोग करने के लिए यह पहल महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है. इस निवेश का फोकस AI शिक्षा, शोध और कार्यबल के लिए प्रशिक्षण के अवसर प्रदान करना है.

स्किल डेवलपमेंट के लिए नेशनल एक्सीलेंस सेंटर

सरकार ने घोषणा की कि AI शिक्षा और कौशल विकास के लिए पूरे देश में पांच नेशनल एक्सीलेंस सेंटर खोले जाएंगे. इन केंद्रों के माध्यम से युवाओं और पेशेवरों को AI तकनीक में प्रशिक्षण मिलेगा, जो उन्हें इस उभरते हुए क्षेत्र में रोजगार के अवसरों के लिए तैयार करेगा. इन केंद्रों का लक्ष्य AI से जुड़े कौशलों को बढ़ावा देना है, ताकि देश के पास वैश्विक मानकों से मेल खाता कार्यबल हो.

पहले से अस्तित्व में तीन AI सेंटर

यह घोषणा भी की गई कि पिछले वर्ष यानी 2023 में सरकार ने कृषि, स्वास्थ्य और सस्टेनेबल सिटीज के लिए तीन AI एक्सीलेंस सेंटर स्थापित करने की घोषणा की थी. अब शिक्षा के क्षेत्र में AI के लिए एक और केंद्र स्थापित किया जाएगा, जो 500 करोड़ रुपये की लागत से विकसित होगा.

इन पहलों के जरिए सरकार का उद्देश्य देश में AI शिक्षा, प्रशिक्षण और नवाचार के केंद्र के रूप में भारत को वैश्विक मानचित्र पर स्थापित करना है. AI के लिए किये गए इन निवेशों से न केवल देश की तकनीकी क्षमता में वृद्धि होगी, बल्कि युवाओं के लिए नये रोजगार और व्यवसाय के अवसर भी उत्पन्न होंगे.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

6 days ago

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026

HP ने भारत में 20 से अधिक नए डिवाइस लॉन्च किए, Snapdragon-संचालित OmniPad 12 की शुरुआत

HP का यह बड़ा लॉन्च भारत में AI-संचालित कंप्यूटिंग और नए डिवाइस फॉर्म फैक्टर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में काम करने और सीखने के तरीके को बदल सकता है.

12-May-2026

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026


बड़ी खबरें

RBI के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी कमी, एक हफ्ते में निकले 10 अरब डॉलर

एक सप्ताह में करीब 10 अरब डॉलर घटा भारत का फॉरेक्स रिजर्व, गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 10.75 अरब डॉलर की कमी; विदेशी मुद्रा आस्तियों में हालांकि बढ़ोतरी दर्ज

2 hours ago

इनोवेशन का मूल्यांकन उसके प्रभाव से होना चाहिए, वैल्यूएशन से नहीं: डॉ. प्रफुल आर. नाइक

आविष्कारक, उद्यमी और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ डॉ. प्रफुल रामचंद्र नाइक ने BW Businessworld से विशेष बातचीत में पेटेंट, भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और भविष्य में स्थिरता व मानव कल्याण की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार साझा किए.

27 minutes ago

Gen Z और छोटे शहरों ने बदली ब्यूटी मार्केट की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की बिक्री 50% बढ़ी

रिपोर्ट के अनुसार भारतीय उपभोक्ता अब वैज्ञानिक रूप से विकसित स्किनकेयर उत्पादों, प्रीमियम ब्यूटी ब्रांड्स और वैश्विक ट्रेंड्स से प्रेरित उत्पादों पर अधिक खर्च कर रहे हैं.

2 hours ago

BRICS देशों में यूपी का जलवा, ₹50,000 करोड़ के निर्यात से बनाया नया रिकॉर्ड

BRICS और सहयोगी देशों को उत्तर प्रदेश से 5.36 अरब डॉलर का निर्यात, राज्य के MSME, हस्तशिल्प और चमड़ा उद्योग ने बनाया नया रिकॉर्ड

3 hours ago

₹1 लाख करोड़ राजस्व का लक्ष्य, FMCG में बड़ा दांव; ईशा अंबानी ने RCPL के विस्तार का रोडमैप रखा

फूड पार्क नेटवर्क में 30,000 करोड़ रुपये के निवेश की तैयारी, कैंपा और इंडिपेंडेंस ब्रांड की तेज बढ़त के दम पर रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की बड़ी महत्वाकांक्षा

7 hours ago