होम / टेक / बेहतर कॉलिंग एक्सपीरियंस देने के लिए BSNL ने शुरू की नई सर्विस, ऐसे करें एक्टिव

बेहतर कॉलिंग एक्सपीरियंस देने के लिए BSNL ने शुरू की नई सर्विस, ऐसे करें एक्टिव

हाल ही में BSNL ने अपनी VoLTE नई सर्विस लॉन्च की है. इस नई सर्विस के आने से यूजर्स को बेहतर कॉलिंग एक्सपीरियंस मिलेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप भी भारत संचार निगम लिमिटिड (BSNL) के यूजर हैं या इसमें स्विच करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. दरअसल, बीएमएनएल ने 4G यूजर्स के लिए VoLTE सर्विस शुरू की है. इसमें कॉलिंग के दौरान भी इंटरनेट का मजा मिलता है और कॉलिंग क्वालिटी बेहतर होती है. तो आइए जानते हैं आप कैसे इस सर्विस को एक्टिव कर सकते हैं? 

50 हजार से ज्यादा जगहों पर 4 सर्विस शुरू

रिचार्ज प्लान महंगे होने के बाद से सरकारी कंपनी बीएसएनएल के ग्राहकों में अच्छी वृद्धि हुई है. महंगे रिचार्ज की वजह से लोग बीएसएनएल में सिम पोर्ट करवा रहे हैं. जहां जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ग्राहक खो रहे हैं, तो बीएसएनएल का कस्टमर बेस लगातार बढ़ रहा है. इसी को देखते हुए कंपनी सर्विस को बेहतर करने पर फोकस कर रही है. बीएसएनएल किफायती रिचार्ज प्लान भी पेश कर रहा है, कंपनी अपने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए देशभर में 4G सर्विस के रोलआउट में भी तेजी ला रहा है, जो अब 50,000 से ज्यादा जगहों पर उपलब्ध है.

ऐसे एक्टिव करें नई सर्विस

हाल ही में BSNL ने एक नई सर्विस लॉन्च की है. यह ग्राहकों को वाई-फाई का उपयोग करके कॉल करने की परमिशन देती है. कंपनी 4G यूजर्स के लिए VoLTE सर्विस लेकर आई है, जो 4जी पर हाई-डेफिनेशन वॉयस कॉल की परमिशन देती है. आपके पास बीएसएनएल 4G सिम है और आप इस फीचर को एक्टिव करना चाहते हैं, तो इसे एक्टिव करने के लिए कुछ प्रोसेस फॉलो करना होगा. इस सर्विस को एक्टिव करने के लिए बीएसएनएल 4जी या 5जी सिम से 53733 पर ‘ACTVOLTE’ लिखकर एक मैसेज भेजना है. ध्यान देने वाली बात यह है कि यह सर्विस केवल बीएसएनएल 4जी और 5जी सिम कार्ड के साथ ही काम करती है. अगर आप अभी भी पुराने बीएसएनएल 2G या 3G सिम का यूज कर रहे हैं, तो आप अपने नजदीकी बीएसएनएल ग्राहक सर्विस केंद्र पर जाकर बिना किसी शुल्क के 4जी या 5जी सिम में अपग्रेड कर सकते हैं.

VoLTE और LTE में क्या है फर्क?

VoLTE का मतलब होता है वॉयस ओवर लॉन्ग टर्म इवोल्यूशन। यह 4G नेटवर्क को सपोर्ट करता है। इसमें भी आप हाई स्पीड इंटरनेट का आनंद ले सकते हैं। इस नेटवर्क के साथ अगर आप अपना स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं तो कॉल आने की स्थिति में भी आपके फोन में इंटरनेट की स्पीड में कमी नहीं आती है. इस सर्विस के दौरान आपके स्मार्टफोन में 4G स्पीड में इंटरनेट चलता है। इस नेटवर्क में हाई स्पीड बैंडविथ के साथ आप इंटरनेट का आनंद ले सकते हैं. हालांकि, इस नेटवर्क की खामी यह है कि अगर आप इसे अपने स्मार्टफोन में इस्तेमाल कर रहे हैं और आपके नंबर पर किसी का कॉल आ गया तो इंटरनेट कनेक्टिविटी बंद हो जाती है. इसी को दूर करने के लिए VoLTE तकनीक का इस्तेमाल हाल के दिनों में होने लगा है.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

13 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

12 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

12 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

17 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

16 hours ago