होम / टेक / ऑनलाइन ठगों पर बड़ा वार: PhonePe के नए फीचर से अब आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित

ऑनलाइन ठगों पर बड़ा वार: PhonePe के नए फीचर से अब आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित

PhonePe Protect फीचर के साथ यूजर अब सुरक्षित, सतर्क और स्मार्ट तरीके से ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं, जिससे धोखाधड़ी के मामलों में काफी कमी आने की उम्मीद है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 7 months ago

अब ऑनलाइन पैसे भेजना और भी सुरक्षित हो गया है. दरअसल, PhonePe अब आपको पहले ही बता देगा कि जिस नंबर पर आप पैसे भेजने वाले हैं, वह सुरक्षित है या नहीं, ताकि आप गलती से भी किसी ठग को पैसा न भेजें.  PhonePe ने हाल ही में नया फीचर PhonePe Protect लॉन्च किया है, जो किसी भी संदिग्ध नंबर पर पेमेंट करने से पहले यूजर को चेतावनी देगा. इसका मकसद है कि आपका डिजिटल ट्रांजैक्शन 100% सुरक्षित रहे. तो आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

ऐप देगा चेतावनी

आजकल ऑनलाइन पेमेंट करने से पहले लोगों में डर बढ़ गया है. PhonePe Protect फीचर के जरिए अब यूजर को पता चल जाएगा कि जिस नंबर पर वह पैसे भेजने वाले हैं, वह फ्रॉड नंबर तो नहीं. इंडिया मोबाइल कांग्रेस में इसे पेश किया गया था. अगर कोई यूजर ऐसे नंबर पर पेमेंट करता है, जिसकी धोखाधड़ी से जुड़ी हिस्ट्री रही है, तो ऐप तुरंत चेतावनी दिखाएगा.

काम करने का तरीका

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार PhonePe Protect भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (DoT) के डेटा का उपयोग करता है. DoT ने हाल ही में Financial Fraud Risk Indicator (FRI) नाम का टूल लॉन्च किया है. यह टूल उन मोबाइल नंबरों को ट्रैक करता है, जो किसी तरह की वित्तीय धोखाधड़ी से जुड़े हुए हैं.

वॉर्निंग संदेश कैसे दिखेंगे

1. Very High Risk : अगर कोई नंबर इस कैटेगरी में आता है, तो ऐप पेमेंट को अपने आप ब्लॉक कर देगा और स्क्रीन पर कारण बताएगा.
2. Medium Risk : अगर नंबर मध्यम जोखिम वाला है, तो ऐप यूजर को चेतावनी मैसेज दिखाएगा और यूजर खुद तय कर सकेगा कि पेमेंट करनी है या नहीं.

धोखाधड़ी पर लगेगी रोक

PhonePe Protect के आने से ऑनलाइन ठगी के मामलों में काफी कमी आ सकती है. कई बार लोग झांसे में आकर संदिग्ध नंबरों पर UPI से पैसा भेज देते हैं. अब पहले ही चेतावनी मिलने के कारण यूजर ऐसे ठगों से बच सकते हैं. इसे डिजिटल ट्रांजैक्शन का चौकीदार भी कहा जा सकता है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

6 days ago

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026

HP ने भारत में 20 से अधिक नए डिवाइस लॉन्च किए, Snapdragon-संचालित OmniPad 12 की शुरुआत

HP का यह बड़ा लॉन्च भारत में AI-संचालित कंप्यूटिंग और नए डिवाइस फॉर्म फैक्टर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में काम करने और सीखने के तरीके को बदल सकता है.

12-May-2026

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026


बड़ी खबरें

IPO बाजार में हलचल: AGS Health समेत 4 कंपनियों को SEBI की मंजूरी

AGS Health और PGP Glass मिलकर करीब ₹8,600 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं. वहीं, Jio Platforms के संभावित मेगा IPO ने भी बाजार की उत्सुकता बढ़ा दी है.

44 minutes ago

IPL सट्टेबाजी से Nasdaq तक: महादेव के पैसे का वैश्विक सफर

महादेव के काले अरबों रुपये वैश्विक वित्तीय प्रणाली के हर प्रहरी को चकमा देने में सफल रहे.

1 hour ago

RBI के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी कमी, एक हफ्ते में निकले 10 अरब डॉलर

एक सप्ताह में करीब 10 अरब डॉलर घटा भारत का फॉरेक्स रिजर्व, गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 10.75 अरब डॉलर की कमी; विदेशी मुद्रा आस्तियों में हालांकि बढ़ोतरी दर्ज

4 hours ago

इनोवेशन का मूल्यांकन उसके प्रभाव से होना चाहिए, वैल्यूएशन से नहीं: डॉ. प्रफुल आर. नाइक

आविष्कारक, उद्यमी और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ डॉ. प्रफुल रामचंद्र नाइक ने BW Businessworld से विशेष बातचीत में पेटेंट, भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और भविष्य में स्थिरता व मानव कल्याण की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार साझा किए.

1 hour ago

Gen Z और छोटे शहरों ने बदली ब्यूटी मार्केट की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की बिक्री 50% बढ़ी

रिपोर्ट के अनुसार भारतीय उपभोक्ता अब वैज्ञानिक रूप से विकसित स्किनकेयर उत्पादों, प्रीमियम ब्यूटी ब्रांड्स और वैश्विक ट्रेंड्स से प्रेरित उत्पादों पर अधिक खर्च कर रहे हैं.

3 hours ago