होम / टेक / RBI का बड़ा ऐलान, बदल जाएगा सभी बैंकों का वेब एड्रेस, जानें क्या है ये डोमेन?

RBI का बड़ा ऐलान, बदल जाएगा सभी बैंकों का वेब एड्रेस, जानें क्या है ये डोमेन?

RBI सभी बैंकों के लिए 'bank.in' नाम से एक खास इंटरनेट डोमेन शुरू करेगा. इस डोमेन का रजिस्ट्रेशन इस साल अप्रैल से शुरू हो जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

RBI की MPC बैठक की मीटिंग आज खत्म हुई. इस बैठक में रेपो रेट बदलने से लेकर सभी बैंकों का वेब एड्रेस तक बदलने का ऐलान हुआ. चलिए जानते है विस्तार से क्या है पूरा मामला. साइबर फ्रॅाड के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है. इस बढ़ते हुए मामले को देखकर RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कुछ कदम उठाएं है. वित्तीय धोखाधड़ी पर रोक लगाने के लिए भारतीय बैंकों के लिए .bank.in' इंटरनेट डोमेन लॉन्च करने की घोषणा की गई है. रिजर्व बैंक इंटरनेट डोमेन Bank.in को अप्रैल 2025 से लागू करने वाली है. इस कदम से ग्राहकों को बैंकिंग वेबसाइट और धोखाधड़ी वाली वेबसाइटों के बीच अंतर करने में मदद मिलेगा.

RBI गवर्नर ने जानकारी दी

RBI गवर्नर ने कहा, रिज़र्व बैंक भारतीय बैंकों के लिए 'bank.in' विशेष इंटरनेट डोमेन लागू करेगा. इस डोमेन का रजिस्ट्रेशन इस साल अप्रैल से शुरू होगा. इससे बैंकिंग धोखाधड़ी से बचने में मदद मिलेगी. इसके बाद RBI फाइनेंशियल सेक्टर और गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्थानों (NBFC) के लिए 'fin.in' डोमेन को लेकर आएगी. गवर्नर ने बताया कि Institute for Development and Research in Banking Technology इस नए डोमेन के लिए विशेष रजिस्ट्रार के रूप में कार्य करेगा.

इंटरनेशनल लेनदेन के लिए RBI का नया कदम

RBI ने अंतरराष्ट्रीय पैसे की ऑनलाइन लेनदेन सुरक्षा को बढ़ाने के लिए भी कदम उठाया है. इसके लिए RBI ने Additional Factor of Authentication (AFA) लागू करने का निर्णय लिया है. अभी तक AFA सेफ्टी फीचर केवल भारत के अंदर किए गए डिजिटल लेनदेन के लिए था. अब इसे इंटरनेशनल ऑनलाइन भुगतान में भी लागू किया जाएगा. इसके साथ ही रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने करीब 5 साल बाद ब्याज दर को 6.5% से घटाकर 6.25% कर दिया है. अब आपके लोन सस्ते हो सकते हैं और EMI भी घटेगी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

6 days ago

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026

HP ने भारत में 20 से अधिक नए डिवाइस लॉन्च किए, Snapdragon-संचालित OmniPad 12 की शुरुआत

HP का यह बड़ा लॉन्च भारत में AI-संचालित कंप्यूटिंग और नए डिवाइस फॉर्म फैक्टर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में काम करने और सीखने के तरीके को बदल सकता है.

12-May-2026

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026


बड़ी खबरें

IPO बाजार में हलचल: AGS Health समेत 4 कंपनियों को SEBI की मंजूरी

AGS Health और PGP Glass मिलकर करीब ₹8,600 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं. वहीं, Jio Platforms के संभावित मेगा IPO ने भी बाजार की उत्सुकता बढ़ा दी है.

29 minutes ago

IPL सट्टेबाजी से Nasdaq तक: महादेव के पैसे का वैश्विक सफर

महादेव के काले अरबों रुपये वैश्विक वित्तीय प्रणाली के हर प्रहरी को चकमा देने में सफल रहे.

57 minutes ago

RBI के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी कमी, एक हफ्ते में निकले 10 अरब डॉलर

एक सप्ताह में करीब 10 अरब डॉलर घटा भारत का फॉरेक्स रिजर्व, गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 10.75 अरब डॉलर की कमी; विदेशी मुद्रा आस्तियों में हालांकि बढ़ोतरी दर्ज

3 hours ago

इनोवेशन का मूल्यांकन उसके प्रभाव से होना चाहिए, वैल्यूएशन से नहीं: डॉ. प्रफुल आर. नाइक

आविष्कारक, उद्यमी और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ डॉ. प्रफुल रामचंद्र नाइक ने BW Businessworld से विशेष बातचीत में पेटेंट, भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और भविष्य में स्थिरता व मानव कल्याण की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार साझा किए.

1 hour ago

Gen Z और छोटे शहरों ने बदली ब्यूटी मार्केट की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की बिक्री 50% बढ़ी

रिपोर्ट के अनुसार भारतीय उपभोक्ता अब वैज्ञानिक रूप से विकसित स्किनकेयर उत्पादों, प्रीमियम ब्यूटी ब्रांड्स और वैश्विक ट्रेंड्स से प्रेरित उत्पादों पर अधिक खर्च कर रहे हैं.

3 hours ago