होम / टेक / क्या है Pink Whatsapp? इनस्टॉल किया तो हो जाएगी बहुत बड़ी गड़बड़!

क्या है Pink Whatsapp? इनस्टॉल किया तो हो जाएगी बहुत बड़ी गड़बड़!

केंद्र सरकार द्वारा एडवाइजरी जारी कर कहा गया था कि अतिरिक्त फीचर्स के साथ आने वाला गुलाबी रंग का WhatsApp इस वक्त काफी मशहूर हो रहा है

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

आए दिन हमारे सामने ठगी के नए और विचित्र मामले सामने आते रहते हैं. टेक्नोलॉजी एडवांस होने के साथ-साथ ठग भी काफी एडवांस हो रहे हैं और वह ठगी के नए और आधुनिक तरीके लेकर आ रहे हैं जिसकी वजह से पुलिस की मुश्किलें भी बढ़ रही हैं. हाल ही में मुंबई पुलिस ने ठगी के ऐसे ही एक नए तरीके को लेकर लोगों को सचेत रहने को कहा है. 

मुंबई पुलिस ने जारी की चेतावनी
मुंबई पुलिस ने हाल ही में धोखेबाजी के एक मामले को लेकर चेतावनी जारी की है. कमाल की बात ये है कि धोखेबाजी का ये मामला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप ‘WhatsApp’ से जुड़ा हुआ है. मुंबई पुलिस द्वारा यह चेतावनी तब जारी की गई है जब केंद्र सरकार द्वारा एक एडवाइजरी जारी की गई थी जिसमें कहा गया था कि अतिरिक्त फीचर्स के साथ आने वाला गुलाबी रंग का WhatsApp इस वक्त काफी मशहूर हो रहा है और इस सोफ्टवेयर का इस्तेमाल करके किसी का मोबाइल हैक किया जा सकता है.

अपनी सुरक्षा का रखें ध्यान
इसके साथ ही एडवाइजरी में आगे यह भी लिखा था कि ठग तरह-तरह की नए और एडवांस तरीके ढूंढ रहे हैं ताकि वह भोले भाले शरीफ लोगों को अपना निशाना बना सकें और साइबर ठगी को अंजाम दे सकें. इसीलिए सभी यूजर्स को सलाह दी जाती है कि वह सचेत रहें, जागरूक रहें और इस तरह कि धोखेबाजी से खुद को बचाएं और इस डिजिटल जमाने में अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें. 

क्या है ‘Pink WhatsApp’ स्कैम? 
मुंबई पुलिस ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि एक नकली url या लिंक, लोगों को भेजा जा रहा है और इस लिंक के साथ-साथ एक संदेश भी भेजा जा रहा है जिसमें लोगों से कहा जा रहा है कि वो जल्द से जल्द अपने WhatsApp को अपडेट करके ‘Pink WhatsApp’ में बदल लें. आपको बता दें कि यह एक फिशिंग लिंक यानी नकली लिंक है और जब आप इस लिंक पर क्लिक करते हैं तो मोबाइल फोन से आपका नियंत्रण खत्म हो जाता है और आसान भाषा में कहें तो आपका फोन हैक हो जाता है. 

क्या करता है ‘Pink WhatsApp’?
फोन हैक हो जाने के बाद आपका सब पर्सनल डाटा जैसे तस्वीरें, OTP (One Time Password), कॉन्टेक्ट्स, और अन्य प्रकार का सभी डाटा ठगों द्वारा चुरा लिया जाता है. Pink WhatsApp से होने वाले अन्य खतरे जो यूजर के लिए परेशानी खड़ी सकते हैं. उनमें कॉन्टेक्ट्स का गलत इस्तेमाल, फोन में सेव फोटोज का गलत इस्तेमाल, फाइनेंशियल नुकसान, आपकी जानकारी का गलत इस्तेमाल, और आपके फोन का नियंत्रण पूरी तरह किसी और के हाथों में जाने जैसे खतरे शामिल हैं.

गलती से कर लिया डाउनलोड तो क्या करें?  
मुंबई पुलिस का कहना है कि अगर आपने गलती से ऐसा ऐप इनस्टॉल कर लिया है तो सबसे पहले ऐप को अनइनस्टॉल यानी डिलीट करें. साथ ही पुलिस ने यह भी कहा कि किसी तरह के अनजान लिंक्स पर क्लिक न करें और प्ले स्टोर के बाहर से कोई भी ऐप डाउनलोड न करें. इसके साथ ही WhatsApp पर स्पैम कॉल्स और मेसेज भी इस वक्त काफी तेजी से बढ़ रहे हैं. ऐसे में पुलिस ने यूजर्स को कहा है कि अनजान नंबरों को मेसेज भेजते हुए या फिर अनजान नंबरों से आने वाली कॉल्स को उठाते हुए विशेष सावधानी बरतें. 
 

यह भी पढ़ें: सुपरस्टार पति से ज्यादा रईस हैं ये महिला, 70,000 करोड़ की हैं मालकिन!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

3 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

1 hour ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

1 hour ago

सरकार ने वाणिज्यिक कोयला खदानों की 16वीं नीलामी शुरू की, 9 राज्यों के 25 ब्लॉक शामिल

2020 में निजी क्षेत्र की भागीदारी शुरू होने के बाद अब तक 147 कोयला खदानों की नीलामी, छह पहले आवंटित खदानों के लिए विकास एवं उत्पादन समझौते भी हुए.

1 hour ago

टाटा संस लिस्टिंग पर टाटा ट्रस्ट्स की असहमति, दूसरे विकल्प तलाशने का फैसला

17 सितंबर को हुई टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक में टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल एन. टाटा ने समूह की एक सदी से अधिक पुरानी संरचना को बनाए रखने के पक्ष में ट्रस्ट्स का रुख दोहराया.

2 hours ago