होम / टेक / Google की 'मनमानी' से सरकार का चढ़ा पारा, अब अगले हफ्ते आमने-सामने होगी बात

Google की 'मनमानी' से सरकार का चढ़ा पारा, अब अगले हफ्ते आमने-सामने होगी बात

गूगल ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए 10 लोकप्रिय भारतीय ऐप को अपने प्ले स्टोर से हटा दिया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

गूगल (Google) द्वारा कुछ दिग्गज भारतीय कंपनियों के ऐप पर कार्रवाई के मामले में सरकार का बयान आ गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार ने गूगल द्वारा अपने प्ले स्टोर से ऐप हटाने को गंभीरता से लिया है और साफ शब्दों में कहा है कि कंपनी को भारतीय ऐप हटाने की अनुमति नहीं दी जा सकती. इसके अलावा, सरकार ने विवाद का हल निकालने के लिए अगले सप्ताह गूगल और संबंधित स्टार्टअप को मीटिंग के लिए भी बुलाया है.

कंपनियों के लिए राहत
आईटी और दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnav) ने कहा कि स्टार्टअप इकोसिस्टम भारतीय अर्थव्यवस्था की कुंजी है. लिहाजा, उनके भाग्य का फैसला किसी बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनी पर नहीं छोड़ा जा सकता. IT मिनिस्टर का ये बयान उन 10 कंपनियों के लिए राहत के समान जिनके ऐप को Google Play Store से हटा दिया गया है. इन कंपनियों ने सरकार से हस्तक्षेप की गुहार लगाई थी. बता दें कि गूगल ने शुक्रवार को सेवा शुल्क भुगतान पर विवाद को लेकर Play Store से भारत के कई लोकप्रिय ऐप्स को हटा दिया था.

ये भी पढ़ें - Google को इस दिग्गज बिजनेसमैन ने क्यों करार दे डाला 'नई डिजिटल ईस्‍ट इंडिया' कंपनी?

सुरक्षा मिलती रहेगी
अश्विनी वैष्णव ने आगे कहा कि सरकार की नीति बिल्कुल स्पष्ट है, हमारे स्टार्टअप को वह सुरक्षा मिलेगी, जिसकी उन्हें जरूरत है. हम विवाद सुलझाने के लिए अगले सप्ताह गूगल और प्ले स्टोर से हटाए गए ऐप के डेवलपर्स से मुलाकात भी करेंगे. वैष्णव ने कहा कि मैं गूगल और उन ऐप डेवलपर्स से भी बात कर चुका हूं जिन्हें हटाया गया है. हम उनसे अगले हफ्ते मिलेंगे. Google को इस तरह ऐप हटाने की अनुमति नहीं दी जा सकती. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत ने पिछले 10 सालों में एक लाख से अधिक स्टार्टअप और 100 से अधिक यूनिकॉर्न का एक मजबूत स्टार्टअप ईकोसिस्टम बनाया है.  

Google ने कही ये बात
वहीं, गूगल का कहना है कि बिक्री पर लागू प्ले स्टोर सेवा शुल्क का भुगतान नहीं करने के चलते कुछ ऐप्स को हटाया जा रहा है. पहले भी इस संबंध में चेतावनी दी गई थी. सभी डेवलपर को तैयारी के लिए तीन साल से अधिक का समय दिया गया था. जानकारी के मुताबिक, गूगल ने जिन कंपनियों के ऐप पर कार्रवाई की है, उसमें Shaadi डॉट कॉम, Naukri डॉट कॉम, 99acres, STAGEdotin, Matrimony, भारत मैट्रिमोनी, बालाजी टेलीफिल्म्स का ऑल्ट, डेटिंग सेवा क्वैक क्वैक और ऑडियो मंच कुकू एफएम आदि शामिल हैं.  
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

14-June-2026

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026

HP ने भारत में 20 से अधिक नए डिवाइस लॉन्च किए, Snapdragon-संचालित OmniPad 12 की शुरुआत

HP का यह बड़ा लॉन्च भारत में AI-संचालित कंप्यूटिंग और नए डिवाइस फॉर्म फैक्टर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में काम करने और सीखने के तरीके को बदल सकता है.

12-May-2026

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

38 minutes ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

3 minutes ago

प्रो. उमेश वी. वाघमारे बने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के नए सचिव

केंद्र सरकार ने प्रो. उमेश वी. वाघमारे की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव पद पर नियुक्ति को मंजूरी दे दी है.

5 hours ago

न्यूज24 हिंदी में बड़ा नेतृत्व बदलाव, मानक गुप्ता बने चैनल हेड

मानक गुप्ता करीब 15 वर्षों से न्यूज24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अप्रैल 2010 में चैनल जॉइन किया था और इस दौरान संपादकीय, डिजिटल और न्यूज़रूम प्रबंधन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं.

1 hour ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

1 hour ago