होम / टेक / आने वाला है Apple का सबसे सस्ता IPhone, जानिए भारत में कितनी होगी इसकी कीमत?

आने वाला है Apple का सबसे सस्ता iPhone, जानिए भारत में कितनी होगी इसकी कीमत?

iPhone SE 4 के लॉन्च की तारीख करीब आ रही है और इसके साथ ही एपल अपने यूज़र्स को एक नया और बेहतर स्मार्टफोन अनुभव देने के लिए तैयार है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप एप्पल (Apple) का नया आईफोन (iPhone) SE खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है. दरअसल, एप्पल जल्द ही अपने नए iPhone SE 4 को लॉन्च करने वाला है और 19 फरवरी को इसके पर्दे उठने की संभावना है. इस फोन का इंतजार काफी समय से किया जा रहा है. तो आइए लॉन्च से पहले हम आपको इस आईफोन की कीमत और फीचर्स के बारे में जानकारी देते हैं. 

iPhone SE 4 के फीचर्स और कैमरा

आईफोन SE 4 में 6.1-इंच की OLED डिस्प्ले मिल सकती है, जो उपयोगकर्ताओं को बेहतरीन विजुअल एक्सपीरियंस देगी. इसके अलावा, iPhone SE 4 में 48 मेगापिक्सल का अपग्रेडेड कैमरा होगा, जो कि फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिहाज से एक बड़ी छलांग है. इससे पहले 12 मेगापिक्सल कैमरा देखने को मिलता था, लेकिन अब यह नया कैमरा कई मामलों में बेहतर होने की उम्मीद है.

नया डिजाइन और A18 चिपसेट

iPhone SE 4 में नया डिजाइन देखने को मिल सकता है, जो कि iPhone 14 से प्रेरित हो सकता है. इसमें फेस आईडी, पतले बेजल्स और होम बटन के बिना डिस्प्ले होगा, जो इसे और भी क्लासी और मॉडर्न बनाता है. इसके अलावा, iPhone SE 4 में एपल का नया A18 चिपसेट हो सकता है, जो पिछले मॉडल्स से अधिक पावरफुल होगा और बेहतर प्रदर्शन करेगा. यह एआई-लैस फीचर्स को सपोर्ट करने वाला सबसे अफोर्डेबल आईफोन भी बन सकता है.

एप्पल के आगामी इवेंट की जानकारी

Apple के सीईओ टिम कुक ने 19 फरवरी, 2025 को एक इवेंट की घोषणा की है, जो सुबह 10 बजे PT (भारत में 11:30 PM IST) से शुरू होगा. यह इवेंट कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो स्थित एप्पल पार्क से लाइव स्ट्रीम किया जाएगा. हालांकि कंपनी ने iPhone SE 4 के बारे में ऑफिशियली कुछ नहीं कहा है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone SE 4 के अलावा, Apple MacBook Air M4 को भी पेश कर सकता है.

iPhone SE 4 की कीमत और उपलब्धता

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारत में iPhone SE 4 की कीमत लगभग 50,000 रुपये हो सकती है. अमेरिका में इसकी कीमत 500 (करीब 43,477 रुपये) के आसपास हो सकती है, जबकि दुबई में इसकी कीमत AED 2,000 (करीब 47,359 रुपये) हो सकती है. इसके अलावा, कंपनी प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को स्पेशल डिस्काउंट भी ऑफर कर सकती है. इसके अपग्रेडेड फीचर्स, खासकर 48 मेगापिक्सल कैमरा और A18 चिपसेट, इसे एक बेहतरीन और बजट-फ्रेंडली विकल्प बना सकते हैं. 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

11 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

9 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

9 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

15 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

13 hours ago