होम / टेक / Apple का सस्ता IPhone इंडिया में लॉन्च, इसमें है पावरफुल प्रोसेसर और शानदार कैमरा

Apple का सस्ता iPhone इंडिया में लॉन्च, इसमें है पावरफुल प्रोसेसर और शानदार कैमरा

Apple ने अपना नया एंट्री-लेवल स्मार्टफोन iPhone 16e लॉन्च किया है. यह iPhone 16 सीरीज़ का लेटेस्ट मॉडल है जिसमें 6.1-इंच की OLED स्क्रीन और A18 चिप दी गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

Apple ने अपना नया एंट्री-लेवल स्मार्टफोन iPhone 16e लॉन्च किया है. यह iPhone 16 सीरीज़ का लेटेस्ट मॉडल है जिसमें 6.1-इंच की OLED स्क्रीन और A18 चिप दी गई है. नया iPhone 16e, iPhone 15 Pro (2023) और iPhone 16 सीरीज़ की तरह Apple Intelligence फीचर्स को सपोर्ट करता है. इसमें 48 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा और एक प्रोग्रामेबल एक्शन बटन दिया गया है.

iPhone 16e के स्पेसिपिकेशन्स 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने इस फोन में 6.1 इंच का Super Retina XDR OLED (1,170x2,532 पिक्सल) डिस्प्ले उपलब्ध कराया है. ये डिस्प्ले 60Hz के रिफ्रेश रेट और 800 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है. स्क्रीन की मजबूती के लिए Apple Ceramic Shield का इस्तेमाल किया गया है. इसके अलावा फोन में 3nm A18 चिप प्रोसेसर दिया हुआ है जो पहली बार iPhone 16 में इस्तेमाल किया गया था. डिवाइस में अधिकतम 512GB तक की स्टोरेज दी गई है.

कैसा है कैमरा सेटअप?

फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो कंपनी ने iPhone 16e में 48MP का सिंगल कैमरा उपलब्ध कराया है जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) के साथ आता है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है. इसमें Face ID सपोर्ट है जबकि आपको बता दें कि iPhone SE (3rd Gen) में टच ID दिया गया था. फोन में स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं. साथ ही कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.3, NFC और GPS सपोर्ट जैसी सुविधाएं मिल जाती हैं. इस फोन में Apple का Emergency SOS via Satellite सपोर्ट भी दिया हुआ है. इस फोन में USB Type-C पोर्ट दिया हुआ है जो 18W के वायर्ड चार्जिंग और 7.5W की वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है. ये फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है जिसका मतलब है कि ये धूल और पानी से भी नहीं खराब होता है. इस फोन का वजन 167 ग्राम है.

कितनी है कीमत?

कीमत की बात करें तो कंपनी ने भारत में iPhone 16e के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,900 रुपये रखी है. इसके अलावा, इसके 256GB वेरिएंट की कीमत ₹69,900 रुपये और 512GB वेरिएंट की कीमत ₹89,900 रुपये रखी गई है. फोन की प्री-ऑर्डर बुकिंग 21 फरवरी 2025 से शुरू होगी. वहीं, इस फोन की सेल 28 फरवरी 2025 से शुरू की जाएगी. कंपनी ने इस फोन को ब्लैक और व्हाइट जैसे दो रंगों में बाजार में उतारा है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

11 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

9 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

9 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

15 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

13 hours ago