✕

होम / टेक / AI फीचर्स के साथ Apple ने लॉन्च किया नया IPad Air M3, जानें इसकी कीमत

AI फीचर्स के साथ Apple ने लॉन्च किया नया iPad Air M3, जानें इसकी कीमत

Apple का नया iPad Air M3 अपनी शानदार परफॉर्मेंस, एआई फीचर्स और आकर्षक कीमतों के साथ भारतीय बाजार में उपलब्ध है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

ऐप्पल (Apple) ने भारतीय बाजार में अपने नए iPad Air M3 को लॉन्च कर दिया है, जिसमें एआई फीचर्स और लेटेस्ट एम3 चिप शामिल हैं. इस नए आईपैड की परफॉर्मेंस पिछले मॉडल के मुकाबले दोगुनी हो गई है, जिससे अब यूजर्स को और भी बेहतरीन अनुभव मिलेगा. आईपैड के स्क्रीन साइज में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन प्रदर्शन और तकनीकी स्पेसिफिकेशन्स में जबरदस्त सुधार किया गया है. अब यह आईपैड उपयोगकर्ताओं को पहले से कहीं बेहतर परफॉर्मेंस देगा. अगर आप एक नया आईपैड खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह नया मॉडल एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. तो आइए आपको इसके फीचर्स और कीमत की जानकारी देते हैं.

iPad Air M3 की कीमत  

भारत में 11 इंच और 13 इंच स्क्रीन साइज वाले इस नए आईपैड की कीमत 59,900 रुपये से शुरू होती है. वहीं, 13 इंच वाला मॉडल 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा. यदि आप इसे खरीदना चाहते हैं, तो इसकी प्री-बुकिंग अब शुरू हो चुकी है और यह आईपैड 12 मार्च से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.  

नई एआई और एम3 चिप की खासियत  

नए आईपैड में एप्पल की लेटेस्ट एम3 चिप, 8-कोर GPU, और 9-कोर GPU दिए गए हैं, जिससे इसकी परफॉर्मेंस 2x (दोगुनी) हो गई है. इसके अलावा, इसमें Apple Intelligence सपोर्ट के साथ एआई फीचर्स भी जोड़े गए हैं, जो यूजर्स को बेहतर अनुभव प्रदान करेंगे. इस नए आईपैड में 128 जीबी, 256 जीबी, 512 जीबी और 1 टीबी के स्टोरेज विकल्प उपलब्ध होंगे. आईपैड का यह नया मॉडल लेटेस्ट iPadOS और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आता है, जिससे यूजर्स को ज्यादा कनेक्टिविटी और बेहतर परफॉर्मेंस मिलेगी.  

Apple Magic Keyboard की कीमत  

नए iPad Air के साथ, एप्पल ने एक नया रीडिजाइन किया हुआ Magic Keyboard भी पेश किया है. 11 इंच मॉडल के लिए इसकी कीमत 26,900 रुपये और 13 इंच मॉडल के लिए 31,900 रुपये रखी गई है. इस कीबोर्ड में एक बड़ा ट्रैकपैड और अलग-अलग फंक्शन्स के लिए 14 बटन दिए गए हैं. इसके अलावा, यह नया आईपैड एप्पल पेंसिल प्रो के साथ कम्पैटिबल है और 5जी कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

15-September-2026

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

10-September-2026

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,233 अंक उछला; निवेशकों की दौलत में ₹8 लाख करोड़ का इजाफा

सोमवार, 2 नवंबर को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 75,692 और निफ्टी 23,440 के स्तर को पार कर गए. दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए.

12 hours ago

कैंसर की 543 दवाएं होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें; मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

इस व्यवस्था के तहत कई प्रमुख कैंसर दवाओं की कीमतों में कमी की गई है. इनमें 20 से अधिक प्रकार के कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इम्यूनोथेरेपी दवाएं शामिल हैं.

13 hours ago

विदेशी और MF निवेशकों को मिल सकती है टैक्स राहत, सेबी ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

इस प्रस्ताव का उद्देश्य निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. मौजूदा व्यवस्था में एक स्कीम से दूसरी स्कीम में स्विच करने को यूनिट्स की बिक्री माना जाता है और इस पर लागू नियमों के अनुसार कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ता है.

15 hours ago

AAAI ने बनाई मीडिया काउंसिल, WPP, ओमनीकॉम, पब्लिसिस, हवास और मैडिसन के वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

भारतीय विज्ञापन एजेंसियों का संगठन AAAI मीडिया इंडस्ट्री के सामने उभरती चुनौतियों पर चर्चा और आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए नई मीडिया काउंसिल बनाएगा. ओमनीकॉम मीडिया के कार्तिक शर्मा को काउंसिल का अध्यक्ष बनाया गया है.

17 hours ago

मार्च 2027 तक 6.75-7% तक आ सकती है 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड: SBI रिसर्च

SBI रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, अगर RBI रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर इसे 6 फीसदी तक पहुंचा देता है, तब भी 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.75 से 7 फीसदी के दायरे में रह सकती है.

17 hours ago