होम / टेक / भारत में लॉन्च हुआ Apple Intelligence, मि‍ल रहे कई AI फीचर; जान‍िए कैसे करें डाउनलोड?

भारत में लॉन्च हुआ Apple Intelligence, मि‍ल रहे कई AI फीचर; जान‍िए कैसे करें डाउनलोड?

ऐपल इंटेलिजेंस भारत में रोलआउट होना शुरू हो गया है. कंपनी ऐपल इंटेलिजेंस को iOS 18.4, iPadOS 18.4 और macOS Sequoia 15.4 में ऑफर कर रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

टेक दिग्‍गज ऐपल ने उसके ऐपल इंटेलिजेंस फीचर्स को भारत के लिए रोलआउट कर दिया है. एक प्रेस रिलीज के साथ कंपनी ने यह जानकारी दी. बताया कि iOS 18.4, iPadOS 18.4 और macOS Sequoia 15.4 के अपडेट के साथ ऐपल इंटेलिजेंस फीचर्स को भारत में लाया गया है. आसान भाषा में समझाएं तो ऐपल डिवाइसेज के प्रमुख एआई फीचर्स को अब भारतीय यूजर्स के लिए उनकी जरूरत के हिसाब से ले आया गया है. इसका इस्‍तेमाल करके लोग लिखने में, फोटो एडिट‍िंग समेत दूसरे कामों में एआई की मदद ले पाएंगे. चलिए जानते हैं इस लेटेस्ट अपडेट के साथ एप्पल ने क्या-क्या फीचर्स दिए हैं...

स्मार्ट राइटिंग और फास्ट रिप्लाई

इस नए अपडेट के साथ अब एप्पल इंटेलिजेंस यूजर्स को ईमेल, मैसेज, नोट्स और थर्ड-पार्टी ऐप्स में राइटिंग टूल्स ऑफर कर रहा है, जिससे यूजर्स टेक्स्ट को फटाफट रीराइट, प्रूफरीड और यहां तक कि इसे समराइज भी कर सकते हैं. इसके साथ ही कंपनी ने अपडेट में Smart Reply फीचर को भी ऐड किया है जिससे आप मैसेज का फास्ट रिप्लाई दे पाएंगे, इस काम में AI आपकी पूरी मदद करेगा.

AI से Photos और Visual Intelligence

एप्पल ने नए अपडेट के साथ ही फोटो ऐप के अंदर नया Clean Up टूल ऐड कर दिया है जिससे यूजर्स को फोटो से फालतू चीजें हटाने की सुविधा मिल गई है. यही नहीं मेमोरीज फीचर अब यूजर्स के डिटेल्स के बेस पर कस्टम वीडियो तैयार कर सकता है. इसके साथ ही AI अब प्लांट्स, एनिमल्स और लैंडमार्क्स को पहचान सकता है और टेक्स्ट को ट्रांसलेट भी कर सकता है. इसके अलावा AI पोस्टर्स से ईवेंट को निकालकर सीधे कैलेंडर में भी सेव कर सकता है.

Siri को मिली ChatGPT की पावर

एप्पल ने इस नए अपडेट के साथ Siri को पहले से कई ज्यादा बेहतर कर दिया है ChatGPT की पावर देखने को मिल रही है. Siri अब कॉन्टेक्स्ट को अच्छे से समझ सकता है और बेहतर जवाब दे सकता है. आप टाइप या वॉयस कमांड का इस्तेमाल करके Siri से अब ज्यादा नेचुरल और इंटरएक्टिव जवाब ले सकते हैं.

एप्पल ने ChatGPT को Siri ही नहीं बल्कि राइटिंग टूल्स में भी जोड़ा है, जिससे आप AI की मदद से कंटेंट जनरेट कर सकते हैं और अपनी प्रॉब्लम का सलूशन ले सकते हैं. हालांकि आप ChatGPT का एक्सेस कंट्रोल भी कर सेक्टर हैं जिसका मतलब है कि कंपनी ने इस AI अपडेट के साथ भी आपकी प्राइवेसी का पूरा ख्याल रखा है.

Genmoji और Image Playground

इस अपडेट के साथ ही एप्पल ने Genmoji फीचर को भी रोल आउट किया है, जिससे यूजर्स टेक्स्ट डिस्क्रिप्शन के बेस पर अपनी पसंद के कस्टम इमोजी तैयार कर सकते हैं. वहीं, इमेज प्लेग्राउंड टूल इमेज जेनरेशन को और ज्यादा आसान बना देता है. कंपनी का कहना है कि यह Messages, Freeform और कीनोट जैसे ऐप्स में भी इंटीग्रेटेड किया गया है.

इन डिवाइसेज में मिलेगा ऐपल इंटेलिजेंट का सपोर्ट

• iPhone 16e
• iPhone 16
• iPhone 16 Plus
• iPhone 16 Pro Max
• iPhone 16 Pro
• iPhone 15 Pro Max
• iPhone 15 Pro
• iPad Pro (M1 और उसके बाद वाले चिपसेट)
• iPad Air (M1 और उसके बाद वाले चिपसेट)
• iPad mini (A17 Pro)
• MacBook Air (M1 और उसके बाद वाले चिपसेट)
• MacBook Pro (M1 और उसके बाद वाले चिपसेट)
• iMac (M1 और उसके बाद वाले चिपसेट)
• Mac mini (M1 और उसके बाद वाले चिपसेट)
• Mac Studio (M1 Max और उसके बाद वाले चिपसेट)
• Mac Pro (M2 Ultra)

iOS 18.4 में अपना iPhone कैसे करें अपडेट?

• फोन को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट के लिए आपको सबसे फोन डिवाइस की सेटिंग में जाना होगा.
• फोन की सेटिंग में जाकर जनरल ऑप्शन पर क्लिक करें.
• इसके बाद सॉफ्टवेयर अपडेट वाले टैब पर चेक करें.
• इतना करते ही यहां आपको नया iOS 18.4 का अपडेट दिख जाएगा.
• अब आप अपडेट नाउ पर क्लिक करके इस नए अपडेट को डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकते हैं.

आपको बता दें कि एप्पल जून तक नया iOS 19 भी पेश करने जा रहा है जिसमें UI का डिजाइन पूरी तरह बदल सकता है. इसकी पहली झलक WWDC 2025 इवेंट में देखने को मिल सकती है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

11 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

9 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

9 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

15 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

13 hours ago