होम / टेक / Amazon ने बढ़ाई Prime Membership की कीमत, ये है प्लान्स की नई कीमत!

Amazon ने बढ़ाई Prime Membership की कीमत, ये है प्लान्स की नई कीमत!

अगर आप भी अमेजन प्राइम मेम्बरशिप प्लान खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो अब आपको पहले से ज्यादा पैसों का भुगतान करना होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अमेजन द्वारा लगातार अपनी प्राइम मेम्बरशिप की कीमतों में बदलाव किया जा रहा है. कुछ ही महीनों पहले ज्यादा से ज्यादा लोगो को अपनी तरफ खींचने के लिए ई-कॉमर्स कंपनी ने अपनी मेम्बरशिप कीमतों में बड़ा डिस्काउंट दिया था और अब एक बार फिर से अमेजन ने प्राइम मेम्बरशिप प्लान की कीमतों में बदलाव कर दिया है. 

अमेजन प्राइम की नई मासिक फीस
अगर आप भी अमेजन प्राइम मेम्बरशिप प्लान खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो अब आपको पहले से ज्यादा पैसों का भुगतान करना होगा. भारत में अमेजन प्राइम की एक महीने की मेम्बरशिप के लिए अब आपको 299 रुपये का भुगतान करना होगा. इससे पहले अमेजन प्राइम मेम्बरशिप के एक महीने के प्लान के लिए आपको 179 चुकाने होते थे जिसकी घोषणा कंपनी द्वारी दिसंबर 2021 में की गयी थी. कंपनी ने अपनी कीमतों में लगभग 120 रुपयों की वृद्धि कर दी है जो अब तक अमेजन द्वारा मेम्बरशिप फीस में की गयी पिछली सभी वृद्धियों से सबसे ज्यादा है. 

तिमाही और सालाना फीस
अमेजन प्राइम मेम्बरशिप के तिमाही प्लान यानी तीन महीनों वाले प्लान के लिए अब आपको 599 रुपये चुकाने होंगे. अमेजन द्वारा कीमत बढ़ाए जाने से पहले प्राइम मेम्बरशिप के इस तीन महीनों वाले प्लान के लिए आपको 459 रुपये का भुगतान करना होता था. जिसका मतलब यह है कि अमेजन ने अपनी प्राइम मेम्बरशिप के तिमाही प्लान में 140 रुपयों की वृद्धि की है. अमेजन द्वारा अपनी प्राइम मेम्बरशिप की कीमत में गयी इस वृद्धि में एक अच्छी चीज ये है कि प्राइम मेम्बरशिप के लॉन्ग-टर्म प्लान्स की कीमत लगभग पहले जितनी ही है. अमेजन की आधिकारिक वेबसाइट की मानें तो अमेजन प्राइम मेम्बरशिप के सालाना प्लान की कीमत 1,499 रुपये तय की गयी है और सालाना प्राइम लाइट प्लान के लिए आपको 999 रुपये का भुगतान करना होगा. 

मिलते रहेंगे अमेजन प्राइम मेम्बरशिप के फायदे?
जिन लोगों के पास अमेजन प्राइम मेम्बरशिप है उन्हें प्राइम शिपिंग की सुविधा मिलती रहेगी. नॉन-पेड यूजर्स के मुकाबले प्राइम मेंबर्स को जल्दी डिलीवरी का ऑप्शन मिलता है. इसके अलावा प्राइम मेंबर्स को अमेजन प्राइम वीडियो, अमेजन प्राइम म्यूजिक, अमेजन प्राइम डील्स, अमेजन प्राइम रीडिंग, अमेजन प्राइम गेमिंग और अमेजन फैमिली का एक्सेस भी मिलता है. 
 

यह भी पढ़ें:  कर्ज में डूबी कंपनियों पर Ambani की नजर, अब इस पर लगाया दांव

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

12 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

9 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

10 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

11 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

18 hours ago