✕

होम / बिजनेस / देश और विदेश में निवेश करेगा Jindal Stainless, कंपनी ने बनाया फ्यूचर प्लान

देश और विदेश में निवेश करेगा Jindal Stainless, कंपनी ने बनाया फ्यूचर प्लान

Jindal Stainless ने रणीतिक निवेश और क्षमता विस्तार के लिए 3 बड़े एलान किए है. कंपनी ने इंडोनेशिया की एक कंपनी के साथ भी जॉइंट वेंचर का एलान किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश की बड़ी स्टील मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Jindal Stainless ने आज बड़े स्तर पर विस्तार और अधिग्रहण योजना का एलान किया. कंपनी ने यह एलान मेल्टिंग और डाउनस्ट्रीम क्षमता को बढ़ावा देने के लिए किया है. इसे योजना के लागू करने के बाद ये कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है. Jindal Stainless ने इसके लिए इंडोनेशिया की स्टेनलेस स्टील मेल्ट शॉप (SMS) के साथ जॉइंट वेंचर का एलान किया है. दोनों कंपनियों की इस JV का कुल प्रोडक्शन सालाना स्तर पर करीब 12 लाख टन (MTPA) होगा. इसके बाद कंपनी नेट मेल्टिंग क्षमता 40% बढ़कर 42 लाख तक पहुंचा जाएगा. इसके लिए करीब ₹700 करोड़ का निवेश होगा.

इंफ्रा फैसिलिटी में भी करेगी विस्तार 

इसके साथ ही कंपनी ने जयपुर, ओडिशा में डाउनस्ट्रीम लाइन के विस्तार के लिए ₹1,900 करोड़ का निवेश करेगी ताकि मेल्टिंग क्षमता के प्रोसेस को बढ़ाया जा सके. साथ ही कंपनी रेलवे साइडिंग, स्टेनेबिलिटी प्रोजेक्ट्स और रिन्युएबल एनर्जी जेनरेशन जैसी इंफ्रास्ट्रक्चरल फैसिलिटी से जुड़े काम पर ₹1,450 करोड़ खर्च करेगी.

इस कंपनी में 54% हिस्सा खरीदेगी

कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में यह भी बताया कि वो Chromeni Steels (CSPL) में 54% हिस्सा का अधिग्रहण करेगी, जिसके पास गुजरात के मुंद्रा में 0.6 MTPA कोल्ड रोलिंग मिल है. इस लेनदेन में ₹1,340 करोड़ का निवेश होगा, जिसमें मौजूदा समय का ₹1,295 करोड़ के कर्ज का टेकओवर है. इक्विटी पर्चेज भी ₹45 करोड़ भी शामिल है.

कंपनी ने विकास योजना की तैयार

Jindal Stainless के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर से मंजूरी प्राप्त ऐतिहासिक फैसलों को लेकर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए Jindal Stainless के मैनेजिंग डायरेक्टर अभ्युदय जिंदल ने कहा कि इन अधिग्रहणों और निवेशों के साथ हमने अग्रणी कंपनियों में शुमार होने के लिए एक स्पष्ट विकास योजना तैयार की है. इंडोनेशियाई जेवी (JV) संयुक्त उद्यम से हमें सर्वोतम गति और कच्चे माल की सुरक्षा मिलेगी. जाजपुर लाइनों के विस्तार से घरेलू व विदेशी ग्राहकों को बेहतर मूल्य मिलेगा. क्रोमेनी की कोल्ड रोलिंग मिल से भारत के साथ विदेश में भी हमारी पहुंच बढ़ेगी. लॉन्ग टर्म वैल्यू एडेड सेगमेंट में हमारी उपस्थिति मजबूत होगी. 

इंडोनेश‍िया में न‍िवेश जल्‍द

इस अवसर पर सीईओ और होल टाइम डायरेक्टर तरुण खुल्बे ने कहा कि इंडोनेशिया में अपस्ट्रीम सुविधाओं में निवेश जल्द होगा. इसकी साइट पर मौजूदा औ‌द्योगिकी पार्क सुविधाओं को देखते हुए अगले 24 महीने में संचालन शुरू होने की उम्मीद की जा सकती है. लॉजिस्टिक्स और ऊर्जा लागत इंडोनेशिया को ऐसे निवेश के लिए और अधिक अनुकूल बनाती है. इसके अलावा, इंडोनेशिया सरकार ने निकेल धातु के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है. वह लॉन्ग टर्म टैक्स छूटों के माध्यम से डाउनस्ट्रीम सुविधाओं में निवेश को बढ़ावा दे रही है. क्रोमेनी का अधिग्रहण हमारे अलग-अलग उत्पादों में कोल्ड रोल उत्पादों को विस्तार देने की हमारी रणनीति के अनुरूप है.

इसके साथ ही इस बारे में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और ग्रुप सीएफओ अनुराग मंत्री ने कहा कि यह निवेश विशेष रूप से हमारी डाउनस्ट्रीम कोल्ड रोल्ड क्षमताओं को संतुलित करने में योगदान देकर इन्हें वैश्विक मानकों के करीब ले जाएगा. इंडोनेशिया में उत्पादन का वैकल्पिक मार्ग खुलने से कच्चे माल को लेकर जोखिम में कमी आएगी. हम इन निवेशों को आंतरिक संसाधनों और ऋण के संयोजन के माध्यम से वित्तपोषित करेंगे और लीवरेज अनुपात पर नजर रखेंगे.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक पर Fairfax का होगा नियंत्रण, ₹52,878 करोड़ की डील को कैबिनेट की हरी झंडी

प्रस्तावित शर्तों के मुताबिक, IDBI बैंक की हिस्सेदारी बिक्री का सौदा मार्च 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है. हालांकि, इसकी अंतिम प्रक्रिया संबंधित मंजूरियों और नियामकीय आवश्यकताओं पर निर्भर करेगी.

14 hours ago

केनरा बैंक का मुनाफा 8.4% बढ़कर ₹5,175 करोड़, शेयर में तेजी

बैंक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 6.04% बढ़कर ₹40,931 करोड़ हो गई.

21 hours ago

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

22 hours ago

सितंबर में FII ने दो महीने की खरीदारी का 84% बेचा, वित्तीय क्षेत्र में हुए न्यूट्रल

घरेलू म्यूचुअल फंड में निवेश 25% बढ़कर ₹59,200 करोड़ पहुंचा, सितंबर में निफ्टी 50 में 6.1% की गिरावट

22 hours ago

पीएम गतिशक्ति के तहत ₹20.23 लाख करोड़ की 400 परियोजनाएं मंजूरी के लिए विचाराधीन

सड़क, रेलवे समेत कई बुनियादी ढांचा क्षेत्रों की परियोजनाओं का आकलन कर रहा नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 58 केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों समेत सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों का डेटा उपलब्ध

22 hours ago


बड़ी खबरें

भारत के इतिहास का सबसे बड़ा IPO, लेकिन एक बड़ा सवाल: आखिर यह किसके लिए है?

जियो के 30,213 करोड़ रुपये के इश्यू का 90 फीसदी से ज्यादा हिस्सा कर्ज चुकाने में जाएगा, कोई भी मौजूदा निवेशक एक भी शेयर नहीं बेच रहा है और रिलायंस के शेयरधारक तीन साल से ठहराव के बाद भी इंतजार कर रहे हैं. देश का सबसे बड़ा IPO अपने सबसे बड़े सवालों को अनुत्तरित छोड़ रहा है.

14 minutes ago

AAAI ने 2026-27 के लिए नए बोर्ड की घोषणा की, स्वतंत्र विज्ञापन एजेंसियों को मिलेगा ज्यादा प्रतिनिधित्व

रेडिफ्यूजन ब्रांड सॉल्यूशंस का प्रतिनिधित्व करने वाले डॉ. संदीप गोयल AAAI के अध्यक्ष हैं, जबकि अनदर आइडिया के जयदीप गांधी उपाध्यक्ष के रूप में बोर्ड में शामिल हैं.

1 hour ago

चीन के साथ व्यापार घाटा 112 अरब डॉलर, रिश्ते सुधारने की कोशिश में जुटा भारत: पीयूष गोयल

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत चीन के साथ एक बार फिर संबंध विकसित करने की दिशा में काम कर रहा है, लेकिन इस यात्रा का अंतिम परिणाम अभी तय नहीं है.

54 minutes ago

त्योहारी सीजन में स्मार्टफोन की बिक्री 16% घटी, महंगे फोन और कम डिस्काउंट ने बिगाड़ा ग्राहकों का बजट

AIMRA) के मुताबिक, स्मार्टफोन की कमजोर मांग का असर केवल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तक सीमित नहीं है. नवरात्रि शुरू होने के बाद से ऑफलाइन दुकानों पर स्मार्टफोन की बिक्री में करीब 20 फीसदी की गिरावट आई है.

3 hours ago

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO की तारीख तय, 21 अक्टूबर से लगा सकेंगे दांव; जानें प्राइस बैंड

IPO में पात्र कर्मचारियों के लिए 500 करोड़ रुपये तक के शेयर आरक्षित किए गए हैं. वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज के पात्र शेयरधारकों के लिए 2,500 करोड़ रुपये तक के शेयर रिजर्व होंगे.

3 hours ago