होम / टेक / Amazon India ने खरीदा MX Player, इतना बढ़ जाएगा कंपनी का यूजर बेस!

Amazon India ने खरीदा MX Player, इतना बढ़ जाएगा कंपनी का यूजर बेस!

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 2018 में TIL ने लगभग 1000 करोड़ रुपए खर्च करके MX Player को खरीद लिया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

MX Player को लेकर काफी लंबे समय से अमेजन इंडिया (Amazon India) और TIL (टाइम्स इंटरनेट लिमिटेड) के बीच बातचीत चल रही थी. माना जा रहा है कि बातचीत के लंबे दौर के बाद अमेजन ने पिछले अधिग्रहण की कीमत की तुलना में काफी कम पैसे खर्च करके TIL से MX Player को खरीद लिया है. 

कम कीमत पर तय हुई डील
पिछली अधिग्रहण कीमत की तुलना में इस डील की कीमत कितनी कम हुई है इसे लेकर अभी साफ तौर पर तो कुछ नहीं कहा जा सकता. लेकिन माना जा रहा है कि अमेजन और TIL के बीच यह डील 45 से 50 मिलियन डॉलर्स यानी 350 से 400 करोड़ रुपए के बीच तय हुई है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 2018 में TIL ने लगभग 1000 करोड़ रुपए खर्च करके MX Player को खरीद लिया था. MX Player के CEO किरन बेदी, TIL और टाइम्स ग्रुप (Times Group) के MD (मैनेजिंग डायरेक्टर) विनीत जैन को इस मामले पर किए गए ई-मेल्स का अभी तक कोई जवाब नहीं आया है.

प्राइम विडियो ने दिया था कुछ ऐसा जवाब
इस हफ्ते की शुरुआत में अमेजन प्राइम विडियो (Amazon Prime Video) ने इस मामले पर अपना जवाब शेयर करते हुए लिखा था कि हम अफवाहों या अंदेशों पर बयान नहीं देते. मामले से जुड़े कुछ सूत्रों ने कहा कि MX Player को लेकर अमेजन और TIL के बीच एक डील तय तो हुई है और साथ ही यह भी तय किया गया है कि डील की फाइनल पेमेंट्स इस साल 30 जून तक पूरी कर दी जाएंगी.

किसे मिलेगा कितना हिस्सा?
US आधारित ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने इस डील की बाकी बची प्रक्रिया को पूरा करने के लिए एक प्रमुख कंसल्टिंग फर्म का सहारा लिया है. मामले से जुड़े सूत्रों की मानें तो इस डील की रकम का एक तिहाई हिस्सा MX Player के CEO किरन बेदी को मिलेगा जबकि बाकी का हिस्सा अन्य शेयरहोल्डर्स को दिया जाएगा. माना जा रहा है कि आने वाले एक अन्य साल के लिए किरन बेदी ही MX Player का प्रतिनिधित्व करेंगे. 

सबसे ज्यादा डाउनलोड किया गया MX Player
इस बात का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए कि Data.ai. द्वारा जारी की गयी स्टेट ऑफ मोबाइल 2023 रिपोर्ट की मानें तो साल 2022 में MX Player को ग्लोबली सबसे ज्यादा डाउनलोड किये गए OTT प्लेटफॉर्म का दर्जा दिया गया था. भारत में भी MX Player सबसे ज्यादा डाउनलोड किया गया ऐप था. लेकिन इस प्लेटफार्म को जिस कीमत पर 4 साल पहले खरीदा गया था उसकी तुलना में इसे लगभग 25% कम कीमत पर बेचा जा रहा है. 

इस डील से बढ़ेगा OTT वॉर
माना जा रहा है कि डील खत्म होने के बाद अमेजन प्राइम विडियो कंज्यूमर्स के मामले में 4 गुना बड़ा हो सकता है. भारत में अमेजन के लगभग 28 मिलियन यूजर्स हैं जबकि MX प्लेयर्स के यूजर्स की संख्या 78 मिलियन के आस पास है. एक ऐसे समय पर जब भारत में OTT क्षेत्र को वृद्धि से सम्बंधित चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है तो ऐसे में इस डील की बदौलत OTT वॉर और ज्यादा बढ़ सकता है. Viacom18 ने JioCinema पर मुफ्त में IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) को स्ट्रीम करके एक बड़ा दांव खेला है. Viacom18 द्वारा यह कदम टेलिकॉम नेटवर्क्स के ज्यादा से ज्यादा यूजर्स को प्राप्त करने के लिए उठाया गया है. इतना ही नहीं Viacom 18 ने IPL के डिजिटल राइट्स प्राप्त करने के लिए लगभग 24,000 करोड़ रुपये खर्च किये थे. इसके साथ ही रिलायंस ग्रुप (Reliance Group) ने भी इस वॉर में कदम रख लिया है जिससे यह OTT वॉर काफी ज्यादा बड़ा हो चुका है. 

MX Player का इतिहास
MX Player को 18 जुलाई 2011 में कोरिया में एक विडियो प्लेयर ऐप के तौर पर लॉन्च किया गया था. 2019 में MX Player को एक OTT प्लेटफार्म के तौर पर रिलॉन्च कर दिया गया था जिसकी अपनी प्रोग्रामिंग भी थी. जब TIL ने इस प्लेटफार्म का अधिग्रहण किया तो इस फैसले को काफी बोल्ड माना जा रहा था. क्योंकि TIL के पिछले OTT वेंचर, BoxTV.com, को 2016 में लॉन्च होने के बस चार सालों के बाद ही बंद कर दिया गया था. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है और टाइम्स ग्रुप की डिजिटल शाखा TIL ने चार सालों तक MX Player को चलाने के बाद अब इसे बेचने का फैसला कर लिया है. 
 

यह भी पढ़ें: महंगाई डायन का एक और वार, आपकी जेब से ऐसे निकाले जाएंगे एक्स्ट्रा 2 रुपए

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

12 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

9 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

10 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

11 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

18 hours ago