होम / टेक / कॉल पर आपकी आवाज में बात करेगा AI, Truecaller ला रहा ये नया फीचर

कॉल पर आपकी आवाज में बात करेगा AI, Truecaller ला रहा ये नया फीचर

माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के साथ मिलकर ट्रूकॉलर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से आपकी आवाज में कॉलर से करेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आप किसी काम में व्यस्त हैं और तभी आपके स्मार्टफोन की रिंगटोन बजने लगे. ऐसे में व्यस्तता के कारण आप फोन नहीं उठा पाते, इस तरह कई बार आपके जरूरी कॉल भी मिस हो जाते होंगे. अगर आपके साथ ऐसा होता है, तो अब चिंता की कोई बात नहीं है. दरअसल, ट्रूकॉलर (Truecaller) माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के साथ मिलकर एक नए AI वॉयस फीचर (AI Voice Feature) पर काम कर रहा है. इस फीचर के आने के बाद आपको खुद किसी से कॉल पर बात करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आपकी जगह ट्रूकॉलर का AI वॉयस असिस्टेंट बिल्कुल आपकी आवाज में बात करेगा. तो चलिए जानते है ये कैसे काम करेगा?

अब आपकी आवाज में बात भी करेगा ट्रूकॉलर 

कॉलर आईडी सर्विस ट्रूकॉलर फर्जी कॉल और स्पैम कॉल आदि को पहचानने के लिए जाना जाता है. नए एआई वॉयस असिस्टेंट के लिए ट्रूकॉलर ने Microsoft Azure AI Speech के साथ हाथ मिलाया है. अब ट्रूकॉलर लोगों को अपना AI वर्जन बनाने की सुविधा देने जा रहा है. जानकारी के अनुसार ये पर्सनल वॉयस फीचर को यूजर्स अपनी आवाज का इस्तेमाल करने की इजाजत देंगे, जिससे डिजिटल असिस्टेंट इनकमिंग कॉल पर बात करते समय बिल्कुल उनकी तरह आवाज का इस्तेमाल करे. उन्होंने आगे कहा कि यह फीचर ना केवल यूजर्स के लिए फायदेमंद होगा, बल्कि हमारे डिजिटल असिस्टेंट के साथ बातचीत करने के तरीके को बदलने में एआई की पावर भी दिखाएगा. 

ऐसे मिलेगी एआई वॉयस फीचर की सर्विस
ट्रूकॉलर का एआई असिस्टेंट सबसे पहले 2022 में आया था. इस फीचर की सुविधा चुनिंदा देशों में मिलती है. यह इनकमिंग कॉल की जांच करता है और लोगों को कॉल की जानकारी देता है. यूजर्स चाहें तो अपनी जगह एआई असिस्टेंट को इजाजत दे सकते हैं कि वो उनकी जगह कॉलर से बात करे. अभी तक ट्रूकॉलर में पहले से मौजूद एआई असिस्टेंट की आवाज में बात करने की इजाजत है, लेकिन बहुत जल्द आप अपनी आवाज को सेट कर सकेंगे. अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी जगह एआई असिस्टेंट आपकी रियल आवाज में कॉलर से बात करें, तो इसके लिए आपको ट्रूकॉलर का पेड सब्सक्रिप्शन लेना होगा. आपको बता दें, यह फीचर फ्री नहीं मिलेगा. 

इसे भी पढ़ें-शराब बनाने वाली इस कंपनी को महाराष्ट्र सरकार ने दिया झटका, थमाया करोड़ों का नोटिस

भारत सहित इन देशों में शुरू होगी ये सर्विस
कंपनी नए वॉयस असिस्टेंट फीचर की शुरुआत भारत, अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, स्वीडन और चिली से करेगी. इसके बाद बाकी देशों में इस फीचर को रिलीज किया जाएगा. इससे यूजर्स को काफी सुविधा मिलेगा. 
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

2 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

1 week ago

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

16 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

5 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

5 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

6 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

7 hours ago