होम / टेक / Galaxy S26 में AI की क्रांति: ChatGPT और Perplexity से हाथ मिलाएगा Samsung

Galaxy S26 में AI की क्रांति: ChatGPT और Perplexity से हाथ मिलाएगा Samsung

Samsung की OpenAI और Perplexity से साझेदारी के चलते Galaxy S26 सीरीज में यूजर्स को AI एजेंट चुनने का विकल्प मिल सकता है, जिससे Google Gemini को चुनौती मिलेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

सैमसमग (Samsung) अब अपनी अगली फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Galaxy S26 के जरिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में बड़ा बदलाव लाने की योजना बना रहा है. कंपनी Google Gemini को पीछे छोड़ते हुए OpenAI के ChatGPT और तेजी से लोकप्रिय हो रहे AI-सर्च इंजन Perplexity को शामिल करने पर विचार कर रही है. Galaxy S26 स्मार्टफोन 2026 की शुरुआत में लॉन्च हो सकता है.

यूजर को मिलेगी AI एजेंट चुनने की स्वतंत्रता

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सैमसंग के मोबाइल एक्सपीरियंस डिवीजन के प्रेसिडेंट और COO, चोई वोन-जून ने बताया कि कंपनी का उद्देश्य यूजर्स को यह विकल्प देना है कि वे किस AI एजेंट का उपयोग करना चाहते हैं. Samsung इस समय कई AI कंपनियों से बातचीत कर रहा है और जो भी एजेंट बेहतर अनुभव प्रदान करेगा, उसे डिवाइस में शामिल किया जाएगा. इसका मतलब है कि Galaxy S26 में यूजर्स स्वयं तय कर सकेंगे कि वे ChatGPT का उपयोग करना चाहते हैं, Google Gemini को प्राथमिकता देंगे या फिर किसी अन्य AI टूल को.

Perplexity AI के साथ डील की चर्चा तेज

AI आधारित सर्च इंजन के रूप में तेजी से उभर रहा Perplexity अब सैमसंग के साथ एक संभावित साझेदारी की ओर बढ़ रहा है. रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दोनों कंपनियों के बीच बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है और जल्द ही कोई डील फाइनल हो सकती है. अगर यह साझेदारी होती है, तो Perplexity के एडवांस्ड फीचर्स को सैमसंग इंटरनेट ब्राउजर में इंटीग्रेट किया जा सकता है, जिससे यूजर्स को AI-पावर्ड स्मार्ट ब्राउज़िंग अनुभव मिलेगा.

Bixby को मिलेगा AI का नया रूप

सैमसंग का वॉयस असिस्टेंट Bixby भी इस बार बड़े बदलाव से गुजर सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी एक “AI एजेंट्स ऐप” पर काम कर रही है, जिसमें यूजर्स विभिन्न वॉयस असिस्टेंट्स में से चुनाव कर सकेंगे. इससे Bixby पहले से ज्यादा पावरफुल और प्रासंगिक बन सकता है.

Apple के फोल्डेबल iPhone से बढ़ेगा दबाव

साल 2026 में सैमसंग को Apple से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple अपनी पहली फोल्डेबल iPhone पर काम कर रहा है, जिसमें सैमसंग डिस्प्ले की बनाई गई क्रीज़-फ्री स्क्रीन का इस्तेमाल हो सकता है. यह सैमसंग के लिए सप्लाई चेन की दृष्टि से फायदेमंद जरूर है, लेकिन सॉफ्टवेयर इनोवेशन और AI एकीकरण के मामले में कंपनी को तेजी से आगे बढ़ना होगा.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

11 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

9 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

9 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

15 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

13 hours ago