होम / टेक / अब सिर्फ सिंगापुर नहीं, इन देशों में भी चल सकता है UPI का जादू

अब सिर्फ सिंगापुर नहीं, इन देशों में भी चल सकता है UPI का जादू

हाल ही में RBI ने सिंगापुर के साथ UPI सुविधा की शुरुआत की थी. अब बहुत से अन्य देशों के साथ भी UPI को लेकर बातचीत चल रही है जिससे NRIs को सबसे ज्यादा फायदा होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

RBI (भारतीय रिजर्व बैंक) ने फरवरी में हुई अपनी MPC (मोनेट्री पॉलिसी कमेटी) मीटिंग में विदेशी नागरिकों और दुसरे देशों को UPI (यूनीफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) की सुविधा मुहैया कराने का फैसला लिया था. इसी फैसले के तहत, हाल ही में सिंगापुर और भारत के बीच UPI के माध्यम से पैसे ट्रान्सफर करने की सुविधा का उद्घाटन किया गया था. अब खबर आ रही है कि RBI इंडोनेशिया, UAE (संयुक्त अरब अमीरात) और मॉरिशस जैसे बहुत से देशों के साथ UPI के माध्यम से डायरेक्ट पेमेंट लिंक शुरू करने के बारे में बातचीत कर रहा है.
किसी भी देश से मोबाइल से कर पायेंगे पैसे ट्रान्सफर
UPI सुविधा का नेटवर्क उपलब्ध होने से इन देशों में रहने वाले लोग मोबाइल फोन का इस्तेमाल करके बहुत आराम से पैसे ट्रान्सफर कर पायेंगे. G20 देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के गवर्नर्स की मीटिंग से पहले एक वरिष्ठ RBI अधिकारी ने बताया, कि कुछ लैटिन अमरीकी देशों ने भी UPI को लेकर दिलचस्पी दिखाई है. आपको बता दें कि RBI इस मीटिंग में UPI और CBDC (केंद्रीय बैंक डिजिटल करेंसी) का प्रदर्शन भी करेगा और साथ ही मीटिंग में आये विदेशी मेहमानों और विदेशी ट्रैवलर्स को UPI सुविधा इस्तेमाल करने का मौका भी देगा. 
विदेशों में रह रहे भारतीयों को होगा सबसे ज्यादा फायदा
फंड ट्रान्सफर को आसान बनाने के लिए केंद्रीय बैंक और भारत सरकार लगातार UPI पेमेंट्स की सुविधा को बड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं. इससे न सिर्फ फंड ट्रान्सफर में लगने वाला समय बचेगा बल्कि, फंड ट्रान्सफर के लिए बैंकों द्वारा लगाए जाने वाले शुल्कों में भी कमी आएगी. सरकार के इस कदम से विदेशों में रह रहे भारतीय लोगों को सबसे ज्यादा फायदा होगा. RBI के अधिकारी ने कहा – अगले महीने से NRI (अनिवासी भारतीय) लोग भी UPI सुविधा का लाभ उठा सकेंगे और अंतरराष्ट्रीय फोन नंबरों के द्वारा भी UPI का इस्तेमाल किया जा सकेगा. हालांकि इसे पहले ही शुरू कर दिया गया था लेकिन तकनीकी समस्याओं के चलते इसे पूरी तरह लागू नहीं किया गया था. 
CBDC के इस्तेमाल को भी किया जा रहा है बड़ा
CBDC के बारे में पूछने पर RBI के अधिकारियों ने बताया कि, RBI लगातार इस शुरूआती प्रोजेक्ट को बढ़ा रहा है ताकि सीमित यूजर्स के ग्रुप के ज्यादा से ज्यादा मामलों को कवर किया जा सके. अगर रिटेल के पहलू की बात करें, तो यह शुरूआती प्रोजेक्ट बहुत से शहरों में चलाया जा रहा है और RBI की कोशिश है कि इसमें ज्यादा से ज्यादा क्षेत्रों और बैंकों को जोड़कर इसे और बड़ा किया जाए. 
एक अधिकारी ने कहा – हम कभी भी बैंकों को मार्केट में पहले से मौजूद ‘नेगोशियेटेड डीलिंग सिस्टम’ से दूर नहीं करना चाहते थे. अब हम बहीखातों में एक थोक CBDC को इस्तेमाल करने के बारे में सोच रहे हैं जिसका इस्तेमाल अन्य मामलों के लिए किया जा सकता है.
 

यह भी पढ़ें: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन आज ये शेयर पकड़ सकते हैं रफ्तार, बनाए रखें नजर


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

13 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

10 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

11 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

12 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

19 hours ago