होम / टेक / लॉन्च हुआ एक नया सरकारी ऐप, मिलेंगी Netflix, Hotstar जैसी OTT ऐप की सुविधा

लॉन्च हुआ एक नया सरकारी ऐप, मिलेंगी Netflix, Hotstar जैसी OTT ऐप की सुविधा

प्रसार भारती ने  'Waves' नाम का अपना OTT प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है.  इसमें यूजर्स को फ्री में 65 लाइव चैनल, वीडियो-ऑन-डिमांड, गेमिंग और शॉपिंग जैसी सुविधाएं मिलेंगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप ओटीटी (Over-The-Top -OTT) प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं, तो ये खबर आपके काम की है. दरअसल, लोगों के मनोरंजन के लिए प्रसार भारती ने एक सरकारी ओटीटी प्लेटफॉर्म Waves लॉन्च कर दिया गया है. इसके साथ ही प्रसार भारती ने हर भाषा का भी ध्यान रखा है. इस ऐप में 12 से अधिक भारतीय भाषाएं मिलेंगी. प्रसार भारती ने 55वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में इस प्लेटफॉर्म को लॉन्च किया गया है. तो चलिए आपको इस एप के बारे में और अधिक जानकरी देते हैं.

65 लाइव चैनल्स की सुविधा
प्रसार भारती की तरफ से इसको लेकर एक्स पर एक पोस्ट भी किया है. पोस्ट में लिखा है कि 'प्रसार भारती ने IFFI में WAVES ओटीटी प्लेटफॉर्म लॉन्च किया! प्लेटफॉर्म का टारगेट क्लासिक कंटेंट और कंटेम्परेरी प्रोग्रामिंग का एक समृद्ध मिश्रण पेश करके एडवांस डिजिटल रुझानों को अपनाते हुए पुरानी यादों को ताजा करना है.' वेव्स पर आपको 65 लाइव चैनल्स समेत कई सुविधाएं मौजूद होने वाली हैं.भारत का विश्वसनीय दूरदर्शन भी अब OTT पर मौजूद होगा.

गेमिंग कंटेंट के साथ शॉपिंग को भी सुविधा

Waves पर वीडियो-ऑन-डिमांड, फ्री-टू-प्ले गेमिंग, रेडिया ऑनलाइन स्ट्रीमिंग, लाइव टीवी स्ट्रीमिंग, 65 लाइव चैनल्स, वीडियो और गेमिंग कंटेंट के लिए ऐप, और साइब शॉपिंग की सुविधा दी जाएगी. यहीं पर यूजर्स को ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) की सुविधा भी मिलने वाली है. ये सभी सुविधाएं 12 से ज्यादा भाषाओं में मिलने वाली हैं. प्रसार भारती का कहना है कि इस ऐप को बनाते समय हर भारतीय का ध्यान रखा गया है. यही वजह है कि इसमें हर भारतीय के हिसाब से सुविधाओं को ऐड किया गया है.

फ्री मिलेगा सब्सक्रिप्शन
Netflix, Jio Cinema और Hotstar पहले ही मार्केट में मौजूद हैं. इन सभी का एक तरफा कब्जा है, लेकिन वेव्स की हाल ही में एंट्री हुई है. इसके लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं होगी. ये उन यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद होने वाला है जो बिना सब्सक्रिप्शन के कंटेंट का एक्सेस चाहते हैं. 

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

6 days ago

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026

HP ने भारत में 20 से अधिक नए डिवाइस लॉन्च किए, Snapdragon-संचालित OmniPad 12 की शुरुआत

HP का यह बड़ा लॉन्च भारत में AI-संचालित कंप्यूटिंग और नए डिवाइस फॉर्म फैक्टर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में काम करने और सीखने के तरीके को बदल सकता है.

12-May-2026

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026


बड़ी खबरें

IPO बाजार में हलचल: AGS Health समेत 4 कंपनियों को SEBI की मंजूरी

AGS Health और PGP Glass मिलकर करीब ₹8,600 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं. वहीं, Jio Platforms के संभावित मेगा IPO ने भी बाजार की उत्सुकता बढ़ा दी है.

3 hours ago

IPL सट्टेबाजी से Nasdaq तक: महादेव के पैसे का वैश्विक सफर

महादेव के काले अरबों रुपये वैश्विक वित्तीय प्रणाली के हर प्रहरी को चकमा देने में सफल रहे.

4 hours ago

RBI के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी कमी, एक हफ्ते में निकले 10 अरब डॉलर

एक सप्ताह में करीब 10 अरब डॉलर घटा भारत का फॉरेक्स रिजर्व, गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 10.75 अरब डॉलर की कमी; विदेशी मुद्रा आस्तियों में हालांकि बढ़ोतरी दर्ज

7 hours ago

इनोवेशन का मूल्यांकन उसके प्रभाव से होना चाहिए, वैल्यूएशन से नहीं: डॉ. प्रफुल आर. नाइक

आविष्कारक, उद्यमी और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ डॉ. प्रफुल रामचंद्र नाइक ने BW Businessworld से विशेष बातचीत में पेटेंट, भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और भविष्य में स्थिरता व मानव कल्याण की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार साझा किए.

5 hours ago

Gen Z और छोटे शहरों ने बदली ब्यूटी मार्केट की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की बिक्री 50% बढ़ी

रिपोर्ट के अनुसार भारतीय उपभोक्ता अब वैज्ञानिक रूप से विकसित स्किनकेयर उत्पादों, प्रीमियम ब्यूटी ब्रांड्स और वैश्विक ट्रेंड्स से प्रेरित उत्पादों पर अधिक खर्च कर रहे हैं.

6 hours ago