होम / टेक / WhatsApp पर आया कमाल का फीचर, यूजर बना सकेंगे अपना पर्सनल AI चैटबॉट

WhatsApp पर आया कमाल का फीचर, यूजर बना सकेंगे अपना पर्सनल AI चैटबॉट

WhatsApp के इस नए फीचर के जरिए यूजर्स अपनी चैटिंग को और अधिक पर्सनलाइज्ड और इंटरएक्टिव बना सकते हैं. इससे चैटिंग को नया रूप मिलेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

व्हाट्सऐप (WhatsApp) लगातार अपने यूजर्स के चैटिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए नए-नए फीचर्स लाने पर काम कर रहा है. अब कंपनी एक नया और दिलचस्प फीचर लेकर आई है, जिसकी मदद से यूजर्स अपना खुद का पर्सनल एआई चैटबॉट बना सकेंगे. यह फीचर खासकर उन लोगों के लिए है जो अपनी बातचीत को और भी पर्सनल और अनुकूलित करना चाहते हैं. इस फीचर को व्हाट्सऐप बीटा फॉर iOS 25.6.10.70 में देखा गया है, और इसके स्क्रीनशॉट भी शेयर किए गए हैं. तो आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

AI कैरेक्टर बनाने का आसान तरीका

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार व्हाट्सऐप के इस नए फीचर से यूजर्स को अपनी पर्सनैलिटी और रोल के बारे में जानकारी दर्ज करने का मौका मिलेगा, जिससे वे अपना खुद का एआई कैरेक्टर बना सकेंगे. इस प्रक्रिया को शुरू करने के लिए यूजर्स को कुछ पर्सनल जानकारी देनी होगी, जैसे कि उनकी पसंद-नापसंद और बातचीत का तरीका, इसके बाद, व्हाट्सऐप उन्हें कस्टमाइज्ड एआई कैरेक्टर का विकल्प देगा, जिसे वे अपनी जरूरतों के हिसाब से डिजाइन कर सकते हैं.

क्या होगा खास?

यूजर्स को एआई चैटबॉट के लिए कई विकल्प दिए जाएंगे, जैसे कि उसे प्रोडक्टिविटी, एंटरटेनमेंट, या असिस्टेंस पर फोकस करने का निर्देश देना. इसके अलावा, व्हाट्सऐप कुछ प्रीडिफाइन्ड आंसर भी देगा, ताकि शुरुआती यूजर्स को कोई परेशानी न हो. इस तरीके से वे बिना किसी तकनीकी ज्ञान के अपना एआई कैरेक्टर आसानी से बना सकेंगे.

व्हाट्सऐप AI टैब में पब्लिश होगा यूजर का कैरेक्टर

इस नए फीचर के तहत, यूजर्स को अपना एआई कैरेक्टर तैयार करने के बाद उसे एआई टैब में पब्लिश करने का ऑप्शन मिलेगा. इस प्रक्रिया के दौरान, यूजर्स को अपने एआई की पर्सनैलिटी और रोल से संबंधित कुछ और डीटेल्स भरने के लिए कहा जाएगा. इन जानकारी के आधार पर उनका एआई प्रोफाइल पूरी तरह से तैयार हो जाएगा. बता दें, इस फीचर का इस्तेमाल फिलहाल व्हाट्सऐप के बीटा वर्जन में किया जा रहा है, लेकिन कंपनी इस फीचर को जल्द ही अपने स्टेबल वर्जन में रोलआउट करने वाली है. इससे पहले, यह फीचर ऐंड्रॉयड यूजर्स के लिए भी उपलब्ध था, और अब आईफोन यूजर्स के लिए भी यह टेस्ट किया जा रहा है.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

11 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

9 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

9 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

15 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

13 hours ago