होम / टेक / इस महीने आ रहे 8 दमदार स्मार्टफोन, जानिए क्या है इनकी लॉन्च डेट और कीमत?

इस महीने आ रहे 8 दमदार स्मार्टफोन, जानिए क्या है इनकी लॉन्च डेट और कीमत?

इस महीने कई प्रमुख स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहे हैं, जिनमें शाओमी का फ्लैगशिप अल्ट्रा स्मार्टफोन, सैमसंग, वीवो की नई V50 सीरीज, और ASUS का गेमिंग स्मार्टफोन ROG Phone 9 शामिल हैं.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत में फरवरी 2025 में स्मार्टफोन के शौकीन लोगों के लिए खुशखबरी है! दरअसल, इस महीने कई प्रमुख स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहे हैं, जिनमें शाओमी का फ्लैगशिप अल्ट्रा स्मार्टफोन, वीवो की नई V50 सीरीज, और ASUS का गेमिंग स्मार्टफोन ROG Phone 9 शामिल हैं. इसके साथ ही Realme, iQOO और Samsung जैसी कंपनियों के भी नए स्मार्टफोन बाजार में दस्तक देने वाले हैं. इन स्मार्टफोन में दमदार प्रोसेसर, शानदार कैमरा सेटअप और लंबी बैटरी लाइफ जैसी खूबियां देखने को मिलेंगी. तो अगर आप कोई नया स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो इन लेटेस्ट मॉडल्स की जानकारी जरूर जानें, तो आइए आपको इन स्मार्टफोन की लॉन्च डेट और फीचर्स से लेकर कीमत तक सभी जानकारी देते हैं.

1. Realme P3 Pro- फरवरी के पहले हफ्ते में Realme अपना नया स्मार्टफोन P3 Pro लॉन्च कर सकता है. इस फोन में 6.70 इंच डिस्प्ले, Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट और 5200mAh बैटरी दी जाएगी. इसकी कीमत 10 से 20 हजार रुपये के बीच हो सकती है.

2. iQOO Neo 10R- iQOO का Neo 10R स्मार्टफोन फरवरी के मध्य में लॉन्च हो सकता है. इस फोन में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर, 144Hz एमोलेड डिस्प्ले और वर्सेटाइल कैमरा सिस्टम दिया जा सकता है. इसकी कीमत लगभग 30 हजार रुपये हो सकती है.

3. Vivo V50 सीरीज- Vivo की V50 सीरीज के तहत दो नए स्मार्टफोन – Vivo V50 और Vivo V50 Pro – लॉन्च किए जा सकते हैं. इन स्मार्टफोन्स में 6.67 इंच फुल एचडी प्लस डिस्प्ले, इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट,  50MP मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रा वाइड कैमरा और 6000mAh बैटरी के साथ 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा. इनकी कीमत 40 से 50 हजार रुपये के बीच हो सकती है.

4.Xiaomi 15 सीरीज- शाओमी की 15 सीरीज में Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Pro को लॉन्च किया जा सकता है. इन स्मार्टफोन्स में Snapdragon 8 Elite चिपसेट और 5500mAh बैटरी दी जाएगी. इसके अलावा, 90W चार्जिंग सपोर्ट की सुविधा भी मिलेगी. इस सीरीज की कीमत भारत में 50 हजार से 70 हजार रुपये के बीच हो सकती है. 

5. Samsung Galaxy A36 और A56- सैमसंग अपनी Galaxy A सीरीज में दो नए स्मार्टफोन Galaxy A36 और A56 को पेश कर सकता है. इन स्मार्टफोन्स की डिटेल्स फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई हैं, लेकिन यह अनुमान है कि ये मिड-बजट स्मार्टफोन होंगे. मीडिया रिपोर्टस के अनुसरा इन दोनों फोन की कीमत 20 से 35 हजार रुपये के बीच हो सकती है. 

6. Infinix Note 50 सीरीज- Infinix अपनी Note 50 सीरीज को फरवरी में लॉन्च कर सकता है. इस फोन की कीमत 15,000 रुपये के आसपास हो सकती है, और इसमें बड़ी बैटरी का सपोर्ट मिलने की संभावना है.

7-TECNO Curve- TECNO एक नया स्मार्टफोन TECNO Curve लॉन्च करने की योजना बना रहा है, जो कर्व्ड डिस्प्ले वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन हो सकता है। इसकी कीमत 10 से 20 हजार रुपये के बीच होने की उम्मीद है. फोन प्रीमियम बिल्ड क्वॉलिटी में आएगा.

 

8. ASUS ROG Phone 9 सीरीज- गेमिंग स्मार्टफोन प्रेमियों के लिए ASUS ROG Phone 9 सीरीज का इंतजार खत्म होने वाला है. इस महीने ASUS सीरीज में दो स्मार्टफोन – ROG Phone 9 और ROG Phone 9 Pro  लॉन्च किए जाएंगे. जिनकी कीमत भारत में 60,000 रुपये से 80,000 रुपये के बीच हो सकती है. ROG Phone 9 और ROG Phone 9 Pro दोनों ही प्रीमियम गेमिंग स्मार्टफोन होंगे, जिनमें उच्चतम ग्राफिक्स, तेज प्रोसेसर (जैसे Snapdragon 8 Elite) और बड़े बैटरी पैक (5800mAh) के साथ बेहतरीन डिस्प्ले (165Hz AMOLED) जैसे फीचर्स होंगे, जो इनकी कीमत को थोड़ा ऊंचा कर सकते हैं.

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

11 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

9 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

9 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

15 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

13 hours ago