होम / टेक / भारतीय यूजर्स के लिए WhatsApp पर 5 नए फीचर्स हुए अपडेट, जानिए इनकी डिटेल

भारतीय यूजर्स के लिए WhatsApp पर 5 नए फीचर्स हुए अपडेट, जानिए इनकी डिटेल

अब WhatsApp का इस्तेमाल करना और भी सुविधाजनक हो गया है, और यह यूजर्स को टाइम बचाने और चैटिंग को पर्सनलाइज करने में मदद करेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

व्हाट्सऐप (WhatsApp) हाल ही में अपने यूजर्स के लिए कई नए फीचर्स जारी किए हैं, जो पिछले महीने टेस्टिंग फेज में थे. अब ये फीचर्स सभी के लिए उपलब्ध हैं और व्हाट्सऐप का इस्तेमाल करने का अनुभव और भी सुविधाजनक बना देंगे. इन नए फीचर्स में कलरफुल चैट थीम्स, अनरीड चैट काउंटर, वीडियो प्लेबैक स्पीड, चैट नोटिफिकेशन्स क्लियर करने के ऑप्शन, और होम स्क्रीन पर Meta AI विजेट शामिल हैं. तो आइए इन फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं.

कलरफुल चैट थीम से बदलें व्हाट्सऐप का लुक
व्हाट्सऐप ने यूजर्स के लिए 20 से ज्यादा रंग और 30 से ज्यादा थीम्स पेश की हैं. अगर आप अपनी चैट थीम से बोर हो गए हैं तो अब आप अपनी चैट्स को कस्टमाइज कर सकते हैं. इसके अलावा, आप अपनी गैलरी से भी किसी फोटो को चैट बैकग्राउंड के रूप में सेट कर सकते हैं. इससे व्हाट्सऐप का लुक और एक्सपीरियंस पूरी तरह से बदल जाएगा.

अनरीड चैट काउंटर
व्हाट्सऐप ने चैट फिल्टर्स को और बेहतर बनाया है. अब आपको अनरीड मेसेजेस की संख्या भी फिल्टर्स में दिखाई देगी. उदाहरण के तौर पर, यदि आपने अपने फेवरेट कॉन्टैक्ट से 5 मेसेज नहीं पढ़े हैं, तो वो 5 अनरीड मेसेजेस फेवरेट्स फिल्टर में दिखाई देंगे. इससे आपको अनरीड मेसेजेस को ट्रैक करना और भी आसान हो जाएगा.

क्लियर चैट नोटिफिकेशन्स
अब व्हाट्सऐप में चैट नोटिफिकेशन्स को क्लियर करना और अनरीड बैज को हटाना बहुत आसान हो गया है. इसके लिए आपको नोटिफिकेशन्स सेटिंग्स में जाकर "Clear Badge Toggle" ऑप्शन को एक्टिवेट करना होगा. इससे आपका व्हाट्सऐप और भी व्यवस्थित रहेगा.

वीडियोज के लिए प्लेबैक स्पीड
व्हाट्सऐप पर वीडियो देखने का अनुभव और भी बेहतर हो गया है. अब आप वीडियो की स्पीड को 1.5x या 2x तक बढ़ा सकते हैं. इसका मतलब है कि आप लंबे वीडियो को कम समय में देख सकते हैं, जिससे टाइम की बचत होती है और वीडियो देखने का एक्सपीरियंस भी सहज बनता है.

होम स्क्रीन पर Meta AI विजेट
अब एंड्रॉयड यूजर्स अपने फोन की होम स्क्रीन पर Meta AI चैटबॉट को ऐक्सेस कर सकते हैं. आप आसानी से AI चैटबॉट को पर्सनलाइज करके होम स्क्रीन पर विजेट के रूप में सेट कर सकते हैं. एक क्लिक में आप Meta AI चैट विंडो को खोल सकते हैं, जिससे आपके पास हर समय AI का सहारा रहेगा.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

11 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

9 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

9 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

15 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

13 hours ago