होम / टेक / Instagram पर जल्द मिलेंगे 3 नए फीचर्स, मिलेगा TikTok जैसा मजा

Instagram पर जल्द मिलेंगे 3 नए फीचर्स, मिलेगा TikTok जैसा मजा

 इंस्टाग्राम ने हाल ही में टिकटॉक के यूजर्स को रिझाने के लिए कई नए फीचर्स का ऐलान किया है. इसके अलावा कंपनी ने नया वीडियो एडिटिंग ऐप 'Edits' को भी पेश किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

क्या आप भी इंस्टाग्राम पर रील्स  बनाते हैं? अगर हां, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. दरअसल,  हाल ही में डिजिटल प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम (Instagram) ऐप पर कुछ नए अपडेट्स लॉन्च किए गए हैं, जिनका उद्देश्य टिकटॉक के यूजर्स को अपनी तरफ खींचना है. बता दें, इस समय टिकटॉक फ्यूचर को लेकर मुश्किल दौर से गुजर रहा है, ऐसे में 20 जनवरी को इंस्टाग्राम की पेरेंट कंपनी मेटा ने एक नया वीडियो क्रिएशन ऐप ‘Edits’ पेश किया है, जो CapCut जैसा दिखाई देता है. CapCut वो ऐप है, जो टिकटॉक की पेरेंट कंपनी बाइटडांस ने बनाया है. टिकटॉक वीडियो बनाने के लिए बहुत से क्रिएटर्स इसका इस्तेमाल करते हैं. इसके अलावा कंपनी ने दो और फीचर्स पेश किए हैं. तो आइए इन फीचर्स के बारे में जानते हैं. 

इंस्टाग्राम में हुए ये बदलाव

इंस्टाग्राम के हेड एडम मोसेरी ने हाल ही में इस ऐप के कुछ बदलावों का ऐलान किया है. इसके तहत इंस्टाग्राम पर तीन नए फीचर्स लॉन्च किए गए हैं, जिनकी मदद से यूजर्स के लिए रील बनाने का अनुभव और ज्यादा मजेदार हो जाएगा.   

1. प्रोफाइल फोटो ग्रिड में बदलाव: अब इंस्टाग्राम पर प्रोफाइल फोटो ग्रिड में इमेज स्क्वायर की जगह रेक्टैंगल दिखाई देंगी. यह बदलाव टिकटॉक के प्रोफाइल पेज से मिलता-जुलता है.

2. रील्स वीडियो की लंबाई बढ़ी: इंस्टाग्राम ने रील्स वीडियो की मैक्सिमम लेंथ को 90 सेकेंड से बढ़ाकर 3 मिनट कर दिया है. मोसेरी ने बताया कि यूजर्स की फीडबैक के बाद यह बदलाव किया गया है, क्योंकि बहुत से यूजर्स को लंबी वीडियो शेयर करने की जरूरत महसूस हो रही थी. इस बदलाव से इंस्टाग्राम अब टिकटॉक के जैसा कंटेंट ऑप्शन देगा, जहां लंबे वीडियो अपलोड करना आम हो गया है.

3. Edits ऐप: इंस्टाग्राम ने एक नया वीडियो एडिटिंग ऐप ‘Edits’ लॉन्च किया है, जो वीडियो बनाने और एडिट करने के लिए टिकटॉक के CapCut की तरह काम करेगा. इस ऐप को फरवरी में लॉन्च किया जाएगा. इसे खासतौर पर सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए डिजाइन किया गया है.

टिकटॉक के बंद होने से इंस्टाग्राम को फायदा

टिकटॉक के भविष्य को लेकर इस समय डांवाडोल की स्थिति बनी हुई है. कुछ समय पहले ही टिकटॉक और CapCut को अमेरिका में बंद कर दिया गया है. इंस्टाग्राम इसका कितना फायदा उठा सकता है, ये तो बाद में देखा जाएगा, क्योंकि अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी टिकटॉक को फिर से शुरू करने के संकेत दिए हैं. टिकटॉक के बंद होने से यूजर्स इंस्टाग्राम की ओर रुख कर सकते हैं, लेकिन टिकटॉक के फिर से चालू होने के बाद यह उम्मीद इंस्टाग्राम के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है. इसके बावजूद इंस्टाग्राम अपने प्लेटफॉर्म को और भी बेहतर बनाने में जुटा है ताकि टिकटॉक के यूजर्स उसे पसंद करें.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

11 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

9 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

9 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

15 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

13 hours ago