होम / टेक / Operation Sindoor के दौरान भारत पर 15 लाख साइबर हमले! सिर्फ 150 हमले ही हुए कामयाब

Operation Sindoor के दौरान भारत पर 15 लाख साइबर हमले! सिर्फ 150 हमले ही हुए कामयाब

‘रोड ऑफ सिन्दूर’ रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान समेत कई देशों से भारत की सरकारी वेबसाइटों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर 15 लाख से अधिक साइबर हमले हुए, जिनमें से केवल 150 सफल रहे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

महाराष्ट्र साइबर टीम ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत भर में अहम बुनियादी ढांचे की वेबसाइटों को निशाना बनाकर 15 लाख से ज्यादा साइबर हमले करने के लिए जिम्मेदार सात एडवांस्ड पर्सिस्टेंट थ्रेट (APT) समूहों की पहचान की है. एजेंसी के मुताबिक, अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि इनमें से केवल 150 हमले ही सफल रहे. उन्होंने बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच समझौता होने के बाद भी, भारत सरकार की वेबसाइट्स को पड़ोसी देश के साथ-साथ बांग्लादेश और मध्य पूर्वी इलाके से साइबर हमलों का सामना करना पड़ रहा है.

सीजफायर के बाद कम हुए अटैक्स 

पत्रकारों को संबोधित करते हुए, महाराष्ट्र साइबर के एक सीनियर अधिकारी ने हैकर्स द्वारा मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से डेटा चुराने, विमानन और नगरपालिका प्रणालियों को हैक करने और चुनाव आयोग की वेबसाइट को निशाना बनाने के दावों को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा, "जांच में पाया गया कि भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर होने के बाद भारत में (सरकारी वेबसाइटों पर) साइबर हमले कम हुए हैं, लेकिन पूरी तरह से बंद नहीं हुए हैं. ये हमले पाकिस्तान, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, मोरक्को और मध्य पूर्वी देशों से हो रहे हैं."

क्या है 'रोड ऑफ सिंदूर'?

आतंकवादियों के खिलाफ इसी नाम से भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा शुरू किए गए सैन्य अभियान के तहत तैयार की गई 'रोड ऑफ सिंदूर' नाम की एक रिपोर्ट में, राज्य की नोडल साइबर एजेंसी ने पाकिस्तान-सहयोगी हैकिंग समूहों द्वारा शुरू किए गए साइबर युद्ध की जानकारी दी है.

रिपोर्ट पुलिस महानिदेशक और राज्य खुफिया विभाग सहित सभी प्रमुख कानून प्रवर्तन एजेंसियों को सौंपी गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र साइबर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यशस्वी यादव ने कहा कि ये साइबर अटैक बांग्लादेश, पाकिस्तान, मध्य पूर्व और एक इंडोनेशियाई ग्रुप से शुरू हुए. इस्तेमाल किए गए तरीकों में मैलवेयर कैंपेन्स, डिस्ट्रीब्यूटेड डेनियल-ऑफ-सर्विस (DDoS) हमले और GPS स्पूफिंग शामिल थे. इंडियन वेबसाइट्स को नुकसान पहुंचाने की भी जानकारी सामने आई है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

11 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

9 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

9 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

15 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

13 hours ago