होम / सक्सेस स्टोरी / 89 साल की उम्र में हैं 627 अरब रुपयों के मालिक, पर जीते हैं सादा जीवन!

89 साल की उम्र में हैं 627 अरब रुपयों के मालिक, पर जीते हैं सादा जीवन!

कंपनी को हर साल लगभग 2.3 बिलियन डॉलर्स की कमाई होती है और अब कंपनी को Hasmukh Chudgar के बेटे Nimish और Binish Chudgar संभालते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

जेनेरिक दवाएं बनाने वाली कंपनी Intas फार्मास्युटिकल्स (Intas Pharmaceuticals) के फाउंडर Hasmukh Chudgar, सबसे पुराने भारतीय अरबपतियों में से एक हैं. Hasmukh Chudgar ने साल 1977 में Intas फार्मास्युटिकल्स की स्थापना की थी. फोर्ब्स की मानें तो इस वक्त Hasmukh Chudgar और उनके परिवार की नेटवर्थ 7.6 बिलियन डॉलर्स यानी लगभग 627 अरब रुपये है. 

क्या है Intas फार्मा? 
Intas फार्मास्युटिकल्स को हर साल लगभग 2.3 बिलियन डॉलर्स की कमाई होती है और अब इस कंपनी को Hasmukh Chudgar के बेटे Nimish और Binish Chudgar संभालते हैं. Hasmukh Chudgar ने गुजरात यूनिवर्सिटी से फार्मा में ग्रेजुएशन की शिक्षा प्राप्त की है. इस वक्त Hasmukh Chudgar, Intas फार्मा के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन हैं. Intas फार्मास्युटिकल्स की दुनिया भर में कुल 15 फैक्ट्रियां हैं जिनमें से 10 फैक्ट्रियां भारत में हैं और बाकी की सभी फैक्ट्रियां यूरोप और मैक्सिको में स्थित हैं. 

Intas और Eleftha
Intas को साल 2019 में प्रमुख रूप से पहचान मिली. दरअसल कंपनी ने इसी साल ब्रैस्ट कैंसर (Breast Cancer) के इलाज के लिए एक बहुत ही अफोर्डेबल दवा लॉन्च करने की घोषणा की थी जिसका नाम Eleftha था. यह दवा एक अन्य कंपनी Roche द्वारा बनायी जाने वाली दवा Herceptin के जैसी ही थी. साल 2022 में अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी ने सिंगापुर आधारित एक इन्वेस्टमेंट फर्म Temasek के माध्यम से Intas में 3% का हिस्सा खरीदा था. 

अच्छे उद्यमी पर सादा जीवन
Hasmukh Chudgar को फार्मा इंडस्ट्री का काफी बड़ा और अच्छा अनुभव है. इस वक्त वह Intas Welfare Trust के ट्रस्टी हैं जिसे Intas फार्मा कंपनियों के कर्मचारियों की मदद करने के लिए बनाया गया है. वैसे देखा जाए तो Chudgar फैमिली बहुत ही सरल एवं सादा परिवार है लेकिन साथ ही यह परिवार बहुत अच्छे उद्यमी और कर्मचारी भी हैं. Chudgar परिवार फार्मा के ही सपने देखते हैं और फार्मा की ही बातें करते हैं लेकिन वह हमेशा सादा जीवन जीने में विश्वास रखते हैं. 
 

यह भी पढ़ें: बाजार चाहे गोता लगाए, आज इन शेयरों में निवेश से भर सकती है झोली! 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NPST को मिला Technology Company of the Year का अवॉर्ड, Frost & Sullivan से प्राप्त हुआ सम्मान

टॉप बैंकिंग और UPI पेमेंट्स टेक्नोलॉजी प्रदाता को Company of the Year के रूप में सम्मानित किया गया.

15-January-2025

मुश्किलों भरे आसमान में ऐसे ही मजबूत नहीं हुई IndiGo, दिलचस्प है सफलता की कहानी

इंडिगो की शुरुआत ऐसे समय हुई थी जब इस सेक्टर में प्रवेश एयर टर्बुलेंस में फंसे विमान जितना ही जोखिमभरा था.

24-May-2024

पिता बस कंडक्टर, बेटे ने बनाया गेमिंग इंडस्ट्री में नाम; आज हैं करोड़ों के मालिक

इंस्टाग्राम पर 17 लाख फॉलोवर्स है. जबकि यूट्यूब पर उन्हें 57 लाख लोग फॉलो करते हैं और हाल ही में पीएम मोदी से मुलाकात के लिए भारत के टॉप 7 गेमर्स को आमंत्रित किया गया था.

12-April-2024

किसान के बेटे ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी, बिजनेस से नहीं था नाता, जानें सक्सेस स्टोरी

खास बात है कि इस कारोबारी को कुछ भी विरासत में नहीं मिला. साधारण से किसान परिवार जन्मे इस कारोबारी की सफलता और संघर्ष की कहानी लाखों युवाओं को प्रेरणा देने वाली है.

06-April-2024

भारत के अरबपतियों में शामिल हुआ नया नाम, क्या आपको पता है कौन हैं Lalit Khaitan?

कंपनी के शेयरों में 50% की वृद्धि देखने को मिली है जिससे ललित खेतान का नाम भी भारतीय अरबपतियों में शामिल हो गया है.

14-December-2023


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

23 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

13 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

13 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

13 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

14 hours ago