✕

होम / सक्सेस स्टोरी / जानिए आखिर कौन है CASH KARO की बॉस स्‍वाति मलिक, जो हैं 225 करोड़ रुपये की मालकिन 

जानिए आखिर कौन है CASH KARO की बॉस स्‍वाति मलिक, जो हैं 225 करोड़ रुपये की मालकिन 

स्‍वाति भार्गवा ने भारत में अपने कारोबार की शुरुआत बहुत छोटे पैमाने से की थी लेकिन आज उनकी कंपनी 225 करोड़ रुपये से ज्‍यादा की कंपनी बन चुकी है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

जो भी लोग डिजिटल एप के जरिए खरीददारी करते हैं या उनका इस्‍तेमाल करते हैं तो सभी ये चाहते हैं कि उन्‍हें ज्‍यादा से ज्‍यादा कैशबैक मिले. लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि एक वेबसाइट ऐसी भी है जो आपको हर खरीददारी पर कैशबैक देती है. आज अपनी इस स्‍टोरी में हम आपको एक ऐसी कंपनी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके साथ 1500 से ज्‍यादा रिटेलर जुड़े हुए हैं और जो देश की नामी कैशबैक एप है, ये है कैश करो. आज हम आपको इसी कंपनी की मालिक के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्‍होंने इस कारोबार की शुरुआत ब्रिटेन में अपने पति के साथ की थी और आज वो भारत में आकर इसे चला रही है. 

आखिर कौन हैं ये शख्सियत 
ये है कैश करो की मालिक स्‍वाति भार्गवा. अंबाला की रहने वाली स्‍वाति भार्गवा ने अपनी स्‍कूलिंग वहीं से की और वो हमेशा ही टॉपर रही. 10वी करने के बाद उन्‍होंने तय किया कि वो सिंगापुर से 11वी और 12वी की पढ़ाई करेंगी. इसके बाद लंदन स्‍कूल ऑफ इकोनॉमिक्‍स चली गई जहा से उन्‍होंने अपनी ग्रेजुएशन पूरी की.

कैसा रहा उनका करियर 
ग्रेजुएशन करने के बाद उन्‍होंने 2009 में रोहन भार्गव के साथ शादी कर ली. शादी के बाद स्‍वाति ने अपने हनीमून के लिए टिकट एक कैशबैक वेबसाइट से करने का निर्णय लिया. इसके जरिए दोनों ने बहुत से पैसे बचाए भी. बस वहीं से ये तय हो गया कि वो भी आने वाले दिनों में एक ऐसी कंपनी की शुरुआत करेंगे जो कैशबैक देती हो. स्‍वाति और रोहन ने अपने कारोबार को सफल बनाने के लिए दिन रात मेहनत की और आखिरकार वहां सक्‍सेस बनाने के बाद उन्‍होंने 2013 में इसका विस्‍तार भारत में कर दिया. भारत में इसकी शुरुआत उन्‍होंने एक छोटे से स्‍टॉफ के साथ की जिसमें कुल 17 लोग थे और कुछ इंटर्न थे. कंपनी के लिए पैसा जुटाने के लिए उन्‍होंने अपने सीनियर से संपर्क किया. ये इन दोनों का विश्‍वास था कि इन्‍होंने बिजनेस को एक्‍सपेंड करने के लिए जितने पैसे के बारे में सोचा था वो उन्‍होंने 48 घंटे में जुटा लिया. इसके बाद उन्‍हें कलारी कैपिटल से 25 करोड़ रुपये मिले और 2016 में उन्‍हें रतन टाटा ने भी मदद की.

आखिर क्‍या है कैश करो
कैश करो एक एप है जो अपने प्‍लेटफॉर्म पर लोगों को शॉपिंग करने के बदले कैशबैक देता है. 2022 कैश करो के लिए बेहद ही स्‍वर्णिम साल रहा. कंपनी जिसने 2021 में 100 करोड़ रुपये रेवेन्‍यू कमाया था उसने 2022 में इसी रेवेन्‍यू को 225 करोड़ रुपये तक पहुंचा दिया. जानकारी के अनुसार अपनी इसी सफलता के बल पर स्‍वाति भार्गवा आज एक सफल महिला के तौर पर पहचानी जाती हैं. आज उनकी नेटवर्थ 2 मिलियन डॉलर है. उन्‍हें फार्चुन 40 अंडर 40 में शामिल किया गया था. इसी तरह 2016 में स्‍वाति को बेस्‍ट यंग बिजनेस वोमेन का अवॉर्ड भी मिल चुका है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NPST को मिला Technology Company of the Year का अवॉर्ड, Frost & Sullivan से प्राप्त हुआ सम्मान

टॉप बैंकिंग और UPI पेमेंट्स टेक्नोलॉजी प्रदाता को Company of the Year के रूप में सम्मानित किया गया.

15-January-2025

मुश्किलों भरे आसमान में ऐसे ही मजबूत नहीं हुई IndiGo, दिलचस्प है सफलता की कहानी

इंडिगो की शुरुआत ऐसे समय हुई थी जब इस सेक्टर में प्रवेश एयर टर्बुलेंस में फंसे विमान जितना ही जोखिमभरा था.

24-May-2024

पिता बस कंडक्टर, बेटे ने बनाया गेमिंग इंडस्ट्री में नाम; आज हैं करोड़ों के मालिक

इंस्टाग्राम पर 17 लाख फॉलोवर्स है. जबकि यूट्यूब पर उन्हें 57 लाख लोग फॉलो करते हैं और हाल ही में पीएम मोदी से मुलाकात के लिए भारत के टॉप 7 गेमर्स को आमंत्रित किया गया था.

12-April-2024

किसान के बेटे ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी, बिजनेस से नहीं था नाता, जानें सक्सेस स्टोरी

खास बात है कि इस कारोबारी को कुछ भी विरासत में नहीं मिला. साधारण से किसान परिवार जन्मे इस कारोबारी की सफलता और संघर्ष की कहानी लाखों युवाओं को प्रेरणा देने वाली है.

06-April-2024

भारत के अरबपतियों में शामिल हुआ नया नाम, क्या आपको पता है कौन हैं Lalit Khaitan?

कंपनी के शेयरों में 50% की वृद्धि देखने को मिली है जिससे ललित खेतान का नाम भी भारतीय अरबपतियों में शामिल हो गया है.

14-December-2023


बड़ी खबरें

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,233 अंक उछला; निवेशकों की दौलत में ₹8 लाख करोड़ का इजाफा

सोमवार, 2 नवंबर को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 75,692 और निफ्टी 23,440 के स्तर को पार कर गए. दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए.

1 hour ago

कैंसर की 543 दवाएं होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें; मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

इस व्यवस्था के तहत कई प्रमुख कैंसर दवाओं की कीमतों में कमी की गई है. इनमें 20 से अधिक प्रकार के कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इम्यूनोथेरेपी दवाएं शामिल हैं.

2 hours ago

विदेशी और MF निवेशकों को मिल सकती है टैक्स राहत, सेबी ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

इस प्रस्ताव का उद्देश्य निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. मौजूदा व्यवस्था में एक स्कीम से दूसरी स्कीम में स्विच करने को यूनिट्स की बिक्री माना जाता है और इस पर लागू नियमों के अनुसार कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ता है.

4 hours ago

AAAI ने बनाई मीडिया काउंसिल, WPP, ओमनीकॉम, पब्लिसिस, हवास और मैडिसन के वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

भारतीय विज्ञापन एजेंसियों का संगठन AAAI मीडिया इंडस्ट्री के सामने उभरती चुनौतियों पर चर्चा और आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए नई मीडिया काउंसिल बनाएगा. ओमनीकॉम मीडिया के कार्तिक शर्मा को काउंसिल का अध्यक्ष बनाया गया है.

6 hours ago

मार्च 2027 तक 6.75-7% तक आ सकती है 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड: SBI रिसर्च

SBI रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, अगर RBI रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर इसे 6 फीसदी तक पहुंचा देता है, तब भी 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.75 से 7 फीसदी के दायरे में रह सकती है.

6 hours ago