होम / ताकत खेल की / विराट कोहली ने मुंबई में खोला गजब का रेस्टोरेंट, जानिए इसकी सबसे बड़ी खासियत

विराट कोहली ने मुंबई में खोला गजब का रेस्टोरेंट, जानिए इसकी सबसे बड़ी खासियत

विराट कोहली ने मशहूर एक्टर और एंकर मनीष पॉल से बातचीत करते हुए बताई रेस्टोरेंट की सभी खासियत.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने मुंबई के जुहू में एक नया रेस्टोरेंट खोला है, जिसका नाम है - One8 Commune. इस रेस्टोरेंट की सबसे खास बात तो ये है कि उन्होंने इसे महान गायक स्व. किशोर कुमार के पुराने बंगले में खोला है, जिसका नाम है 'गौरी कुंज'. विराट ने इस रेस्टोरेंट का एक प्रमोशनल वीडियो यूट्यूब पर डाला है, जिसे उन्होंने मशहूर एक्टर और एंकर मनीष पॉल के साथ शूट किया है.

इंटीरियर की खासियत
इस रेस्टोरेंट की दूसरी खासियत इसका इंटीरियर है. जब कोई इस रेस्टोरेंट में आएगा तो इंटीरियर देखकर मोहित हो जाएगा. इस बारे में विराट ने मनीष पॉल से कहा, "हमने टिपिकल इंटीरियर रखने की बजाय कूल लुक दिया है, जिससे कोई भी यहां आकर हैंगआउट कर सके. यहां कोई भी कैसी भी ड्रेस पहनकर खाने आ सकता है. आपका मन हुआ तो आप जींस-टीशर्ट में भी पहुंच जाओ. हमने इंटीरियर को ऐसा टच दिया है, जिससे किसी का भी यहां बार-बार आकर हैंगआउट करने का मन करे और उन्हें कोई टोकने वाला न हो."

फूड के टेस्ट को लेकर विराट की राय
जब मनीष पॉल ने विराट से खाने के टेस्ट के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया, "खाना किसी भी रेस्टोरेंट की जान होता है. यदि आप रेस्टोरेंट बहुत अच्छा बना लें. बहुत अच्छा इंटीरियर करवा लें, लेकिन खाना अच्छा न हो तो वहां कोई सिर्फ एक बार आएगा और फोटो क्लिक कर चला जाएगा, फिर दोबारा वो नहीं आएगा. इसीलिए, खाने का स्वादिष्ट होना बहुत जरूरी है. हमारे रेस्टोरेंट जहां-जहां हैं, वहां कस्टमर बार-बार आते हैं. इसका मतलब ये हुआ कि हम टेस्ट से कोई कॉम्प्रोमाइज नहीं करते. खाना अच्छा होगा तो कस्टमर बार-बार आएगा." इस दौरान विराट ने अपने मेन शेफ से भी मनीष पॉल की मुलाकात करवाई.

मेन्यू को लेकर विराट का जवाब
मनीष ने मेन्यू को लेकर विराट से पूछा कि मेन्यू बनाने में कोई मेहनत हुई या फिर जो मन में आया डिसाइड कर लिया? इसका जवाब देते हुए विराट ने कहा कि मेन्यू बनाने में भी उतनी ही मेहनत होती है, जितनी इंटीरियर डिजाइन करने में. शेफ ने इसपर बहुत काम किया है, जिससे कस्टमर को यह बहुत पसंद आएगा.

कहां का खाना सबसे ज्यादा टेस्टी
जब मनीष ने विराट से ये पूछा कि आपको सबसे ज्यादा टेस्टी खाना कहां का लगता है तो उन्होंने जवाब दिया, "पहले मैं सोचता था कि दिल्ली के खाने के टेस्ट के आस-पास कहीं और के खाने में टेस्ट नहीं होता, लेकिन ऐसा नहीं है. मुंबई में भी कई ऐसी जगह हैं, जहां खाना बहुत टेस्टी होता है. यहां तक कि कई स्ट्रीट फूड भी ऐसे हैं, जिसे खाने के बाद मजा आ जाता है."

मुंबई से पहले इन तीन शहरों में भी है विराट का रेस्टोरेंट
आपको बता दें कि One8 Commune विराट कोहली का एक रेस्टोरेंट चेन है. मुंबई में उन्होंने अपना चौथा ब्रांच खोला है. इसके अलावा विराट कोहली का One8 Commune नाम से दिल्ली, कोलकाता और पुणे में पहले से ही रेस्टोरेंट चल रहा है.

VIDEO : मार्च 2023 तक निवेशकों को मालामाल कर सकता है ये शेयर


टैग्स
सम्बंधित खबरें

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026

फीफा विश्व कप 2026 ने ‘Z’ को दी शानदार शुरुआत, दर्शकों की संख्या 10 करोड़ के पार

कंपनी के अनुसार, उसके डिजिटल स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म ZEE5 पर टूर्नामेंट के उद्घाटन सप्ताहांत के दौरान 60 लाख दर्शकों ने फीफा से जुड़ी सामग्री देखी.

15-June-2026

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और दिग्गज खेल प्रशासक रणधीर सिंह का निधन

रणधीर सिंह ने 1978 में बैंकॉक एशियाई खेलों में ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था. वे एशियाई खेलों में शूटिंग में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता बने थे.

27-May-2026

मैच जीतने के बाद भी मुश्किल में अय्यर, स्लो ओवर रेट पर ₹24 लाख का जुर्माना

3 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने स्लो ओवर रेट का नियम तोड़ा. इससे पहले भी गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में उन पर इसी वजह से जुर्माना लगाया गया था.

04-April-2026

IPL 2026 केवल क्रिकेट नहीं, बल्कि एक पीढ़ीगत रणनीति है: Rediffusion की ICYMI रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली कैपिटल्स इस टूर्नामेंट की सबसे पुरानी टीम है, जिसकी औसत उम्र 29.3 वर्ष है. इसके ठीक पीछे मुंबई इंडियंस हैं, जिनकी औसत उम्र 29.1 वर्ष है. यह दर्शाता है कि कुछ फ्रैंचाइजियों ने अनुभव, संयम और बड़े मैचों की समझ को प्राथमिकता दी है.

25-March-2026


बड़ी खबरें

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

4 minutes ago

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

1 hour ago

प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की कमान, 5 बार के सांसद और कई अहम मंत्रालयों का अनुभव

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जोशी को उनके मौजूदा मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

15 minutes ago

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

40 minutes ago

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

1 day ago