✕

होम / सोशल मीडिया से / CEO बोले: 18 घंटे काम करना चाहिए, ऐसा आया रिएक्शन...

CEO बोले: 18 घंटे काम करना चाहिए, ऐसा आया रिएक्शन...

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि जो यंग प्रोफेशनल्स हैं, उन्हें एक दिन में 18 घंटे काम करना चाहिए

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: Bombay Shaving Company के फाउंडर और सीईओ शांतनु देशपांडे ने एक ऐसी बात कह दी कि वे ट्रोल हो गए. उन्होंने linkedin पर फ्रेशर्स को एक दिन में 18 घंटे काम करने की सलाह दी है.

4 से 5 साल तक 18 घंटे काम करने की सलाह
उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि जो यंग प्रोफेशनल्स हैं, उन्हें एक दिन में 18 घंटे काम करना चाहिए. जब उन्हें कोई जॉब मिल जाए तो कम से कम 4 से 5 साल तक इतना डेडिकेशन दिखाना चाहिए. उन्होंने लिखा, "यदि आप 22 साल के हैं और जॉब में नए हैं, तो अपने आप को झोंक दीजिए. अच्छे से खाइए और स्वस्थ रहिए, पर कम से कम 4 से 5 साल तक डेली 18 घंटे काम कीजिए."

शुरुआत में वर्क-बैलेंस नहीं देखें
देशपांडे ने पोस्ट में लिखा, "मैं कई युवाओं को देखता हूं कि वे शुरुआत से ही वर्क-लाइफ बैलेंस की तलाश में जुट जाते हैं, फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करना चाहते हैं और न जाने क्या-क्या. ये जरूरी है, पर करियर की शुरुआत में नहीं." उन्होंने लिखा, "शुरुआत में तो काम ही आपकी पूजा होनी चाहिए. रोना-धोना नहीं करना चाहिए. "

यूजर्स को पसंद नहीं आई ये सलाह
इतना कहना था कि यूजर्स ने कॉमेंट्स के जरिए उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. उनके इस पोस्ट पर अभी तक 3 हजार से अधिक कमेंट आ चुके हैं, जबकि 400 से अधिक बार शेयर किया जा चुका है. लगभग 9400 लोगों ने पोस्ट पर रिएक्शन दिया है.

यूजर्स ने क्या-क्या किए रिप्लाई
कार्तिक नाम के एक यूजर ने लिखा, "18 घंटे ही क्यों? 24 घंटे या 48 घंटे लगातार काम क्यों नहीं करना चाहिए?" वंश पंडित नाम के यूजर ने लिखा, "इन्हें आदत हो गई होगी न कैट की तैयारी करते-करते". सुभ्रदीप ने कहा, "ये वही लोग हैं, जिनकी वजह से ऐसा माइंडसेट बन गया है कि फ्रेशर्स से कुछ भी कराया जा सकता है." देवी चौधरी नाम के यूजर ने लिखा, "पहले आप 8 घंटे से ज्यादा काम करने पर ओवरटाइम दीजिए, फिर अपना ज्ञान दीजिएगा." जयदीप दत्ता ने लिखा, "क्या आपके लिए डबल इनपुट देने वाले फ्रेशर्स को आप डबल सैलरी देते हैं?" इस तरह के कई कमेंट उनके पोस्ट पर आए हुए हैं.

VIDEO : बैंकिंग फ्रॉड पर लगेगी लगाम, RBI बनाएगा 'Fraud Registry'


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विवादों से घिरे Dr Vivek Bindra की नेटवर्थ के बारे में कितना जानते हैं आप?

बहुत कम ही लोग होंगे जिन्हें ये पता होगा कि विवेक बिंद्रा, उद्यम और कारोबार की दुनिया में भी काफी मशहूर हैं.

25-December-2023

सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुए Sandeep Maheshwari का Dr Vivek Bindra से क्‍या है कनेक्‍शन?

विडियो पोस्ट हुआ तब तक सब ठीक था लेकिन कुछ ही देर के बाद यह पूरा मामला कलेश की जड़ बन गया.

21-December-2023

मां की मौत के कारण छुट्टी से लौटे कर्मचारी को इस नामी कंपनी ने कर दिया बाहर

मैं सौभाग्‍यशाली हूं कि मैंने वह समय और ऊर्जा अपनी मां के साथ लगाई न कि एक ऐसी कंपनी साथ जिसके लिए आप ओवरवर्क करते हो एक सर्द शुक्रवार को आपको पता चलता है कि आपका बैच अब काम नहीं करेगा. 

27-January-2023

ईलॉन मस्क का अगला शिकार 'Apple'? एक के बाद एक किए कई ट्वीट, जानिए क्या कहा?

ईलॉन मस्क किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. अब वे Apple को लेकर किए गए नए ट्वीट से खबरों में बने हुए हैं.

29-November-2022

4 साल की बच्ची के दिल में छेद, गौतम अडानी ने किया ऐसा ट्वीट; तारीफ करते नहीं थकेंगे आप

गौतम अडानी ने ट्विटर पर वायरल हो रहे एक पोस्ट को रिट्वीट करते हुए अपना संदेश दिया.

14-November-2022


बड़ी खबरें

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,233 अंक उछला; निवेशकों की दौलत में ₹8 लाख करोड़ का इजाफा

सोमवार, 2 नवंबर को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 75,692 और निफ्टी 23,440 के स्तर को पार कर गए. दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए.

5 hours ago

कैंसर की 543 दवाएं होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें; मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

इस व्यवस्था के तहत कई प्रमुख कैंसर दवाओं की कीमतों में कमी की गई है. इनमें 20 से अधिक प्रकार के कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इम्यूनोथेरेपी दवाएं शामिल हैं.

6 hours ago

विदेशी और MF निवेशकों को मिल सकती है टैक्स राहत, सेबी ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

इस प्रस्ताव का उद्देश्य निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. मौजूदा व्यवस्था में एक स्कीम से दूसरी स्कीम में स्विच करने को यूनिट्स की बिक्री माना जाता है और इस पर लागू नियमों के अनुसार कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ता है.

8 hours ago

AAAI ने बनाई मीडिया काउंसिल, WPP, ओमनीकॉम, पब्लिसिस, हवास और मैडिसन के वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

भारतीय विज्ञापन एजेंसियों का संगठन AAAI मीडिया इंडस्ट्री के सामने उभरती चुनौतियों पर चर्चा और आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए नई मीडिया काउंसिल बनाएगा. ओमनीकॉम मीडिया के कार्तिक शर्मा को काउंसिल का अध्यक्ष बनाया गया है.

10 hours ago

मार्च 2027 तक 6.75-7% तक आ सकती है 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड: SBI रिसर्च

SBI रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, अगर RBI रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर इसे 6 फीसदी तक पहुंचा देता है, तब भी 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.75 से 7 फीसदी के दायरे में रह सकती है.

11 hours ago