होम / शुभ लाभ / भगवान भी देते हैं टैक्स वो भी 3.5 करोड़ रुपये, यकीन न हो तो यह खबर पढ़ लीजिए

भगवान भी देते हैं टैक्स वो भी 3.5 करोड़ रुपये, यकीन न हो तो यह खबर पढ़ लीजिए

ये जानने से पहले आप ये जान लीजिए कि नियम क्या है? आयकर की धारा 12 (A) के तहत धार्मिक संस्थाओं को लेकर क्या है नियम?

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

आगरा: क्या आपने कभी ऐसा सुना है कि भगवान भी इनकम टैक्स जमा करते हैं? यदि नहीं, तो ये जान लीजिए कि बांके बिहारी भी आम लोगों की तरह इनकम टैक्स देते हैं. वित्तीय वर्ष 2021-2022 की आय पर बांके बिहारी ने सितंबर, 2022 में 3.5 करोड़ रुपये आयकर के रूप में चुकाए हैं. उनकी महीने की आय 4 से 5 करोड़ रुपये है, जो दान के रूप में मिलती है. उनके बैंक अकाउंट में 248 करोड़ रुपये हैं. आप अभी भी हैरान होंगे कि ये कैसे संभव है बांके बिहारी इनकम टैक्स देते हैं? तो चलिए, हम आपको इसे और विस्तार से बताते हैं.

क्या कहता है धार्मिक संस्थाओं से जुड़ा इनकम टैक्स नियम
ये जानने से पहले आप ये जान लीजिए कि नियम क्या है? आयकर की धारा 12 (A) के तहत धार्मिक संस्थाओं के पंजीयन पर आयकर से छूट मिलती है, लेकिन इसके साथ यह भी जरूरी है कि उन्हें दान में मिली राशि का 85 प्रतिशत धर्मार्थ व सेवार्थ में खर्च करने होंगे. यदि धनराशि 85 प्रतिशत से कम खर्च हुई हो तो संबंधित संस्था इनकम टैक्स के दायरे में आ जाती है. इसके बाद उन्हें संग्रहित धन पर इनकम टैक्स देना होता है. बांके बिहारी मामले में भी यही नियम लागू है.

सबसे पहले कब भेजा गया नोटिस
अब थोड़ा और प्लैशबैक में चलते हैं. वर्ष 2012 की बात है, जब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने सबसे पहले बांके बिहारी जी के नाम से मंदिर को नोटिस भेजा था. उस नोटिस में पूछा था कि बांके बिहारी जी अपनी आय कहां दिखाते हैं. उस वक्त मंदिर कमेटी के लोगों ने इसपर ध्यान नहीं दिया, लेकिन एक महीने बाद फिर से बांके बिहारी जी के नाम पर नोटिस भेजा गया. इसी के बाद से बांके बिहारी जी के नाम से हर साल इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल किया जाने लगा.

जब 85 प्रतिशत हिस्सा धर्मार्थ में नहीं हो सका खर्च
मंदिर कमेटी के सामने असली समस्या तब आई, जब पिछले साल दान की वार्षिक धनराशि 20 करोड़ को पार कर गई. नियम के अनुसार इसका 85 प्रतिशत हिस्सा धर्मार्थ व सेवार्थ में खर्च नहीं हो सका और बांके बिहारी जी इनकम टैक्स के दायरे में आ गए. इसलिए वित्तीय वर्ष 2021-2022 की आय पर बांके बिहारी जी को 3.5 करोड़ रुपये टैक्स के रूप में चुकाना पड़ा.

बांके बिहारी मंदिर में कितने प्रकार से होता है दान
आपको बता दें कि बांके बिहारी मंदिर में दान के लिए दान पेटी रखी गई है. श्रद्धालु उस पेटी में दान देते हैं. इसके अलावा मंदिर में दान की रसीद भी कटती है. दान पेटी और रसीद काटकर इकट्ठा किए गए दान बांके बिहारी जी के बैंक अकाउंट में जमा किए जाते हैं. इसके अतिरिक्त यदि आप किसी पुजारी को सीधे दान देते हैं तो वो उनकी जेब में जाते हैं. दान के वो पैसे बांके बिहारी जी के बैंक अकाउंट में जमा नहीं होते.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अक्षय तृतीया 2025: गोल्ड में निवेश का सुनहरा मौका, जानें कहां मिलेंगे सबसे बेहतर ऑफर्स?

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना न केवल परंपरा से जुड़ा है, बल्कि यह निवेश के लिहाज से भी एक बेहतरीन अवसर माना जाता है.

29-April-2025

कल से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, सुख-समृद्धि के उपाय

कल यानी 30 मार्च, 2025 से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है, धार्मिक आस्था का पर्व होने के साथ यह एक ऐसा अवसर है जब हम अपने जीवन में शांति, समृद्धि, और खुशहाली की कामना करते हैं,

29-March-2025

Bill Ackman के लिए 2025 अपूर्व संपत्ति, शक्ति और पहचान का वर्ष होगा

Bill Ackman की बेजोड़ दूरदृष्टि और बाजार संकटों को संभालने में उनकी साहसिकता ने उन्हें हमारे समय के सबसे प्रभावशाली निवेशकों में से एक बना दिया है.

06-December-2024

हृदय और मन को शुद्ध करने के साथ मनुष्य को सकारात्मक बनाता है ज्योतिष और दान -आचार्य प्रवीण चौहान

दान देना सबसे बड़ा पुण्य है और ये मनुष्य के सकारात्मक कर्म को आकर्षित करता है, जिससे आध्यात्मिक विकास होता है.

06-December-2024

Elon Musk : प्रतिभाशाली व्यक्ति और एक ट्रिलियनेयर बनने की ओर अग्रसर

एस्ट्रोलॉजर विक्रम चंदीर्रामणि के अनुसार अप्रैल 2025 एक महत्वपूर्ण महीना साबित होगा, जब बड़ी निवेश योजनाओं के परिणामस्वरूप बिजनेस ऑपरेशंस और असेट सेल्स से महत्वपूर्ण रेवेन्यू प्राप्त होंगे.

20-November-2024


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

13 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

12 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

12 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

17 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

16 hours ago