होम / शुभ लाभ / आज 'आंवला नवमी' है, क्या आप जानते हैं इस फेस्टिवल के बारे में?

आज 'आंवला नवमी' है, क्या आप जानते हैं इस फेस्टिवल के बारे में?

आंवला नवमी को अक्षय नवमी भी कहा जाता है, क्योंकि आंवले को आयुर्वेद में फलो का राजा कहा गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

आज (2 नवंबर) आंवला नवमी का त्यौहार है. आज के युवा शायद ही इसके बारे में अधिक जानते हों, क्योंकि ये उत्सव भी व्यस्तता और आधुनिकता की भेंट चढ़ता जा रहा है. आंवला नवमी को अक्षय नवमी भी कहा जाता है, क्योंकि आंवले को आयुर्वेद में फलो का राजा कहा गया है. ये उत्सव सनातन के पर्यावरण प्रेमी होने का एक और प्रमाण है, आज के दिन आंवले के वृक्ष की पूजा की जाती है. मनुष्य को प्रकृति से जोड़ने का उत्सव है आंवला नवमी.

दिनभर चलती थी पिकनिक
ये उत्सव आते ही बचपन की यादें ताजा हो जाती हैं. इस दिन आसपास के सभी परिवार मिलकर किसी परिचित की बाड़ी (जहां आंवला, अमरूद, बेर, इमली जैसे वृक्ष हों) में जाते थे. वहां पूजा के साथ पिकनिक भी हो जाया करती थी. सभी परिवार घर से भोजन बनाकर साथ ले जाते थे. सुबह से ही तैयारियां शुरू हो जातीं. दिनभर पिकनिक चलती. अंताक्षरी जैसे खेल सब मिलकर खेलते. आंवला, अमरूद या जो भी फल बाड़ी में मिलते, खूब खाते, बहुत आनंद आता. बचपन मे दीपावली के बाद आंवला नवमी की ही सबसे अधिक प्रतीक्षा रहती थी. ये उत्सव एक माध्यम था बच्चों को पर्यावरण, प्रकृति से सीधे जोड़ने का.

परंपराओं को सहेजना पड़ता है
भले ही आधुनिक समाज ने साथ मिलकर पिकनिक बनाना "हम आपके हैं कौन" या सूरज बड़जात्या की पारिवारिक फिल्मों से सीखा हो, किन्तु सनातन में पिकनिक का उत्सव अनादिकाल से प्रारंभ है. आज प्रत्येक नई सोच की जड़ें सनातन पर ही जाकर मिलती हैं. सब कुछ सनातन में था, लेकिन समय के साथ इन पर परत जमती चली गई. प्रथाएं और परम्पराएं यूं ही सदियों तक निरन्तर नही चलतीं, उन्हें सहेजकर रखना पड़ता है. इस मामले में हमारे माता-पिता और पूर्वज हमसे कहीं आगे थे.

आंवला नवमी की शुभकामनाएं...


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अक्षय तृतीया 2025: गोल्ड में निवेश का सुनहरा मौका, जानें कहां मिलेंगे सबसे बेहतर ऑफर्स?

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना न केवल परंपरा से जुड़ा है, बल्कि यह निवेश के लिहाज से भी एक बेहतरीन अवसर माना जाता है.

29-April-2025

कल से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, सुख-समृद्धि के उपाय

कल यानी 30 मार्च, 2025 से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है, धार्मिक आस्था का पर्व होने के साथ यह एक ऐसा अवसर है जब हम अपने जीवन में शांति, समृद्धि, और खुशहाली की कामना करते हैं,

29-March-2025

Bill Ackman के लिए 2025 अपूर्व संपत्ति, शक्ति और पहचान का वर्ष होगा

Bill Ackman की बेजोड़ दूरदृष्टि और बाजार संकटों को संभालने में उनकी साहसिकता ने उन्हें हमारे समय के सबसे प्रभावशाली निवेशकों में से एक बना दिया है.

06-December-2024

हृदय और मन को शुद्ध करने के साथ मनुष्य को सकारात्मक बनाता है ज्योतिष और दान -आचार्य प्रवीण चौहान

दान देना सबसे बड़ा पुण्य है और ये मनुष्य के सकारात्मक कर्म को आकर्षित करता है, जिससे आध्यात्मिक विकास होता है.

06-December-2024

Elon Musk : प्रतिभाशाली व्यक्ति और एक ट्रिलियनेयर बनने की ओर अग्रसर

एस्ट्रोलॉजर विक्रम चंदीर्रामणि के अनुसार अप्रैल 2025 एक महत्वपूर्ण महीना साबित होगा, जब बड़ी निवेश योजनाओं के परिणामस्वरूप बिजनेस ऑपरेशंस और असेट सेल्स से महत्वपूर्ण रेवेन्यू प्राप्त होंगे.

20-November-2024


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

13 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

12 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

12 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

17 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

16 hours ago