होम / रियल एस्टेट / Twin Towers तो ध्वस्त, पर PAN Oasis के लोगों की गुहार कौन सुनेगा? बिल्डर कर रहा मनमानी

Twin Towers तो ध्वस्त, पर PAN Oasis के लोगों की गुहार कौन सुनेगा? बिल्डर कर रहा मनमानी

नोएडा अथॉरिटी एंड रेरा कोर्ट के आदेश के बावजूद बिल्डर AOA का गठन नहीं कर रहा है. वह मेंटेनेंस के नाम पर पैसे की कमाई कर रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नोएडा: एक तरफ जहां रविवार को सुपरटेक के अवैध ट्विन टावर गिराए गए, वहीं नोएडा के बहुत से फ्लैट बायर्स आज भी अपने हक की लड़ाई के लिए प्रोटेस्ट पर बैठे हुए हैं और कोर्ट के चक्कर काट रहे हैं. उन्हें अभी तक इंसाफ नहीं मिला है.

PAN Oasis Society के लोग त्रस्त
ऐसा ही कुछ हाल नोएडा के सेक्टर 70 स्थित PAN Oasis Society का भी है. सोसायटी के लोग AOA के गठन के लिए पिछले 100 दिनों से धरने पर बैठे हुए हैं, पर बिल्डर के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रहा. बिल्डर AOA का गठन नहीं कर पा रहा है. बिल्डर की मनमानी पर प्रशासन का भी ध्यान नहीं है.

मेंटेनेंस के नाम पैसे कमा रहा बिल्डर
धरने पर बैठे धरम चंद, राजेंद्र, एमआर. भारद्वाज, एएन वर्मा, गोयल, सहरावत, प्रियंक, कुलदीप, राजेश पटवारी, शंभु शरण, सुनील चौधरी, AK तिवारी और ज्योति बंदोपाध्याय ने बताया कि नोएडा अथॉरिटी एंड रेरा कोर्ट के आदेश के बावजूद बिल्डर AOA का गठन नहीं कर रहा है. वह मेंटेनेंस के नाम पर पैसे की कमाई कर रहा है.

अभी तक नहीं हुई रजिस्ट्री
यही नहीं, बिल्डर मेंटेनेंस के पैसे ही प्रोजेक्ट के बचे हुए कार्य भी कर रहा है. सोसायटी के निवासी कई सालों से ऑडिट की डिमांड कर रहे हैं, लेकिन बिल्डर पर इसका कोई असर नहीं हो रहा है. सोसायटी के पीड़ित निवासियों ने बताया कि पिछले 6 सालों से निवासी बिल्डर और प्रशासन के ढुलमुल रवैये से परेशान हैं. पूरे पैसे देने के बावजूद उनकी रजिस्ट्री नहीं हुई. सोसायटी में मेंटेनेंस की क्वालिटी भी बहुत खराब है.

सिर्फ प्रताड़ित किया जा रहा
निवासियों को मेंटेनेंस के नाम पर सिर्फ प्रताड़ित किया जा रहा और प्रशासन भी मदद करने को तैयार नहीं है. इसलिए निवासियों का कहना है कि जब तक AOA (RWA) का गठन नहीं हो जाता, तब तक वे अनिश्चित काल तक धरने पर बैठने के लिए मजबूर हैं.

VIDEO : कभी 1 रुपये का था इस कंपनी का शेयर, आज निवेश करने वाले बन गए करोड़पति


टैग्स
सम्बंधित खबरें

नोएडा-गुरुग्राम बने रियल एस्टेट निवेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट, 7 साल में घरों की कीमतें 125% तक बढ़ीं: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च एंड एडवाइजरी के विश्लेषण के अनुसार, देश के 11 प्रमुख आवासीय बाजारों में 2019 से Q2 2026 के बीच पूंजीगत मूल्य और रेंटल यील्ड, दोनों में लगभग समान गति से वृद्धि हुई है.

1 week ago

NCR में प्रीमियम ऑफिस स्पेस पर M3M का बड़ा दांव, 600 करोड़ रुपये से बनेगा प्रीमियम बिजनेस हब

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), बहुराष्ट्रीय कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और बड़े कॉरपोरेट्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

31-July-2026

घर खरीदने की बजाय किराए को क्यों चुन रहे हैं युवा? EMI से ज्यादा निवेश और वित्तीय आजादी को दे रहे तरजीह

महंगी प्रॉपर्टी, ऊंची होम लोन EMI और बदलते करियर ट्रेंड के चलते मिलेनियल्स और जेन-जी का रुख बदला. NoBroker की रिपोर्ट में 46% किराएदारों ने लंबे समय तक किराए पर रहने को बताया बेहतर विकल्प

27-July-2026

PNB-IGBC साझेदारी: ग्रीन होम खरीदने वालों को मिलेगा सस्ता लोन, ब्याज में भी छूट

IGBC सर्टिफाइड प्रोजेक्ट्स के खरीदारों को PNB की हरित आवास योजना का लाभ मिलेगा. इसके साथ ही ब्याज दर में छूट समेत कई अन्य सुविधाएं भी प्राप्त होंगी.

27-July-2026

महंगाई के बीच भी रियल एस्टेट सेक्टर चमका, 75 शहरों में हाउसिंग सेल्स वैल्यू ₹9.33 लाख करोड़ पहुंची

टॉप महानगरों में मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) ने सबसे मजबूत प्रदर्शन किया. देश की कुल वार्षिक हाउसिंग सेल्स में इसकी हिस्सेदारी 23.7 प्रतिशत रही और यहां सालाना आधार पर 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

26-May-2026


बड़ी खबरें

भारत के आर्थिक आत्मविश्वास का दशक

भारत जब अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, तो आत्मविश्वास के लिए एक मजबूत आधार मौजूद है. यह न तो आत्मसंतुष्टि है और न ही अति-उत्साह, बल्कि तथ्यों और साक्ष्यों पर आधारित आत्मविश्वास है.

1 day ago

विकसित भारत की ‘सप्तधारा’: मैन्युफैक्चरिंग से AI तक, पीएम मोदी ने बताया 2047 का रोडमैप

लाल किले से पीएम मोदी ने देश की 7 बड़ी ताकतों पर रखा फोकस. 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग देने का ऐलान, मैन्युफैक्चरिंग, किसान, टेक्नोलॉजी, डिफेंस, ग्रीन एनर्जी और सॉफ्ट पावर को बताया विकसित भारत की बुनियाद

1 day ago

भारत @ 80: उपलब्धियों की लंबी छलांग, अधूरी चुनौतियां और विकसित भारत 2047 की राह

लेखक डॉ. ब्रजेश कुमार तिवारी कहते हैं, अब भारत के सामने सवाल बदल चुका है. सवाल केवल यह नहीं रह गया है कि देश विकास कर सकता है या नहीं, बल्कि यह है कि क्या विकास संतुलित, उत्पादक, समावेशी और मानवीय बन सकता है.

2 days ago

जी के 3,100 करोड़ रुपये के फंड जुटाने पर रोक क्यों? सैट ने सेबी के फैसले पर उठाए सवाल

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण ने कहा कि जब दो महीने की रोक खत्म होने के बाद निवेश की अनुमति है, तो अभी इस पर रोक लगाने का आधार क्या है. सार्वजनिक शेयरधारकों के भारी समर्थन को भी न्यायाधिकरण ने अहम माना.

2 days ago

स्टेशनरी बेचने से IIGJ के CEO तक... देबाशीष बिस्वास की 30 साल की प्रेरक यात्रा

बैंकिंग से शिक्षा जगत तक 30 साल का सफर, 60 हजार से ज्यादा छात्रों को दे चुके हैं मार्गदर्शन देवाशीष बिस्वास

2 days ago