होम / रियल एस्टेट / दिल्ली में 99 साल की लीज पर रेलवे बेच रही है अपनी जमीन, जानिए कितनी है कीमत? 

दिल्ली में 99 साल की लीज पर रेलवे बेच रही है अपनी जमीन, जानिए कितनी है कीमत? 

देश की राजधानी दिल्ली में रेलवे अपनी एक जमीन को लीज पर बेचने जा रही है. इस जमीन का उपयोग रेसिडेंशियल उद्देश्य से किया जाएगा. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

नौकरी की तलाश में दूसरे राज्यों से दिल्ली आकर रहने वाला हर व्यक्ति चाहता है कि देश की राजधानी में उसका भी एक अपना घर हो. अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं, तो ये खबर आपके काम की है. दरअसल, रेलवे विभाग दिल्ली के पंजाबी बाग (पश्चिम) स्थित शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन के पास खाली पड़ी अपनी जमीन बेचने की योजना बना रही है. इस जमीन का उपयोग रेसिडेंसियल उद्देश्य के लिए किया जाएगा. तो आइए जानते हैं इसे लेकर रेलवे की पूरी योजना क्या है?

99 साल की लीज पर दी जाएगी जमीन 
देश की राजधानी दिल्ली में हर कोई अपना मकान बनाना या खरीदना चाहता है, लेकिन अब यहां न्यू रेसिडेंसयल प्रोजेक्ट नहीं आ रहे हैं. इसकी वजह यह है कि दिल्ली में खाली जमीन बहुत कम बची है, लेकिन अब दिल्ली में रेलवे की जमीन पर मकान बनाए जाएंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रेलवे की यह जमीन उत्तर रेलवे में दिल्ली डिवीजन के पंजाबी बाग (पश्चिम) में शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन के पास है. इस इलाके में 46 हजार वर्गमीटर से भी ज्यादा जमीन रेलवे 99 साल की लीज पर बेचने वाली है. इस जमीन का उपयोग रेसिडेंसियल उद्देश्य के लिए होगा. इस जमीन का अनुमानित क्षेत्रफल 46,313.39 वर्गमीटर (4.63 हैक्टेयर) है. इसी जमीन के लिए रेल मंत्रालय के संगठन रेलवे लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (RLDA) ने बोली मंगाई है. 

इतनी है जमीन की कीमत

आरएलडीए से मिली जानकारी के अनुसार इस जमीन का रिजर्व प्राइस 1,100 करोड़ रुपये रखा गया है. मतलब जमीन लेने वालों को कम से कम इतनी की तो बोली लगानी ही होगी. इसके ऊपर तो बोली लगाने वालों पर निर्भर करेगा कि कितना दाम लगाया जाता है. इस जमीन पर अधिकतम स्वीकार्य फ्लोर एरिया रेशियो (एफएआर) 200 है. बता दें, रेलवे की इस जमीन को लेने के इच्छुक व्यक्ति या फर्म को इलेक्ट्रॉनिक तरीके से बिडिंग करनी होगी. रेलवे ने ई-बिड करने की अंतिम तिथि 22.11.2024 तय की है. उस दिन दोपहर को 3 बजे तक बोली लगाई जा सकेगी.

मेट्रो से अच्छी कनेक्टिविटी

रेलवे की यह महीन एनएच 9 यानी रोहतक रोड से लगती है. इस जमीन के दक्षिण में ओल्ड रोहतक रोड है. जमीन के उत्तर में शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन है और पूर्व में रेलवे की ही खाली जमीन है. जमीन की पश्चिम दिशा में भी रेलवे की ही खाली जमीन है, जो पार्किंग क्षेत्र से घिरी हुई है. यह साइट ओल्ड रोहतक रोड (NH 9) से बेहतरीन कनेक्टिविटी प्रदान करती है. इस प्रमुख राजमार्ग के साथ जमीन का शानदार फ्रंट मिलेगा. इसके अतिरिक्त, यह जमीन दिल्ली के रिंग रोड या महात्मा गांधी रोड के बिल्कुल पास है. इस साइट के आसपास कई मेट्रो स्टेशन हैं. जैसे मादीपुर मेट्रो स्टेशन से जमीन की दूरी महज 350 मीटर है और शिवाजी पार्क मेट्रो स्टेशन से साइट की दूरी 800 मीटर है.

इसे भी पढ़ें-WhatsApp पर अब कॉल आने पर बजेगा आपकी पसंद का गाना, ऐसे सेट करें रिंगटोन
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव क्वार्टर में कमर्शियल रियल एस्टेट की बदलती तस्वीर, ऑफिस से रिटेल तक लीजिंग में क्यों आती है तेजी?

त्योहारी सीजन में कंपनियां नए ऑफिस, रिटेल स्टोर और बेहतर कमर्शियल लोकेशन पर तेजी से लेती हैं फैसले, 2025 में ऑफिस और रिटेल दोनों सेगमेंट में मजबूत लीजिंग दर्ज

3 days ago

UP-RERA का बड़ा फैसला, नोएडा-गाजियाबाद में ₹472 करोड़ के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

UP-RERA के अनुसार, गाजियाबाद में करीब ₹286 करोड़ की लागत वाली तीन परियोजनाओं को मंजूरी मिली है. इनमें दो कमर्शियल और एक रेसिडेंशियल परियोजना शामिल है.

4 days ago

द्वारका एक्सप्रेसवे ने बदला गुरुग्राम के लग्जरी रियल एस्टेट का नक्शा, 5 साल में 135% बढ़े घरों के दाम

एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, द्वारका एक्सप्रेसवे अब गुरुग्राम के स्थापित लग्जरी इलाकों को दे रहा चुनौती, बेहतर कनेक्टिविटी और प्रीमियम प्रोजेक्ट्स से बढ़ी मांग

1 week ago

घर महंगे होते गए, खरीदारों की रफ्तार थमी, NCR की बिक्री में 27% गिरावट: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-NCR, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे बाजारों ने कीमतों की इस तेजी में अहम भूमिका निभाई.

22-August-2026

भारत में सीनियर लिविंग का बाजार रफ्तार पकड़ रहा, 2030 तक ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती आबादी और आधुनिक, सुरक्षित व हेल्थकेयर सुविधाओं से लैस घरों की मांग बढ़ा रही बाजार का आकार, करीब ₹13,000 करोड़ के निवेश की भी तैयारी

19-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

46 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago