होम / रियल एस्टेट / जिस सीक्रेट को दुनिया से छिपा रहे थे अंबानी, वो आया सामने; सुनकर हिल जाएंगे आप 

जिस सीक्रेट को दुनिया से छिपा रहे थे अंबानी, वो आया सामने; सुनकर हिल जाएंगे आप 

अंबानी परिवार की तरफ से अपनी सीक्रेट डील पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में पूरी जानकारी सामने आ गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने गौतम अडानी से मिल रही चुनौती के बीच कुछ ऐसा किया है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है. अंबानी ने दुबई की अब तक की सबसे महंगी प्रॉपर्टी खरीदी है. हालांकि, अंबानी फैमिली की तरफ से इस डील के बारे में कोई बयान नहीं आया है. मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि मुकेश अंबानी ने समुद्र के किनारे एक आलीशान प्रापर्टी खरीदी है, जिसकी कीमत इतनी ज्यादा है कि सुनने वाले को पहली बार में अपने कानों पर विश्वास ही नहीं होगा.      

साल की शुरुआत में खरीदा
मुकेश अंबानी द्वारा की गई इस डील को दुबई की अब तक की सबसे महंगी आवासीय संपत्ति डील बताया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स में अंबानी की इस सीक्रेट डील का खुलासा किया गया है. रिपोर्ट बताती हैं कि रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन ने इस साल की शुरुआत में दुबई में एक शानदार घर खरीदा है. यह प्रॉपर्टी उन्होंने अपने सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी के लिए खरीदी है. इसकी कीमत 80 मिलियन डॉलर बताई जा रही है.

10 बेडरूम, पर्सनल स्पा
पाम जुमेराह बीच (Palm Jumeirah Beach) स्थित इस आलीशान घर में 10 बेडरूम, एक पर्सनल स्पा और इनडोर-आउटडोर पूल हैं. खास बात ये है कि यहीं पर ब्रिटिश फुटबॉलर डेविड बेकहम अपनी पत्नी विक्टोरिया और बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख की भी प्रॉपर्टी है. यदि अनंत अंबानी यहां रहते हैं तो वो बेकहम और शाहरुख के पड़ोसी बन जाएंगे. गौरतलब है कि दुबई अल्ट्रा-रिच लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है.

बच्चों को सौंप रहे बिज़नेस
दुनिया के 11वें सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी अब 65 साल के हो गए हैं और कंपनियों की बागडोर धीरे-धीरे अपने बच्चों को सौंप रहे हैं. रिलायंस की 29 अगस्त को होने वाली वार्षिक बैठक (AGM) में मुकेश अंबानी सक्सेशन प्लान और अगली पीढ़ी की भूमिका के बारे में कुछ ऐलान हो सकते हैं. माना जा रहा है कि वह रिलायंस जियो, रिलायंस रिटेल और रिलायंस के नए एनर्जी वर्टिकल में बेटे आकाश अंबानी, बेटी ईशा अंबानी और अनंत अंबानी की भूमिका को स्पष्ट कर सकते हैं. इस बैठक में रिलायंस ग्रुप के फ्यूचर रोडमैप के बारे में जानकारी मिलेगी.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

नोएडा-गुरुग्राम बने रियल एस्टेट निवेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट, 7 साल में घरों की कीमतें 125% तक बढ़ीं: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च एंड एडवाइजरी के विश्लेषण के अनुसार, देश के 11 प्रमुख आवासीय बाजारों में 2019 से Q2 2026 के बीच पूंजीगत मूल्य और रेंटल यील्ड, दोनों में लगभग समान गति से वृद्धि हुई है.

1 week ago

NCR में प्रीमियम ऑफिस स्पेस पर M3M का बड़ा दांव, 600 करोड़ रुपये से बनेगा प्रीमियम बिजनेस हब

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), बहुराष्ट्रीय कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और बड़े कॉरपोरेट्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

31-July-2026

घर खरीदने की बजाय किराए को क्यों चुन रहे हैं युवा? EMI से ज्यादा निवेश और वित्तीय आजादी को दे रहे तरजीह

महंगी प्रॉपर्टी, ऊंची होम लोन EMI और बदलते करियर ट्रेंड के चलते मिलेनियल्स और जेन-जी का रुख बदला. NoBroker की रिपोर्ट में 46% किराएदारों ने लंबे समय तक किराए पर रहने को बताया बेहतर विकल्प

27-July-2026

PNB-IGBC साझेदारी: ग्रीन होम खरीदने वालों को मिलेगा सस्ता लोन, ब्याज में भी छूट

IGBC सर्टिफाइड प्रोजेक्ट्स के खरीदारों को PNB की हरित आवास योजना का लाभ मिलेगा. इसके साथ ही ब्याज दर में छूट समेत कई अन्य सुविधाएं भी प्राप्त होंगी.

27-July-2026

महंगाई के बीच भी रियल एस्टेट सेक्टर चमका, 75 शहरों में हाउसिंग सेल्स वैल्यू ₹9.33 लाख करोड़ पहुंची

टॉप महानगरों में मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) ने सबसे मजबूत प्रदर्शन किया. देश की कुल वार्षिक हाउसिंग सेल्स में इसकी हिस्सेदारी 23.7 प्रतिशत रही और यहां सालाना आधार पर 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

26-May-2026


बड़ी खबरें

भारत के आर्थिक आत्मविश्वास का दशक

भारत जब अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, तो आत्मविश्वास के लिए एक मजबूत आधार मौजूद है. यह न तो आत्मसंतुष्टि है और न ही अति-उत्साह, बल्कि तथ्यों और साक्ष्यों पर आधारित आत्मविश्वास है.

1 day ago

विकसित भारत की ‘सप्तधारा’: मैन्युफैक्चरिंग से AI तक, पीएम मोदी ने बताया 2047 का रोडमैप

लाल किले से पीएम मोदी ने देश की 7 बड़ी ताकतों पर रखा फोकस. 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग देने का ऐलान, मैन्युफैक्चरिंग, किसान, टेक्नोलॉजी, डिफेंस, ग्रीन एनर्जी और सॉफ्ट पावर को बताया विकसित भारत की बुनियाद

1 day ago

भारत @ 80: उपलब्धियों की लंबी छलांग, अधूरी चुनौतियां और विकसित भारत 2047 की राह

लेखक डॉ. ब्रजेश कुमार तिवारी कहते हैं, अब भारत के सामने सवाल बदल चुका है. सवाल केवल यह नहीं रह गया है कि देश विकास कर सकता है या नहीं, बल्कि यह है कि क्या विकास संतुलित, उत्पादक, समावेशी और मानवीय बन सकता है.

2 days ago

जी के 3,100 करोड़ रुपये के फंड जुटाने पर रोक क्यों? सैट ने सेबी के फैसले पर उठाए सवाल

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण ने कहा कि जब दो महीने की रोक खत्म होने के बाद निवेश की अनुमति है, तो अभी इस पर रोक लगाने का आधार क्या है. सार्वजनिक शेयरधारकों के भारी समर्थन को भी न्यायाधिकरण ने अहम माना.

2 days ago

स्टेशनरी बेचने से IIGJ के CEO तक... देबाशीष बिस्वास की 30 साल की प्रेरक यात्रा

बैंकिंग से शिक्षा जगत तक 30 साल का सफर, 60 हजार से ज्यादा छात्रों को दे चुके हैं मार्गदर्शन देवाशीष बिस्वास

2 days ago