होम / रियल एस्टेट / इस शहर के फ्लैट मालिकों से 200 करोड़ वसूलने की तैयारी में GDA, जानिए क्या है पूरा मामला?

इस शहर के फ्लैट मालिकों से 200 करोड़ वसूलने की तैयारी में GDA, जानिए क्या है पूरा मामला?

GDA ने वैशाली के फ्लैट और प्लॉट मालिकों से 200 करोड़ रुपये वसूलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. यह वसूली 36 साल पुराने भूमि अधिग्रहण मामले के तहत की जाएगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद क्षेत्र में आपका भी कोई फ्लैट है, तो इस खबर पर ध्यान जरूर दें. दरअसल, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने वैशाली क्षेत्र के फ्लैट और प्लॉट मालिकों पर 200 करोड़ रुपये वसूलने की तैयारी शुरू कर दी है. यह राशि 36 साल पुराने एक जमीन अधिग्रहण मामले से जुड़ी है, जिसमें किसानों को मुआवजा देने के मुद्दे पर लंबे कानूनी विवाद के बाद जीडीए को सुप्रीम कोर्ट और इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेशों के तहत मुआवजा चुकाना होगा. जीडीए के अधिकारियों के अनुसार, यह वसूली अदालत के निर्देशानुसार की जाएगी और इसके लिए एक वसूली योजना तैयार की जा रही है. तो आइए जानते हैं आखिर ये पूरा मामला क्या है?

मुआवजे में हुई थी बढ़ोतरी

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने वैशाली के फ्लैट और प्लॉट मालिकों से 200 करोड़ रुपये वसूलने के लिए एक प्रस्ताव मंजूर किया है. यह फैसला 36 साल पुरानी जमीन अधिग्रहण मामले से जुड़ा है. जीडीए ने साल 1986 से साल 1990 के बीच किसानों से जमीन अधिग्रहित की थी. किसानों को पहले प्रति वर्ग गज 50 रुपये मिले थे. उन्होंने अधिक मुआवजे की मांग की और साल 2001 में जिला न्यायालय ने इसे बढ़ाकर 180 रुपये प्रति वर्ग गज कर दिया है. जीडीए ने इस फैसले को इलाहाबाद उच्च न्यायालय में चुनौती दी. इसके बाद साल 2017 में मुआवजा बढ़ाकर 297 रुपये प्रति वर्ग गज कर दिया.

GDA ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख
इसके बाद जीडीए ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया. लेकिन वहां भी उसे निराशा हाथ लगी. सुप्रीम कोर्ट ने साल 2019 में कहा कि जीडीए को इलाहाबाद उच्च न्यायालय में दोबारा याचिका दायर करनी होगी. हालांकि वहां भी उसे राहत नहीं मिली. कोर्ट के आदेश के अनुसार जीडीए को किसानों को 297 रुपये प्रति वर्ग गज के हिसाब से मुआवजा देना होगा. इस मुआवजे का कुल अमाउंट लगभग 200 करोड़ रुपये बनती है. यह अमाउंट वैशाली के मूल फ्लैट और प्लॉट मालिकों से वसूली जाएगी. जीडीए के सचिव राजेश कुमार सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश के तहत होगी और इसके लिए एक वसूली योजना बनाई जा रही है. इसके अलावा जीडीए बोर्ड ने मल्टी-स्टोरी बिल्डिंग के ऑडिट की योजना को टाल दिया है.

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव क्वार्टर में कमर्शियल रियल एस्टेट की बदलती तस्वीर, ऑफिस से रिटेल तक लीजिंग में क्यों आती है तेजी?

त्योहारी सीजन में कंपनियां नए ऑफिस, रिटेल स्टोर और बेहतर कमर्शियल लोकेशन पर तेजी से लेती हैं फैसले, 2025 में ऑफिस और रिटेल दोनों सेगमेंट में मजबूत लीजिंग दर्ज

3 days ago

UP-RERA का बड़ा फैसला, नोएडा-गाजियाबाद में ₹472 करोड़ के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

UP-RERA के अनुसार, गाजियाबाद में करीब ₹286 करोड़ की लागत वाली तीन परियोजनाओं को मंजूरी मिली है. इनमें दो कमर्शियल और एक रेसिडेंशियल परियोजना शामिल है.

4 days ago

द्वारका एक्सप्रेसवे ने बदला गुरुग्राम के लग्जरी रियल एस्टेट का नक्शा, 5 साल में 135% बढ़े घरों के दाम

एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, द्वारका एक्सप्रेसवे अब गुरुग्राम के स्थापित लग्जरी इलाकों को दे रहा चुनौती, बेहतर कनेक्टिविटी और प्रीमियम प्रोजेक्ट्स से बढ़ी मांग

1 week ago

घर महंगे होते गए, खरीदारों की रफ्तार थमी, NCR की बिक्री में 27% गिरावट: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-NCR, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे बाजारों ने कीमतों की इस तेजी में अहम भूमिका निभाई.

22-August-2026

भारत में सीनियर लिविंग का बाजार रफ्तार पकड़ रहा, 2030 तक ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती आबादी और आधुनिक, सुरक्षित व हेल्थकेयर सुविधाओं से लैस घरों की मांग बढ़ा रही बाजार का आकार, करीब ₹13,000 करोड़ के निवेश की भी तैयारी

19-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

46 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago