होम / रियल एस्टेट / महंगाई में घर का सपना भी हुआ ‘महंगा’, इस शहर में इतने बढ़े दाम

महंगाई में घर का सपना भी हुआ ‘महंगा’, इस शहर में इतने बढ़े दाम

महंगाई की खबरों के बीच दिल्ली से सटे नोएडा में घर खरीदना महंगा हो गया है. नोएडा अथॉरिटी ने तीन साल के अंतराल के बाद जमीन की कीमत बढ़ा दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

बारिश के इस मौसम को यदि महंगाई का मौसम कहा जाए तो गलत नहीं होगा. हर रोज कुछ न कुछ महंगा हो रहा है. आंकड़े भले ही कुछ भी कहें, लेकिन आम आदमी जानता है कि खाने-पीने से लेकर ज़रूरत की हर वस्तु के दाम चढ़े हैं. इस बीच, नोएडा में घर खरीदने का सपना रखने वालों को तगड़ा झटका लगा है. नोएडा अथॉरिटी ने तीन साल के अंतराल के बाद जमीन की कीमत बढ़ा दी है. लगभग सभी कैटेगरी की जमीन के दाम में इजाफा हुआ है, इसका सीधा मतलब है कि नोएडा में घर खरीदना ज्यादा महंगा हो गया है.

इस कैटेगरी में 20% इजाफा 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अथॉरिटी ने जमीन की कीमतों में 20-30 फीसदी की भारी बढ़ोत्तरी की है. A से लेकर D कैटेगरी तक के आवासीय प्लॉट के दाम में 20 फीसदी तक बढ़े हैं. पहले ये प्लॉट 39,440 रुपए से लेकर 92,950 रुपए प्रति स्क्वायर मीटर तक आवंटित होते थे. इसी तरह, E कैटेगरी के प्लॉट का भाव 36,200 रुपए प्रति वर्ग मीटर से बढ़ाकर 41,250 रुपए प्रति वर्ग मीटर हो गया है. 

A+ कैटेगरी में बदलाव नहीं 
अथॉरिटी की बैठक में ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट्स के लिए आवंटित होने वाले प्लॉट को भी महंगा करने का फैसला लिया गया. इसके रेट में 20 फीसदी का इजाफा किया गया है. इंस्टीट्यूशनल प्लॉट के दाम में भी 20% की बढ़ोत्तरी हुई है. हालांकि, A+ कैटेगरी के रेट में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है. इस कैटेगरी के प्लॉट का रेट 1.75 लाख रुपए प्रति वर्ग मीटर हो रहेगा. इसके अलावा, नोएडा अथॉरिटी ने इंस्ट्रियल, आईटी एवं आईटीईएस कैटेगरी के प्लॉट के रेट में भी इजाफा किया है. फेज 1 और फेज 3 के प्लॉट रेट में 20% और फेज-2 के रेट में 30 प्रतिशत की वृद्धि की गई है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव क्वार्टर में कमर्शियल रियल एस्टेट की बदलती तस्वीर, ऑफिस से रिटेल तक लीजिंग में क्यों आती है तेजी?

त्योहारी सीजन में कंपनियां नए ऑफिस, रिटेल स्टोर और बेहतर कमर्शियल लोकेशन पर तेजी से लेती हैं फैसले, 2025 में ऑफिस और रिटेल दोनों सेगमेंट में मजबूत लीजिंग दर्ज

3 days ago

UP-RERA का बड़ा फैसला, नोएडा-गाजियाबाद में ₹472 करोड़ के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

UP-RERA के अनुसार, गाजियाबाद में करीब ₹286 करोड़ की लागत वाली तीन परियोजनाओं को मंजूरी मिली है. इनमें दो कमर्शियल और एक रेसिडेंशियल परियोजना शामिल है.

5 days ago

द्वारका एक्सप्रेसवे ने बदला गुरुग्राम के लग्जरी रियल एस्टेट का नक्शा, 5 साल में 135% बढ़े घरों के दाम

एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, द्वारका एक्सप्रेसवे अब गुरुग्राम के स्थापित लग्जरी इलाकों को दे रहा चुनौती, बेहतर कनेक्टिविटी और प्रीमियम प्रोजेक्ट्स से बढ़ी मांग

1 week ago

घर महंगे होते गए, खरीदारों की रफ्तार थमी, NCR की बिक्री में 27% गिरावट: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-NCR, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे बाजारों ने कीमतों की इस तेजी में अहम भूमिका निभाई.

22-August-2026

भारत में सीनियर लिविंग का बाजार रफ्तार पकड़ रहा, 2030 तक ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती आबादी और आधुनिक, सुरक्षित व हेल्थकेयर सुविधाओं से लैस घरों की मांग बढ़ा रही बाजार का आकार, करीब ₹13,000 करोड़ के निवेश की भी तैयारी

19-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

3 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

26 minutes ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

33 minutes ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

42 minutes ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

2 hours ago