होम / जनता की बात / राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 'राम-सीता' को बुलाया पर 'लक्ष्मण' को भुलाया; भड़के लहरी  

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 'राम-सीता' को बुलाया पर 'लक्ष्मण' को भुलाया; भड़के लहरी  

रामानंद सागर की रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण नहीं मिलने से नाराज हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अयोध्या में भव्य राम मंदिर (Ram Mandir) बनकर तैयार है. अगले साल 22 जनवरी को मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है और इसके लिए निमंत्रण भेजे जा रहे हैं. रामानंद सागर की 'रामायण' में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल और सीता माता के किरदार में नजर आईं दीपिका चिखलिया को खास न्योता भेजा गया है. लेकिन, रामायण के लक्ष्मण यानी सुनील लहरी को अब तक कोई निमंत्रण नहीं मिला है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इन्विटेशन न मिलने से सुनील नाराज, निराश और दुखी हैं. उन्होंने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी जाहिर की है.

जोरों से चल रहीं तैयारियां 
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने वाली है. इस भव्य कार्यक्रम की तैयारियां जोरों से चल रही हैं. इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए कई दिग्गज हस्तियां मौजूद रहेंगी. जिनमें टीवी की दुनिया के राम-सीता यानी अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया भी शामिल हैं. रामानंद सागर की 'रामायण' में राम-सीता के साथ-साथ लक्ष्मण के किरदार को भी लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था. इस किरदार को निभाने वाले सुनील लहरी मेहमानों की लिस्ट में शामिल नहीं है, जो निश्चित तौर पर चौंकाने वाला है. लहरी खुद हैरान हैं और दुखी भी कि उन्हें निमंत्रण नहीं भेजा गया.

ये भी पढ़ें - Ram Mandir की चमक से निखरी Ayodhya पर आया रियल एस्टेट कंपनियों का दिल

बातों-बातों में कसा तंज
निमंत्रण न मिलने पर प्रतिक्रिया देते हुए लहरी ने कहा कि अगर किसी ने कोई समारोह आयोजित किया है, तो वो हर बार बुलाए, ये जरूरी नहीं. हालांकि, इतिहास में दर्ज होने वाले इस पल का हिस्सा बनने का मौका अगर मिलता, तो अच्छा लगता. उन्होंने तंज कसते हुए आगे कहा कि आयोजकों को शायद नहीं लगा होगा कि उनका 'लक्ष्मण' का किरदार इतना महत्वपूर्ण था कि उन्हें आमंत्रित किया जाए, या शायद वो उन्हें व्यक्तिगत रूप से पसंद नहीं करते. बता दें कि सुनील लहरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वो रामायण से जुड़ी पुरानी यादों को अपने प्रशंसकों के साथ साझा करते रहते हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दृष्टिहीन-बधिर महिलाओं ने मांगी नेतृत्व में बराबर भागीदारी, जनगणना 2027 में सटीक आंकड़ों की उठाई मांग

सेंस इंडिया के मुताबिक, सटीक आंकड़ों के अभाव में यह समुदाय नीतियों, सरकारी योजनाओं और सेवाओं में अदृश्य रह सकता है.

22-August-2026

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

23-July-2026

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, BS-6 वाहनों को ही एंट्री, पीयूसी के बिना पेट्रोल पर रोक

एक ओर जहां प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली में वाहनों को लेकर सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम की मार से हवाई यातायात भी प्रभावित है.

17-December-2025

‘जंगल सिर्फ पेड़ और बाघ नहीं हैं’: कर्नाटक ने जलवायु-लचीले भविष्य के लिए हरित शासन को नए सिरे से परिभाषित किया

वन, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी विभाग के प्रधान सचिव आईएफएस श्रीनिवासुलु का कहना है कि भारत के वन “कार्बन संतुलन की दोधारी तलवार” हैं और इन्हें आजीविका, जलवायु सुरक्षा और स्वयं प्रकृति से सीखने के इंजन के रूप में प्रबंधित किया जाना चाहिए

24-October-2025

त्योहारी सीजन में कैश ऑन डिलीवरी पर अतिरिक्त चार्ज? सरकार ने ई‑कॉमर्स कंपनियों पर कसा शिकंजा

त्योहारी सेल के दौरान ग्राहकों को लुभाने की कोशिशों के बीच अगर कंपनियां गलत तरीके अपनाती हैं तो सरकार सख्त कार्रवाई के लिए तैयार है.

04-October-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago