होम / जनता की बात / PM मोदी लोक सेवकों को करेंगे सम्मानित, अवॉर्ड की लिस्ट में इनका नाम 

PM मोदी लोक सेवकों को करेंगे सम्मानित, अवॉर्ड की लिस्ट में इनका नाम 

PM मोदी ने राष्ट्र निर्माण में सिविल सेवकों के योगदान की हमेशा सराहना की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) 'सिविल सेवा दिवस' के अवसर पर 21 अप्रैल को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में सिविल सेवकों को संबोधित करेंगे. इस दौरान, लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए सिविल सेवकों को प्रधानमंत्री पुरस्कार प्रदान किया जाएगा. PM मोदी ने राष्ट्र निर्माण में सिविल सेवकों के योगदान की हमेशा सराहना की है और उन्हें अधिक मेहनत करने के लिए उत्साहित किया है. यह कार्यक्रम देशभर के सिविल सेवकों को उत्साहित और प्रेरित करने में प्रधानमंत्री के लिए एक उपयुक्त मंच के रूप में काम करेगा, ताकि वे विशेष रूप से अमृत काल के इस महत्वपूर्ण चरण के दौरान समान उत्साह के साथ देश की सेवा कर सकें.

MP के लिए खुशी का पल
कार्यक्रम के दौरान PM मोदी लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार भी प्रदान करेंगे. इन्हें आम नागरिकों के कल्याण के लिए केंद्र और राज्य सरकारों के जिलों और संगठनों द्वारा किए गए असाधारण और अभिनव कार्यों को मान्यता देने की दृष्टि से स्थापित किया गया है. मध्यप्रदेश के लिए खुशी की बात यह है कि 'हर घर जल' योजना के माध्यम से स्वच्छ जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बुरहानपुर जिले की पहल को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है.

इन्हें मिलेगा सम्मान
एक रिपोर्ट में बताया गया है कि प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों के अलावा इनोवेशन सेंटर में COVID-19 वैक्सीन एवं पीएम गति शक्ति के लिए उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) के सचिव अनुराग जैन, इनोवेशन स्टेट के लिए गुजरात और जम्मू एंड कश्मीर, इनोवेशन डिस्ट्रिक्ट के लिए उत्तरप्रदेश के रामपुर जिले, अरुणाचल प्रदेश के चांगलान और महाराष्ट्र के सोलापुर जिले को अवॉर्ड दिया जाएगा. 

बुरहानपुर कलेक्टर भी शामिल
इसी तरह, 'हर घर जल' योजना के माध्यम से स्वच्छ जल को बढ़ावा देने के लिए मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले की कलेक्टर भव्या मित्तल को भी सम्मानित किया जाएगा. इसके अलावा, तमिलनाडु के कांचीपुर जिले सहित हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर के माध्यम से स्वस्थ भारत को बढ़ावा देने के लिए महाराष्ट्र के लातूर, आंध्रप्रदेश के अनाकापल्ली, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए उत्तरप्रदेश के चित्रकूट, गुजरात के मेहसाणा जिले को अवॉर्ड से नवाजा जाएगा. चिन्हित कार्यक्रमों के लिए आठ पुरस्कार दिए जाएंगे, जबकि नवाचारों के लिए सात पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे. पुरस्कार में 20 लाख की राशि, प्रमाणपत्र और शील्ड शामिल है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

23-July-2026

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, BS-6 वाहनों को ही एंट्री, पीयूसी के बिना पेट्रोल पर रोक

एक ओर जहां प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली में वाहनों को लेकर सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम की मार से हवाई यातायात भी प्रभावित है.

17-December-2025

‘जंगल सिर्फ पेड़ और बाघ नहीं हैं’: कर्नाटक ने जलवायु-लचीले भविष्य के लिए हरित शासन को नए सिरे से परिभाषित किया

वन, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी विभाग के प्रधान सचिव आईएफएस श्रीनिवासुलु का कहना है कि भारत के वन “कार्बन संतुलन की दोधारी तलवार” हैं और इन्हें आजीविका, जलवायु सुरक्षा और स्वयं प्रकृति से सीखने के इंजन के रूप में प्रबंधित किया जाना चाहिए

24-October-2025

त्योहारी सीजन में कैश ऑन डिलीवरी पर अतिरिक्त चार्ज? सरकार ने ई‑कॉमर्स कंपनियों पर कसा शिकंजा

त्योहारी सेल के दौरान ग्राहकों को लुभाने की कोशिशों के बीच अगर कंपनियां गलत तरीके अपनाती हैं तो सरकार सख्त कार्रवाई के लिए तैयार है.

04-October-2025

अगस्त में खुदरा महंगाई 2% के पार, एसबीआई रिसर्च ने दी राहत की उम्मीद

मानसून और खाद्य कीमतों से निकट भविष्य में दबाव, पर मध्यम अवधि में महंगाई घटने की उम्मीद जताई गई

13-September-2025


बड़ी खबरें

LIC के 31,500 करोड़ रुपये के OFS ने चौंकाए बैंकर, सरकार ने रिकॉर्ड समय में पूरी की सबसे बड़ी हिस्सेदारी बिक्री

इस हिस्सेदारी बिक्री के जरिए LIC ने मई 2027 की तय समयसीमा से काफी पहले 10% न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता की अनिवार्य शर्त भी पूरी कर ली.

14 hours ago

Shiprocket IPO: ₹1,618 करोड़ का पब्लिक इश्यू 12 अगस्त से खुलेगा, ₹92-97 तय हुआ प्राइस बैंड

कंपनी इस फंड का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म को मजबूत करने, मार्केटिंग, कर्ज चुकाने और रणनीतिक अधिग्रहण के लिए करेगी.

14 hours ago

भारत के स्टील सेक्टर की मजबूत शुरुआत, अप्रैल-जुलाई में उत्पादन और खपत दोनों बढ़े; आयात में भी बड़ा उछाल

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों में कच्चे इस्पात का उत्पादन 2.6% बढ़कर 5.63 करोड़ टन पहुंचा, जबकि तैयार इस्पात की खपत 7.8% बढ़ी.

14 hours ago

सोने में 6-8% की गिरावट के बाद आएगी बड़ी तेजी! MOFSL ने 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर का दिया लक्ष्य

ब्रोकरेज का अनुमान है कि मौजूदा स्तर से सोने में 6-8 फीसदी की गिरावट आ सकती है. इसके बाद कीमतें पहले 4,800 डॉलर प्रति औंस और फिर 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच सकती हैं.

19 hours ago

बजाज जनरल इंश्योरेंस और Swiss Re की बड़ी साझेदारी, भारत में कमर्शियल इंश्योरेंस को मिलेगा बढ़ावा

इस साझेदारी के तहत हाई-टेक, मैन्युफैक्चरिंग और अंतरराष्ट्रीय कारोबार करने वाली भारतीय कंपनियों के लिए विशेष बीमा समाधान विकसित किए जाएंगे.

16 hours ago