होम / जनता की बात / अब घर बैठे मिलेगा Ayodhya के Ram Mandir का प्रसाद, इस तरह करें रजिस्टर!

अब घर बैठे मिलेगा Ayodhya के Ram Mandir का प्रसाद, इस तरह करें रजिस्टर!

इन लड्डुओं को 22 जनवरी को देवरहा बाबा के शिष्यों के साथ-साथ भगवान श्रीराम के भक्तों के द्वारा बांटा जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन और प्राण-प्रतिष्ठा समारोह आयोजित होने जा रहा है और इसके लिए पूरे जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं. छोटी से छोटी बारीकियों का भी बहुत ही खास ध्यान रखा जा रहा है और सुरक्षा मानकों का भी बहुत ज्यादा ध्यान रखा जा रहा है. अब खबर आ रही है कि प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए लड्डू बनाने के कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है. 

तैयार किया जा रहा है लड्डू का प्रसाद
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उत्तर प्रदेश और गुजरात से मिठाई बनाने वाले खास कारीगरों को बुलाया गया है और ये कारीगर बहुत ही शानदार और अनोखे लड्डू बनायेंगे और इन लड्डुओं को बनाने में देसी घी का इस्तेमाल किया जाएगा. ऐसी बहुत सी मीडिया रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं जिनमें दावा किया जा रहा है कि इन लड्डुओं का इस्तेमाल प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में प्रसाद के रूप में किया जाएगा. इन लड्डुओं को 22 जनवरी को देवरहा बाबा के शिष्यों के साथ-साथ भगवान श्रीराम के भक्तों के द्वारा बांटा जाएगा. लड्डू प्रसाद तैयार किया जा रहा है और इसे टिफन के डब्बों में पैक भी किया जा रहा है. 

40 लोगों की टीम तैयार कर रही है लड्डू
देवरहा बाबा के एक शिष्य ने मीडिया के साथ जानकारी साझा करते हुए बताया है कि इन लड्डुओं को पूरी तरह से देसी घी से बनाया जा रहा है और इन लड्डुओं के निर्माण में एक बूंद पानी का इस्तेमाल भी नहीं किया जा रहा है और यह लड्डू आने वाले 6 महीनों तक खराब नहीं होंगे. पहले रामलला को इन लड्डुओं का भोग लगाया जाएगा और उसके बाद VIP लोगों को यह लड्डू प्रसाद के रूप में दिए जाएंगे. हर डब्बे में 11 लड्डू होंगे और रामलला के दर्शन करने आये श्रद्धालुओं के बीच यह लड्डू प्रसाद के रूप में बांटे जायेंगे. इन लड्डुओं को 40 लोगों की एक टीम के द्वारा तैयार किया जा रहा है और जानकारी के मुताबिक 44 कुंटल लड्डुओं का निर्माण किया जाएगा. 

घर पर मिलेगा राम मंदिर का प्रसाद 
राम मंदिर का प्रसाद घर पर प्राप्त करने के लिए खादी आर्गेनिक (Khadi Organic) को तैयार किया जा रहा है. खादी आर्गेनिक एक ई-कॉमर्स साईट है और इसे भगवान श्रीराम के प्रसाद को घर घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है. प्रसाद प्राप्त करने के लिए खादी आर्गेनिक की वेबसाइट पर जाएं और उसके बाद फ्री प्रसाद के विकल्प पर क्लिक करें और फिर अगले पेज पर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करवाएं. अगर आपको अपने घर पर ही प्रसाद की डिलीवरी चाहिए हो तो डिलीवरी के विकल्प पर क्लिक करें. 
 

यह भी पढ़ें: Share Market की जबरदस्त शुरुआत, अब तक के अधिकतम स्तर पर Sensex और Nifty!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दृष्टिहीन-बधिर महिलाओं ने मांगी नेतृत्व में बराबर भागीदारी, जनगणना 2027 में सटीक आंकड़ों की उठाई मांग

सेंस इंडिया के मुताबिक, सटीक आंकड़ों के अभाव में यह समुदाय नीतियों, सरकारी योजनाओं और सेवाओं में अदृश्य रह सकता है.

22-August-2026

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

23-July-2026

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, BS-6 वाहनों को ही एंट्री, पीयूसी के बिना पेट्रोल पर रोक

एक ओर जहां प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली में वाहनों को लेकर सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम की मार से हवाई यातायात भी प्रभावित है.

17-December-2025

‘जंगल सिर्फ पेड़ और बाघ नहीं हैं’: कर्नाटक ने जलवायु-लचीले भविष्य के लिए हरित शासन को नए सिरे से परिभाषित किया

वन, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी विभाग के प्रधान सचिव आईएफएस श्रीनिवासुलु का कहना है कि भारत के वन “कार्बन संतुलन की दोधारी तलवार” हैं और इन्हें आजीविका, जलवायु सुरक्षा और स्वयं प्रकृति से सीखने के इंजन के रूप में प्रबंधित किया जाना चाहिए

24-October-2025

त्योहारी सीजन में कैश ऑन डिलीवरी पर अतिरिक्त चार्ज? सरकार ने ई‑कॉमर्स कंपनियों पर कसा शिकंजा

त्योहारी सेल के दौरान ग्राहकों को लुभाने की कोशिशों के बीच अगर कंपनियां गलत तरीके अपनाती हैं तो सरकार सख्त कार्रवाई के लिए तैयार है.

04-October-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago