होम / जनता की बात / ट्रक ड्राइवरों से औकात पूछने वाले Collector को CM मोहन यादव ने दिखाया आईना, हर तरफ तारीफ

ट्रक ड्राइवरों से औकात पूछने वाले Collector को CM मोहन यादव ने दिखाया आईना, हर तरफ तारीफ

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ट्रक ड्राइवरों के साथ गलत भाषा का इस्तेमाल करने वाले शाजापुर कलेक्टर को हटा दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मध्य प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री मोहन यादव (MP CM Mohan Yadav) के एक फैसले की हर तरफ तारीफ हो रही है. दरअसल, CM यादव ने ट्रक ड्राइवरों से उनकी औकात पूछने वाले शाजापुर जिले के कलेक्टर हटा दिया है. ट्रक ड्राइवरों के साथ बैठक में कलेक्टर किशोर कन्याल भड़क उठे थे और उन्होंने ड्राइवरों से उनकी औकात पूछते हुए कहा था कि क्या कर लोगे तुम... क्या औकात है तुम्हारी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसके बाद से लोग कलेक्टर की भाषा पर नाराजगी व्यक्त कर रहे थे. अब मुख्यमंत्री ने किशोर कन्याल को शाजापुर कलेक्टर के पद से हटा दिया है.

इस बात पर भड़के थे कलेक्टर
नए हिट एंड रन कानून को लेकर पूरे देश में ट्रक ड्राइवर हड़ताल पर थे. मध्य प्रदेश में इसका खासा असर देखने को मिला था. इस बीच मंगलवार को शाजापुर कलेक्टर किशोर कन्याल और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने ड्राइवरों के साथ बैठकर करके उन्हें समझाने का प्रयास किया. कलेक्टर कन्याल ने ड्राइवरों से बेहद सख्त लहजे में हड़ताल के दौरान कानून को अपने हाथ में न लेने की बात कही. ड्राइवरों को कलेक्टर का ये अंदाज पसंद नहीं आया. एक ड्राइवर ने किशोर कन्याल से कहा कि वह अच्छे से बात करें. इतना सुनते ही कलेक्टर कन्याल भड़क उठे. 

CM ने दिया स्पष्ट संदेश
नाराज कलेक्टर ने कहा - 'क्या बोल रहे हो...इतना समझ कर रखो. क्या करोगे तुम...क्या औकात है तुम्हारी. इसके जवाब में ड्राइवर ने कहा कि यही तो चाहिए सर. हमारी तो कोई औकात ही नहीं है. इसके बाद भी कलेक्टर किशोर कन्याल का गुस्सा कम नहीं हुआ. हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने सफाई भी पेश की, लेकिन वो काम नहीं आ सकी. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए शाजापुर कलेक्टर किशोर कन्याल को हटाने का निर्देश जारी कर दिया. CM ने साफ शब्दों में कहा कि अधिकारियों द्वारा इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए. हमारी सरकार गरीबों की सरकार है, कोई कितना भी बड़ा अधिकारी को उसे गरीब के काम और भाव का सम्मान करना चाहिए. मुख्यमंत्री यादव की इस कार्रवाई की हर तरफ प्रशंसा हो रही है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दृष्टिहीन-बधिर महिलाओं ने मांगी नेतृत्व में बराबर भागीदारी, जनगणना 2027 में सटीक आंकड़ों की उठाई मांग

सेंस इंडिया के मुताबिक, सटीक आंकड़ों के अभाव में यह समुदाय नीतियों, सरकारी योजनाओं और सेवाओं में अदृश्य रह सकता है.

22-August-2026

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

23-July-2026

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, BS-6 वाहनों को ही एंट्री, पीयूसी के बिना पेट्रोल पर रोक

एक ओर जहां प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली में वाहनों को लेकर सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम की मार से हवाई यातायात भी प्रभावित है.

17-December-2025

‘जंगल सिर्फ पेड़ और बाघ नहीं हैं’: कर्नाटक ने जलवायु-लचीले भविष्य के लिए हरित शासन को नए सिरे से परिभाषित किया

वन, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी विभाग के प्रधान सचिव आईएफएस श्रीनिवासुलु का कहना है कि भारत के वन “कार्बन संतुलन की दोधारी तलवार” हैं और इन्हें आजीविका, जलवायु सुरक्षा और स्वयं प्रकृति से सीखने के इंजन के रूप में प्रबंधित किया जाना चाहिए

24-October-2025

त्योहारी सीजन में कैश ऑन डिलीवरी पर अतिरिक्त चार्ज? सरकार ने ई‑कॉमर्स कंपनियों पर कसा शिकंजा

त्योहारी सेल के दौरान ग्राहकों को लुभाने की कोशिशों के बीच अगर कंपनियां गलत तरीके अपनाती हैं तो सरकार सख्त कार्रवाई के लिए तैयार है.

04-October-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago