होम / जनता की बात / अब नहीं करना होगा और इन्तजार, मात्र 10 सेकंड्स में होगा Immigration पार

अब नहीं करना होगा और इन्तजार, मात्र 10 सेकंड्स में होगा Immigration पार

काउंसिल और प्रवासी मामलों के सेक्रेटरी औसफ सईद ने पिछले साल बताया था कि, साल 2023 तक भारत में ई-पासपोर्ट्स पूरी तरह से काम करना शुरू कर सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

 

जेट एयरवे (Jet Airway) के CEO संजीव कपूर ने हाल ही में लन्दन के हीथ्रो एयरपोर्ट (Heathrow Airport) के अपने पॉजिटिव अनुभव को ट्विटर पर साझा किया है. संजीव कपूर ने बताया कि ई-पासपोर्ट कीओस्क (E-enabled passport kiosk) की मदद से उन्होने मात्र 10 सेकंड्स में ही हीथ्रो एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन क्लियर कर लिया. 

ट्विटर पर साझा किया अनुभव
जेट एयरवे के CEO ने ट्विटर पर अपना अनुभव साझा करते हुए लिखा –  ई-पासपोर्ट: लन्दन हीथ्रो आगमन पर ई-पासपोर्ट कीओस्क की मदद से मात्र 10 सेकंड्स में इमिग्रेशन क्लियर कर लिया. ग्लोबल एंट्री शुरू हो चुकी है? US आगमन पर फेशियल रेकोग्निशन की मदद से मात्र 10 सेकंड्स में इमिग्रेशन क्लियर करें. ब्रिटेन और US में प्रस्थान पर इमिग्रेशन की जरूरत नहीं है. यही सही रास्ता है, डिजिटल!

 

पूरी तरह ऑटोमेटेड हैं ई-पासपोर्ट्स
अपनी ट्विटर पोस्ट में आगे जोड़ते हुए संजीव कपूर ने लिखा – US ग्लोबल एंटरी भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए भी खुली हुई है. एक व्यक्ति को बस इसमें भाग लेना है और फीस का भुगतान करना है. और मुझे लगता है कि, ई-पासपोर्ट को लेकर भारत में भी बहुत काम किया जा रहा है. ई-पासपोर्ट जैसी सुविधाओं और टेक्नोलॉजी की बदौलत आपको आगमन पर किसी भी इंसान से बातचीत कि जरुरत नहीं है. यह पूरी तरह ऑटोमेटेड है और डिजिटल है. लम्बी लाइनें तब लगती हैं जब आपको एक इमिग्रेशन ऑफिसर के द्वारा प्रोसेस किया जाता है. 

भारत में भी शुरू होगा ई-पासपोर्ट
एक इन्टरनेट यूजर ने कमेंट किया कि, किसी भी क्लेम के लिए इंश्योरेंस कंपनियां एंट्री और एग्जिट स्टाम्प मांगती हैं, क्या करें? संजीव कपूर ने इसका जवाब देते हुए कहा - डिजीलॉकर में डिजिटल रिकार्ड्स, इस समस्या का यही सोल्यूशन है. विदेश मंत्रालय में काउंसिल और प्रवासी मामलों के सेक्रेटरी औसफ सईद ने पिछले साल बताया था कि, साल 2023 तक भारत में ई-पासपोर्ट्स पूरी तरह से काम करना शुरू कर सकते हैं. 
 

यह भी पढ़ें:  तीन सालों में 3600% बढ़ा मल्टीबैगर स्टॉक, रिटर्न्स में Tata Steel को भी पछाड़ा

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

23-July-2026

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, BS-6 वाहनों को ही एंट्री, पीयूसी के बिना पेट्रोल पर रोक

एक ओर जहां प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली में वाहनों को लेकर सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम की मार से हवाई यातायात भी प्रभावित है.

17-December-2025

‘जंगल सिर्फ पेड़ और बाघ नहीं हैं’: कर्नाटक ने जलवायु-लचीले भविष्य के लिए हरित शासन को नए सिरे से परिभाषित किया

वन, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी विभाग के प्रधान सचिव आईएफएस श्रीनिवासुलु का कहना है कि भारत के वन “कार्बन संतुलन की दोधारी तलवार” हैं और इन्हें आजीविका, जलवायु सुरक्षा और स्वयं प्रकृति से सीखने के इंजन के रूप में प्रबंधित किया जाना चाहिए

24-October-2025

त्योहारी सीजन में कैश ऑन डिलीवरी पर अतिरिक्त चार्ज? सरकार ने ई‑कॉमर्स कंपनियों पर कसा शिकंजा

त्योहारी सेल के दौरान ग्राहकों को लुभाने की कोशिशों के बीच अगर कंपनियां गलत तरीके अपनाती हैं तो सरकार सख्त कार्रवाई के लिए तैयार है.

04-October-2025

अगस्त में खुदरा महंगाई 2% के पार, एसबीआई रिसर्च ने दी राहत की उम्मीद

मानसून और खाद्य कीमतों से निकट भविष्य में दबाव, पर मध्यम अवधि में महंगाई घटने की उम्मीद जताई गई

13-September-2025


बड़ी खबरें

IPO के मामले में दुनिया में नंबर-1 बना भारत, FY26 में प्राइमरी मार्केट से जुटाए 13.6 लाख करोड़ रुपये: सेबी

भारत ने FY26 में IPO की संख्या के मामले में वैश्विक स्तर पर अपनी शीर्ष स्थिति बरकरार रखी. वहीं, फंड जुटाने के मामले में भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बाजार रहा.

7 minutes ago

SBI का मुनाफा 10% बढ़कर ₹21,121 करोड़, कुल बिजनेस ₹110 लाख करोड़ के पार

SBI के मजबूत तिमाही नतीजे ऐसे समय में आए हैं जब बैंकिंग सेक्टर में ब्याज दरों, डिपॉजिट लागत और क्रेडिट ग्रोथ पर बाजार की नजर बनी हुई है. बेहतर मुनाफे, मजबूत NII और बढ़ते लोन कारोबार से बैंक की वित्तीय स्थिति को मजबूती मिली है.

29 minutes ago

SGB ने दिया बंपर रिटर्न, ₹1 लाख का निवेश बना करीब ₹3 लाख; RBI ने तय की नई कीमत

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड भारत सरकार की ओर से जारी किए जाने वाले गोल्ड-आधारित निवेश साधन हैं. इन्हें भारतीय रिजर्व बैंक जारी करता है.

54 minutes ago

जुलाई में ऑटो सेक्टर की रिकॉर्ड बिक्री, पेट्रोल को टक्कर दे रहे CNG, हाइब्रिड और EV

जुलाई में सबसे ज्यादा मांग दोपहिया वाहनों की रही. इनकी बिक्री पिछले साल के 14.18 लाख से बढ़कर 18.18 लाख यूनिट हो गई, यानी सालाना आधार पर 28.25% की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

4 hours ago

ब्रिटानिया का मुनाफा 14% बढ़कर ₹593 करोड़, बिक्री में 9.5% की तेजी

कंपनी के निदेशक मंडल ने ₹1 के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर ₹90.5 के फाइनल डिविडेंड की भी सिफारिश की है.

6 hours ago