होम / जनता की बात / इनोवेशन, राष्ट्रनिर्माण और आत्मनिर्भरता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है : विजय सांपला

इनोवेशन, राष्ट्रनिर्माण और आत्मनिर्भरता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है : विजय सांपला

इस मौके कार्यक्रम में पहुंचे मुख्‍य अतिथि ने कहा कि हमें भारत में नहीं बल्कि पूरे विश्व में इसी तरह के अनेक कार्यक्रमों की जरूरत है, जो हमारे उद्यमियों को सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहित कर सकें.

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने के पीएम नरेंद्र मोदी के लक्ष्‍य को देखते हुए समिट इंडिया ने ‘इनोवेटिव इंडिया समिट-2023’  के पहले संस्करण का आयोजन किया . इस इनोवेटिव समिट का मकसद देश में सर्वोच्च वैचारिक नेतृत्वकर्ताओं को एक मंच पर लाना और भारत की वृद्धि में उनके योगदान के लिए उन्हें सम्मानित करना था. इस शिखर सम्मेलन का आयोजन दिल्ली में किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्‍य अतिथि विजय सांपला, चेयरमैन, नेशनल कमीशन फॉर शेड्यूल्ड कास्ट इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे. उन्‍होंने कहा कि इनोवेशन राष्‍ट्रनिर्माण में अहम भूमिका निभाता है. 

देश में प्रतिभा की अपार संभावना है
कार्यक्रम में बतौर मुख्‍य अतिथि पहुंचे विजय सांपला ने कहा कि इनोवेशन राष्ट्रनिर्माण और भारत को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. हमारे देश में प्रतिभा की जमीनी स्तर से लेकर हर स्तर पर अपार क्षमता है. हमारे स्कूल के बच्चों के पास अनेक वैश्विक मंच हैं, जो उनके इनोवेटिव विचारों को सम्मानित करते हैं.  इसी तरह युवाओं ने भारत को स्टार्टअप्स के मामले में अमेरिका और चीन के बाद तीसरा सबसे बड़ा देश बना दिया है. यह न केवल देश को सशक्त बना रहा है, बल्कि नौकरी के अवसरों का सृजन भी कर रहा है. समिट इंडिया जैसे संगठनों को इनोवेटिव इंडिया समिट 2023 जैसे मंच प्रदान करते हुए देखकर मुझे बहुत गर्व हो रहा है.

विकास में भूमिका अदा करने वालों का सम्‍मान जरूरी 
इनोवेटिव इंडिया समिट 2023 की घोषणा के बारे में चेयरमैन समिट इंडिया और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने कहा कि  हमारे प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी के सक्षम नेतृत्व में भारत का चारों दिशाओं में विकास हो रहा है. मुझे लगता है कि उन सभी के योगदान को सम्मानित करना भी बहुत महत्वपूर्ण है, जो भारत के विकास की कहानी में एक अहम भूमिका निभा रहे हैं. इनोवेटिव इंडिया समिट 2023 इसी का एक प्रयास है. इस पुरस्कारों से न केवल सभी उपलब्धिकर्ताओं को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि उन्हें दुनिया के सामने अपने काम का प्रदर्शन करने का एक मंच भी मिलेगा. मैं सभी विजेताओं को बधाई देता हूँ और हमारे देश को इनोवेशन का पॉवरहाउस बनाने के लिए उनकी सराहना करता हूँ. मुझे उम्मीद है कि भविष्य के शिखर सम्मेलनों में इन पुरस्कारों के लिए प्रतिभागियों की संख्या कई गुना बढ़ जाएगी.

आगरा के आद्योगिक प्रतिनिधि समूह ने भी की शिरकत

समिट इंडिया के इस कार्यक्रम में आगरा के औद्योगिक प्रतिनिधिमंडल ने भी शिरकत की. इस प्रतिनिधिमंडल में एफमेक के चेयरमैन पूरन डावर,नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्‍ट्री एंड कॉमर्स के अध्‍यक्ष राजेश गोयल, लघु उद्योग भारती के प्रदेश सचिव मनीष अग्रवाल, वरिष्‍ठ शूज निर्यातक सौरभ लंबा, चैंबर ऑफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्‍ट्री से जुड़े रिपुदमन सिंह, ब्रश इंडस्‍ट्री से गौरव जैन, आदि ने इस कार्यक्रम में प्रमुखता से भाग लिया. इस मौके पर एफमेक के चेयरमैन पूरन डावर ने मुख्‍य अतिथि को स्‍मृति चिन्‍ह भी भेंट किया.  

पूरी टीम ने लगन के साथ काम किया 

इस कार्यक्रम में अपनी बात रखते हुए महेश वर्मा, सेक्रेटरी जनरल, समिट इंडिया ने कहा, ‘आज हमें पूरे विश्व के इनोवेटर्स देखने को मिले है. इससे साबित होता है कि पूरे विश्व में ऐसे बहुमुखी भारतीयों की कोई कमी नहीं, जो हमारे देश को 5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की ओर प्रधानमंत्री जी का अनुकरण कर रहे हैं. एक ही मंच पर सभी के लिए अपना आभार व्यक्त करना बहुत मुश्किल है, इसलिए हम देश के विभिन्न हिस्सों में और विदेशों में अपनी पहुँच का विस्तार करने के लिए इनोवेटिव इंडिया समिट के और ज्यादा संस्करणों का आयोजन करेंगे. समिट इंडिया की पूरी टीम भारत में वृद्धि के इन प्रणेताओं का चयन करने के लिए पूरी लगन से काम किया है. इस अभियान के पीछे जुड़े लोगों की विश्वसनीयता के कारण ही आज इतनी बड़ी संख्या में लोगों ने इसमें हिस्सा लिया.

कौन-कौन रहे कार्यक्रम में मौजूद 
दिल्‍ली में हुए इनोवेटिव इंडिया समिट 2023 में कई प्रतिष्ठित वक्ता मौजूद रहे. इनमें प्रोफेसर श्रीधर श्रीवास्तव, ज्वाईंट डायरेक्टर, एनसीईआरटी डॉ. बुद्धा चंद्रशेखर, चीफ को-ऑर्डिनेटिंग ऑफिसर, एआईसीटीई के साथ अनेक मंत्रालयों, दूतावासों, फेडरेशंस कोऑपरेटिव सोसायटीज़, एनजीओ और स्टार्ट-अप्स के प्रतिनिधि शामिल थे. साथ ही विभिन्न देशों के कॉन्सुलेट जनरल जैसे हायती के माननीय कॉन्सुलेट जनरल, संजीव ऐरेन रिपब्लिक ऑफ पलाउ के कॉन्सुल जनरल,  नीरज शर्मा मॉन्टेनीग्रो के कॉन्सुल जनरल, डॉ. जैनिस दरबारी,  तुवालू के कॉन्सुल जनरल, डॉ. दीपक जैन आदि भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे.

  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दृष्टिहीन-बधिर महिलाओं ने मांगी नेतृत्व में बराबर भागीदारी, जनगणना 2027 में सटीक आंकड़ों की उठाई मांग

सेंस इंडिया के मुताबिक, सटीक आंकड़ों के अभाव में यह समुदाय नीतियों, सरकारी योजनाओं और सेवाओं में अदृश्य रह सकता है.

22-August-2026

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

23-July-2026

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, BS-6 वाहनों को ही एंट्री, पीयूसी के बिना पेट्रोल पर रोक

एक ओर जहां प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली में वाहनों को लेकर सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम की मार से हवाई यातायात भी प्रभावित है.

17-December-2025

‘जंगल सिर्फ पेड़ और बाघ नहीं हैं’: कर्नाटक ने जलवायु-लचीले भविष्य के लिए हरित शासन को नए सिरे से परिभाषित किया

वन, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी विभाग के प्रधान सचिव आईएफएस श्रीनिवासुलु का कहना है कि भारत के वन “कार्बन संतुलन की दोधारी तलवार” हैं और इन्हें आजीविका, जलवायु सुरक्षा और स्वयं प्रकृति से सीखने के इंजन के रूप में प्रबंधित किया जाना चाहिए

24-October-2025

त्योहारी सीजन में कैश ऑन डिलीवरी पर अतिरिक्त चार्ज? सरकार ने ई‑कॉमर्स कंपनियों पर कसा शिकंजा

त्योहारी सेल के दौरान ग्राहकों को लुभाने की कोशिशों के बीच अगर कंपनियां गलत तरीके अपनाती हैं तो सरकार सख्त कार्रवाई के लिए तैयार है.

04-October-2025


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

11 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

46 minutes ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

55 minutes ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

1 hour ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

2 hours ago