होम / जनता की बात / आगरा के लिए ये महीना होगा खास, सजने जा रही है GTF-2022 की महफिल

आगरा के लिए ये महीना होगा खास, सजने जा रही है GTF-2022 की महफिल

तीन दिनी इस समारोह में देश-विदेश के निर्माता, निर्देशक, प्रोडक्शन हाउस भी हिस्सा लेंगे. जिन्हें आगरा और उसके आस-पास उपलब्ध शूटिंग लोकेशन दिखाई जाएंगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

ग्लैमर लाइव फिल्म्स, आईटीएचएम संस्थान, डॉ.बीआर अम्बेडकर विश्वविद्यालय के संयुक्त बैनर तले चौथा 'ग्लोबल ताज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल-GTF2022' नवंबर में आयोजित किया जाएगा. आगरा में 11 से 13 नवंबर तक चलने वाले इस फेस्टिवल में लोगों को देश-विदेश की फिल्में देखने का मौका मिलेगा. 'ग्लैमर लाइव फिल्म्स' के निर्देशक सूरज तिवारी ने बताया कि अब तक 15 फिल्मों का पंजीकरण हो चुका है. फिल्मों के अलावा, शॉर्ट फिल्म, डॉक्यूमेंट्री, एनीमेशन और म्यूजिक वीडियो भी दिखाए जाएंगे. फेस्टिवल में तीन दिन सभी चयनित प्रोजेक्टों की स्क्रीनिंग की जाएगी. फेस्टिवल के ज्यूरी सदस्य फिल्मों को अंक प्रदान करेंगे. इसी आधार पर निर्माता और निर्देशकों को पुरस्कार दिए जाएंगे. 

स्टूडेंट्स को भी होगा फायदा
समारोह का सह-आयोजक डा. आंबेडकर विवि का आईटीएचएम संस्थान है. इसके निदेशक डॉ यूएन शुक्ल और डॉ. लव कुश मिश्रा के मुताबिक, समारोह के मास्टर्स टॉक शो और फिल्मी कार्यशालाएं आकर्षण का केंद्र रहेंगी. संस्थान के छात्रों को भी इसका खासा फायदा होगा, छात्र मैनेजमेंट के साथ साथ प्रैक्टिकल अनुभव भी साझा करेंगे. वह नए फिल्मकार, जाने-माने निर्माता, निर्देशकों और तकनीशियनों से सवाल-जवाव भी कर पाएंगे. फिल्मों का प्रदर्शन विवि के खंदारी परिसर के जे.पी. सभागार में किया जाएगा.

ये हस्तियां करेंगी शिरकत
फिल्म फेस्टिवल के संरक्षक एवं उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के सदस्य रंजीत सामा ने बताया कि समारोह में विभिन्न हस्तियों का आगमन रहेगा. डॉ. बी.आर. अम्बेडकर वि.वि. के कुलपति प्रो. आशु रानी, मेयर नवीन जैन, सांसद एस.पी. सिंह बघेल, सांसद राजकुमार चाहर, कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, स्क्वाड्रन लीडर ए.के सिंह, कुलसचिव हिंदी संस्थान डॉ चंद्रकांत त्रिपाठी, डॉ. महेश धाकड़, भगत सिंह बघेल, राजेन्द्र सचदेवा, वरिष्ठ कवि प्रो. सोम ठाकुर, गीतकार रामेन्द्र मोहन त्रिपाठी, गीतकार सुरेंद्र साथी, गायक करतार सिंह यादव, कवि ईशान देव, मंगल सिंह धाकड़, अरविन्द गुप्ता, नितिन गोयल, आदि इस दौरान उपस्थित रहेंगे.

विदेशी कलाकार भी आएंगे
फेस्टिवल में कलाकार बृजेन्द्र काला, एक्टर उमेश बाजपाई, के अलावा फ्रांसीसी अभिनेत्री मरीनो बोर्गो और इटली के फिल्मकार डेमेट्रियो कैसिले भी शिरकत करेंगे. तीन दिनी इस समारोह में देश-विदेश के निर्माता, निर्देशक, प्रोडक्शन हाउस, लेखक भी हिस्सा लेंगे. जिन्हें आगरा और उसके आस-पास उपलब्ध शूटिंग लोकेशन दिखाई जाएंगी. समारोह में दादा साहेब फाल्के लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड और दादा साहब की पत्नी सरस्वती (जो भारतीय फिल्म जगत की पहली तकनीशियन थीं) को समर्पित एक अवॉर्ड भी दिया जाएगा.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

23-July-2026

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, BS-6 वाहनों को ही एंट्री, पीयूसी के बिना पेट्रोल पर रोक

एक ओर जहां प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली में वाहनों को लेकर सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम की मार से हवाई यातायात भी प्रभावित है.

17-December-2025

‘जंगल सिर्फ पेड़ और बाघ नहीं हैं’: कर्नाटक ने जलवायु-लचीले भविष्य के लिए हरित शासन को नए सिरे से परिभाषित किया

वन, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी विभाग के प्रधान सचिव आईएफएस श्रीनिवासुलु का कहना है कि भारत के वन “कार्बन संतुलन की दोधारी तलवार” हैं और इन्हें आजीविका, जलवायु सुरक्षा और स्वयं प्रकृति से सीखने के इंजन के रूप में प्रबंधित किया जाना चाहिए

24-October-2025

त्योहारी सीजन में कैश ऑन डिलीवरी पर अतिरिक्त चार्ज? सरकार ने ई‑कॉमर्स कंपनियों पर कसा शिकंजा

त्योहारी सेल के दौरान ग्राहकों को लुभाने की कोशिशों के बीच अगर कंपनियां गलत तरीके अपनाती हैं तो सरकार सख्त कार्रवाई के लिए तैयार है.

04-October-2025

अगस्त में खुदरा महंगाई 2% के पार, एसबीआई रिसर्च ने दी राहत की उम्मीद

मानसून और खाद्य कीमतों से निकट भविष्य में दबाव, पर मध्यम अवधि में महंगाई घटने की उम्मीद जताई गई

13-September-2025


बड़ी खबरें

टाटा ट्रस्ट्स ने चंद्रशेखरन के फैसले का किया समर्थन, नए चेयरमैन की तलाश शुरू

एन चंद्रशेखरन फरवरी 2027 के बाद टाटा संस के चेयरमैन पद पर दोबारा नियुक्ति नहीं चाहते हैं. टाटा ट्रस्ट्स ने उनके फैसले का सम्मान करते हुए उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

11 hours ago

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13 hours ago

SKF इंडिया इंडस्ट्रीयल ने सुजीत पई को बनाया नया मैनेजिंग डायरेक्टर

कंपनी ने बताया कि सुजीत पई 1 सितंबर 2026 से SKF India Industrial के मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभालेंगे. यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है. कंपनी के बोर्ड और नॉमिनेशन कमेटी ने 11 अगस्त को उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी.

12 hours ago

RBI का बड़ा कदम: लोन की ब्याज दर और छिपे चार्ज पर लगेगी लगाम, ग्राहकों के लिए नए नियमों का प्रस्ताव

रिजर्व बैंक ने लोन की कीमत तय करने के लिए एक समान फ्रेमवर्क का ड्राफ्ट जारी किया है. इसमें फ्लोटिंग रेट वाले रिटेल और MSME लोन को बाहरी बेंचमार्क से जोड़ने, स्प्रेड में मनमानी रोकने और छोटे कर्ज पर APR की सीमा तय करने का प्रस्ताव है.

16 hours ago

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

14 hours ago